राशिफल : 7 अप्रैल 2021 का दिन वृष राशि वालों के लिए उत्तम

0
180
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।

राशिफल के हिसाब से 7 अप्रैल 2021 के दिन वृष राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, साहस तथा मान-सम्मान में भी वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना रहेगी। भूमि से संबंधित कार्य में भी लाभ मिलेगा। वहीं  कर्क राशि वाले व्यक्तियों का यह समय शारीरिक व मानसिक दृष्टि से चिंताजनक रहेगा, अतः आप आध्यात्मिकता की ओर अपना ध्यान लगाएं और पूजा-पाठ की ओर अपना रुझान बढ़ाएं। आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा  अन्य राशि वालों का आज का दिन।

7 अप्रैल 2021 का पंचांग 

सूर्योदयः प्रातः 6:03 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) समय 4:55 बजे, सूर्योदयः (बिहार) समय 4:56 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:37 बजे तक, मासः चैत्र कृष्ण पक्ष, तिथि: एकादशी रात्रि अंत 2:28 बजे तक तत्पश्चात् द्वादशी, दिनः बुधवार, नक्षत्र: धनिष्ठा रात्रि अंत 3:31 बजे तक तत्पश्चात् शतभिषा, योगः साध्य दोपहर 2:28 बजे तक तत्पश्चात् शुभ, करणः बव, राशि: चन्द्रमा मकर राशि में दोपहर 3 बजे तक तत्पश्चात् कुम्भ राशि में, पंचकः दोपहर 3 बजकर 1 मिनट से प्रारम्भ, शुभ समयः सुबह 10:47  बजे से दोपहर 12:20 बजे तक, राहुकालः  दोपहर 12.24 बजे से दोपहर 13.58 बजे तक

- Advertisement -

7 अप्रैल 2021 का राशिफल 

मेषः- आपको समाज में सम्मान मिलेगा एवं सामाजिक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

वृषः- आपके साहस एवं पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।  आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित क्षेत्रों में लाभ मिलेगा।

मिथुनः- आपको आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।  आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेष आर्कषण रहेगा। आपका सगे-सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्धें में सुधार होगा।

कर्कः- आपको नेत्र सम्बन्धी रोग होने की सम्भावना रहेगी। मन में अशान्ति रहेगी एवं मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा।

सिंहः- आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ बनी रहेगी। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नी के साथ व्यापार में लाभ होगा। आप के मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी

कन्याः- यदि आप विद्या अध्ययन कर रहे है तो इस क्षेत्र में आपको सफलता होगी। आपके शत्रुओं की वृद्धि होगी। अनायास आपका विरोध प्रारम्भ हो जायेगा। आपकी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद होने की सम्भावना है।

तुलाः- आपको पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे।

वृश्चिकः- राजनैतिक क्षेत्र में कुछ पद प्राप्त करना चाहते है तो मिलने की उम्मीद कम रहेगी। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित समस्याओं बढे़गी। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है।

धनुः- आपको शत्रु नुकसान पहुँचा सकते हैं। यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे। आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी।

मकरः- नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे, साझेदारी मे व्यापार करें। यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।  आप कठिन मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे।

कुम्भः- आपको शारीरिक परेशानी बढेगी। आपकीं दूसरे व्यक्तियों पर शक करने की आदत बढेगी। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। यदि आप विवाहित नहीं हैं तो आपका स्त्रियों की ओर आकर्षण बढ़ेगा।

मीनः- इस समय आपकी ज्ञान एवं विवेचना शक्ति कमजोर रहेगी। आप भोग-विलास की वस्तुओं पर धन का व्यय करेगे। आपको ज्वलनशील वस्तुओं से हानि होने की सम्भावना रहेगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आपके जीवन में अनेक घनाएं घटती रहती हैं, आपकी प्रगति होगी तो आपके शिखर तक पहुंचने में विलम्ब नहीं होगा। जब आपक पतन प्रारम्भ होगा तब यह भयंकर अन्त की सीमा तक पहुंचता है। आपका जीवन सामान्य नहीं है। जरा सी चूक आपको भयंकर परिणाम दे सकती है, इसलिए सजगता आपके लिये अनिवार्य है। आपकी उन्नति में लहसुनिया, श्वेत एवं हल्के पीले रंग के वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक सिद्ध होंगी। श्रेष्ठ तिथियांः 7, 16, 25 हैं। सहायक तिथियांः 3, 12, 21, 30 हैं। श्रेष्ठ समयः जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष में 12 अप्रैल से 21 जून के मध्य 7, 16, 25 तारीखों को हुआ हो वे आपके लिए निष्ठावान व सहायक सिद्ध होंगे। मित्र, प्रेमी, प्रेमिका, पत्नी आदि का चयन करते समय ध्यान रखें। आपके शुभ दिनः रविवार, सोमवार, बुधवार, गुरुवार। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 2 और 9 है उनसे सावधान रहें। विवाह तो भूलकर भी न करें।

विशेषः आप में अनेक क्षमताएं हैं। आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। लेकिन यदि आप विद्युत ऊर्जा, अंतरिक्ष, आयात, निर्यात, पर्यटन, पर्यावरण आदि से संबंधित कार्य करते हैं, तो शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं। धन, पद, प्रतिष्ठा की दौड़ में सफल हो सकते हैं। उसके लिये पूरे मन से प्रयास करें। यद्यपि जून तक कुछ निजी समस्याएं रहेंगी, भागदौड़ रहेगी, यात्र देशाटन का लाभ मिल सकता है। भौतिक दिशा में सफलता, सन्तान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा-प्रतियोगिता के प्रयास सार्थक होंगे।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -