श्री राम जन्मभूमि निधि जन संग्रह अभियान का उद्घाटन

0
161
श्री राम जन्म भूमि निधि जन संग्रह अभियान समस्त भारतवर्ष में जन जागरण अभियान के तहत चलाया जा रहा है। रांची में आज इसका उद्घाटन हुआ।
श्री राम जन्म भूमि निधि जन संग्रह अभियान समस्त भारतवर्ष में जन जागरण अभियान के तहत चलाया जा रहा है। रांची में आज इसका उद्घाटन हुआ।

रांची। श्री राम जन्म भूमि निधि जन संग्रह अभियान समस्त भारतवर्ष में जन जागरण अभियान के तहत चलाया जा रहा है। रांची में आज इसका उद्घाटन हुआ। नामकुम के विक्रमादित्य नगर में इस अभियान का शुभारंभ ऐतिहासिक ईईएफ मैदान स्थित श्रीराम शिव परिवार मंदिर में भव्य समारोह एवं सैकड़ों श्री राम भक्तों की टोली सदस्यों की उपस्थिति के बीच हुआ।

श्री राम जन्म भूमि निधि जन संग्रह अभियान के रांची में उद्घाटन समारोह में उमड़ी राम भक्तों की भीड़
श्री राम जन्म भूमि निधि जन संग्रह अभियान के रांची में उद्घाटन समारोह में उमड़ी राम भक्तों की भीड़

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह श्री राम जन्मभूमि निधि संग्रह अभियान झारखंड प्रदेश योजना समिति के सदस्य सह सरला बिरला यूनिवर्सिटी के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ. प्रदीप बर्मा, रांची के सांसद संजय सेठ, क्षेत्र के वरिष्ठ स्वयंसेवक चंदन मिश्र, नगर संघचालक शंकर प्रसाद, रांची विभाग बौद्धिक प्रमुख आशुतोष द्विवेदी जी की गरिमामई उपस्थिति भक्तिमय वातावरण में प्रभु श्री राम जी की मंगल आरती के साथ शांति मार्च, भजन-कीर्तन एवं प्रभु श्री राम जी के जयघोष के साथ संपन्न हो गया।

- Advertisement -

उद्घाटनकर्ता डॉक्टर प्रदीप बर्मा ने उपस्थित सैकड़ों श्री राम भक्तों में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि यह जो अभियान चलाया जा रहा है, वह केवल धन संग्रह अभियान नहीं है, बल्कि मन संग्रह अभियान भी है। मंदिर बनाने के लिए तो भारतवर्ष में इतने बड़े बड़े श्री राम भक्त, साधु, संत, महात्मा लाइन लगाए खड़े हैं, जो अकेले प्रभु श्री राम जी का धाम बना सकते हैं। इसलिए हमारा यह अभियान जन संग्रह अभियान भी है। हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि हर एक सनातनी परिवार तक यह संदेश पहुंचे कि प्रभु श्री राम सबके हैं और सभी के कल्याण के लिए उनकी जन्मस्थली में पवित्र भव्य धाम का निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए अपने सामर्थ्य के अनुसार तन-मन एवं धन का समर्पण  करें तथा अपने जीवन को सफल बनाएं।

रांची के सांसद संजय सेठ ने संबोधन में कारसेवा के दौरान अपने झेले हुए कष्ट का जिक्र करते हुए कहा कि जिन 593 वर्षों के संघर्ष के बाद यह शुभ घड़ी आई है, कहीं ना कहीं हम सब पर प्रभु श्री राम जी की कृपा छाई है। हम सभी परम सौभाग्यशाली हैं, जो श्रीराम के काम आने का अवसर मिला है। अतः हनुमान की तरह हम सबों को पूरे मनोयोग के साथ लग जाने की आवश्यकता है।

राजनैतिक रंग देना गलत : चंदन मिश्र

रिष्ठ स्वयंसेवक एवं पत्रकार चंदन मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि इस अभियान को कुछ लोग राजनीतिक चश्मे से देख रहे हैं, जो गलत है। कहीं ना कहीं हम सब सरना सनातनी के मन में प्रभु श्रीराम बसे हुए हैं, जो हमें अपने मर्यादित समाज में, परिवार में, देश में अनुशासन से रहने की प्रेरणा देते हैं। शांति मार्च श्रीराम शिव परिवार मंदिर से निकल कर पुरुलिया रोड बैंक मोड़ होते हुए आदर्श नगर शिव मंदिर प्रांगण तक गया। मार्च के समापन पर नगर के संघचालक शंकर प्रसाद ने सभी से इस अभियान से जुड़ने की अपील की, जबकि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने सफल आयोजन के प्रति सभी को आभार व्यक्त किया।

समारोह की अध्यक्षता अभियान प्रमुख मुक्तिनाथ मिश्रा ने की एवं निधि प्रमुख ब्रजेश सिंह सह अभियान प्रमुख सुमित कुमार महतो, दिलीप सिंह, नगर कार्यवाह रविंद्र तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी प्रोफेसर रासेश्वर नाथ मिश्र, राजेन्द्र प्रमाणिक, राजन साहु, अजय बर्मा ने अहम भूमिका निभायी। समारोह में आरती कुजूर, कामेश्वर सिंह, नवीन सोनी, सुरेन्द्र महतो, वीरेंद्र सिंह, डॉक्टर भारद्वाज शुक्ला, अजीत तिवारी, राजकुमार सिंह, गौतम सिंह, राजेन्द्र महतो, धर्मनाथ महतो, वरूण महतो, मुल्लू महतो, राजेश मिश्रा, प्रदीप सिंह, अमित मिश्रा, राजकुमार सिंह, गिरीधर मिश्र इत्यादि सैकड़ों राम भक्त उपस्थित रहे। भजन मंडली का नेतृत्व श्री राम मंदिर के पुजारी राम प्रसाद पांडे ने किया।

यह भी पढ़ेंः सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन का भी कांग्रेस ने किया था विरोध(Opens in a new browser tab)

- Advertisement -