मोदी है तो मुमकिन है महंगाई पर नियंत्रण, मध्यवर्ग को राहत

0
164
उपमुख्यमंत्री ने कम्युनिस्ट पार्टी विधायक दल के नेता स्व. अम्बिका बाबू के श्राद्ध कर्म में भाग लिया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
उपमुख्यमंत्री ने कम्युनिस्ट पार्टी विधायक दल के नेता स्व. अम्बिका बाबू के श्राद्ध कर्म में भाग लिया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मोदी है तो महंगाई पर नियंत्रण व मध्य वर्ग को राहत मुमकिन है। देश का तेज आर्थिक विकास मुमकिन है। यूपीए सकार के दौरान 10.4 प्रतिशत रहने वाली महंगाई की दर आज घट कर 2.5 प्रतिशत पर आ गयी है। विगत 5 वर्षों में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कर में कोई बढ़ोत्तरी नहीं, बल्कि कम किया गया है। 5 लाख रु. वार्षिक आय वालों को आय कर से छूट प्रदान की गई है। नौकरी पेशा, मध्य वर्ग को इससे राहत मिली है।

अफोर्डेबल हाउसिंग पर टैक्स 1 प्रतिशत कर दिया गया है। करों का बोझ कम होने के कारण कर का आधार बढ़ा है तथा राजस्व संग्रहण में वृद्धि हुई है। मई, 2014 में मोदी  सरकार बनने के समय 3.8 करोड़ लोग आय कर रिटर्न दाखिल करते थे, जिनकी संख्या विगत 4 वर्षों में बढ़ कर 6.86 करोड़ हो गयी है। 5 वर्षों में यह संख्या दुनी हो जायेगी।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः प्रा.लि. कम्पनी की तरह चलने वाली पार्टियों के वारिसों में जंगः सुमो

वर्ष 2014 में 7 किमी राजमार्ग प्रतिदिन बनाये जाते थे, जबकि अब 30 किमी प्रतिदिन अर्थात 10,000 किमी प्रतिवर्ष बनाये जा रहे हैं। भारत राजमार्ग विकसित करने वाला दुनिया में अग्रणी देश बन गया है। विगत 4-5 वर्षों में 1.9 लाख किमी ग्रामीण सड़कों का निर्माण हुआ है।

यह भी पढ़ेंः बिहार के थाने में सेंधमारी, चोरों के हाथ लगा शराब का कार्टन

भारत पहली बार दुनिया की सबसे तेज गति से विकसित होने वाली एक बड़ी अर्थव्यवस्था बन कर उभरा है। इसीलिए मुद्दाविहीन विपक्ष विकास पर चर्चा करने के बजाय देश के प्रधान चौकीदार को चोर कह कर गाली दे रहा है।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस गरीबों को अब तक महज वोट समझती रही है: राजीव रंजन

उपमुख्यमंत्री का भागलपुर के बिहपुर, सुल्तानगंज और बेगूसराय में कार्यक्रमः उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी 06 अप्रैल को पूर्वाह्न 10 बजे पटना से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11 बजे भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के बिहपुर स्थित खरीक मंडल के लोकमानपुर पंचायत के मैदान में सभा को सम्बोधित करेंगे। श्री मोदी के साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सम्राट चौधरी रहेंगे। इसके बाद श्री मोदी अपराह्न 12.30 बजे बेगूसराय में भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह के नामांकन में भाग लेंगे तथा अपराह्न 3 बजे भागलपुर जिलान्तर्गत व बांका लोकसभा क्षेत्र के सुल्तानगंज के कृष्णानंद स्टेडियम मैदान में सभा को सम्बोधित करेंगे।

यह भी पढ़ेंः चुनाव के खेल को समझना चाहते हैं तो पढ़ लें यह किताब

सुशील मोदी ट्वीट

  • लालू प्रसाद के बारे में लालू चालीसा सहित कई किताबें लिखी गईं। चालीसा लिखने वाले को उनकी पार्टी ने राज्यसभा का सदस्य बनाया था। उन पर ताजा किताब के शीर्षक से लगता है कि इसमें होटवार जेल पहुंचने की कहानी नहीं होगी। यह प्रकाशन चुनाव के समय अप्रासंगिक होते लालू प्रसाद को चर्चा में रखने की कलाबाजी का हिस्सा हो सकता है। उनके गरीब विरोधी चरित्र को समझने के लिए लोग मेरी किताब लालू लीला खूब पढ़ रहे हैं।
  • बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को महिलाओं के प्रति जरा भी सहानुभूति होती तो  नाबालिग छात्रा से बलात्कार के दोषी राजबल्लभ यादव की पत्नी को टिकट नहीं मिलता। राबड़ी देवी किस मुंह से नवादा में राजद के लिए समर्थन मांग रही हैं? राजबल्लभ पर जिस समय मामला दर्ज हुआ,उस समय सरकार जब महागठबंधन की थी, तब राजद विधायक को किसने फंसा दिया? राबड़ी बतायें कि एक अभियुक्त से लालू प्रसाद ने एक घंटा तक अकेले में क्या बात की थी? अपराध का राजनीतिकरण राजद के डीएनए में है।
- Advertisement -