राशिफल (Horoscope): मकर राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा 15 जनवरी

0
156
राशिफल (Horoscope): मकर राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा 15 जनवरी
आप सभी को मेरी ओर से नववर्ष की शुभकामनाएं! वार्षिक राशिफल 2021 (Yearly Horoscope) : जानिए किसके सितारे रहेंगे बुलंद, किसके मंद। 

राशिफल-पंचांग: 15 जनवरी 2021 का दिन मकर राशि वाले व्यक्तियों के लिए पारिवारिक दृष्टि से बहुत ही उत्तम रहेगा और पत्नी की ओर से आर्थिक लाभ होने की भी संभावना रहेगी। वहीं कुंभ राशि वाले व्यक्ति आज के दिन यात्रा करने से बचें अन्यथा दुर्घटना होने का वह रहेगा किसी भी कार्य को करने के लिए अच्छी तरह सोच विचार करें अन्यथा हानि होगी। तो आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा, अन्य राशि वालों का आज का दिन।

15 जनवरी का पंचांग

सूर्योदय प्रातः 7:09 बजे से, सूर्यास्त सायं 5:45  बजे तक, पौष शुक्ल पक्ष, तिथि: द्वितिया सुबह 8:5 बजे तक तत् पश्चात् तृतिया, दिन शुक्रवार, नक्षत्र: धनिष्ठा रात्रि अंत 5:16 बजे तक तत् पश्चात् शतभिषा, योगः सिद्धि रात्रि 8:21 बजे तक तत् पश्चात् व्यतिपात, करणः कौलव।

- Advertisement -

राशि: चन्द्रमा मकर राशि में सायं 5 बजकर 5 मिनट तक तत् पश्चात् कुम्भ राशि में पंचक सायं 5 बजकर 5 मिनट से प्रारम्भ, शुभ समय- दोपहर 12:29 बजे से दोपहर 13:40 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 11.8 बजे से दोपहर 12.27 बजे तक।

15 जनवरी 2021 राशिफल

मेषः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा। भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

वृषः– मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

मिथुनः- धन की हानि होने की सम्भावना रहेगी। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। बड़ी बहिन की पुत्र के स्वास्थ्य की तरफ से मानसिक तनाव रहेगा।

कर्कः- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

सिंहः- छोटी बहिन के पुत्र से सुख मिलेगा। विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे।

कन्याः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

तुलाः- व्यापार में किसी मित्र से धोखा मिलने की संभावना है। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। आज जमीन का सौदा न करें, आर्थिक हानि हो सकती है।

वृश्चिकः- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

धनुः- किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। वाणी मं मधुरता एवं संयम रखें।

मकरः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

कुम्भः- यात्रा न करें, दुर्घटना हो सकती हैं। अगर यात्रा करना जरुरी हो तो गणेश जी के दर्शन कर के घर से निकलें। कोई भी कार्य करें समझदारी सें करें। अन्यथा न करे। मानसिक तनाव से बचें।

मीनः- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आपका व्यवहार समाजवादी है। क्षण में खुश, क्षण में नाखुश। यह प्रवृत्ति आपको सतर्क बनती है। इसी प्रवृत्ति के कारण आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ते चले जाते हैं। आपके कारक ग्रह शुक्र तथा गुरू हैं। इस वर्ष आपका शुभ अंक 2 है। आपका वर्षपति मन का स्वामी चन्द्र है। आपके कारक ग्रह शुक्र तथा गुरू आपस में मैत्री भाव बनाए हैं।

आपकी उन्नति में हल्का गुलाबी पन्ना एवं हल्की गुलाबी वस्तुएं सहायक होंगी। 6, 24, 15 श्रेष्ठ तिथियां हैं। 3, 21 सहायक तिथियां हैं। श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष के 3 अगस्त से 21 सितम्बर तक का समय सर्वश्रेष्ठ रहेगा।

वर्जित: आप प्राकृतिक सौन्दर्य तथा संुदर वस्तुओं के अत्यन्त प्रेमी हैं। आपकी एक कमजोरी यह है कि आप विपरीत लिंगियों पर तीव्रता से आकर्षित होते हैं। इससे सावधान रहें। चांदी, जमीन-जायदाद, गायन, नृत्य, दलाली, डेयरी फार्म, इन क्षेत्रें के कार्य में विशेष सावधानी बरतें। अंक 9 की जन्मतिथि वालों से सावधान रहें।

विशेष: इस वर्ष आप फिल्म व्यवसाय तथा इससे सम्बन्धित व्यवसायों में सफल होंगे। दिसम्बर तथा जनवरी माह अत्यन्त लाभदायक सिद्ध होगा। इस माह कन्या संतान पैदा होने तथा प्रादुर्भाव होने का योग बना हुआ है। फरवरी तथा मार्च व्यापार में लाभ, मान-सम्मान तथा पद व गरिमा की वृद्धि करेगा। इस समय में आपकी प्रबंधात्मक कार्य तथा उच्च पद प्राप्ति का सुअवसर आयेगा। नैतिक कार्य तथा चुनाव आदि में आप अधिक सफल रहेंगे। इस समय में आपके अंदर चुम्बकीय आकर्षण आएगा।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -