झारखंड सरकार का फैसला, बंद रहेंगे स्कूल, संडे को बाजार भी बंद

0
219
कोरोना के मद्देनजर झारखंड सरकार ने अगले आदेश तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। सीएम हेमंत सोरेन ने इस बाबत आज बैठक की थी।
कोरोना के मद्देनजर झारखंड सरकार ने अगले आदेश तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। सीएम हेमंत सोरेन ने इस बाबत आज बैठक की थी।

रांची। झारखंड सरकार ने कोरोना के मद्देनजर अगले आदेश तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। सीएम हेमंत सोरेन ने इस बाबत आज बैठक की थी। बैठक के बाद लिये गये फैसले के मुताबिक राज्य भर की सभी दुकानें रविवार को बंद रहेंगी। स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। हालांकि  परीक्षाओं पर रोक नहीं लगायी गयी है।

रात के आठ बजे तक ही अब दुकानें खुलेंगी। उसके बाद बंद रहेंगी। निर्धारित समय सीमा के बाद दुकान खोलने पर नियमों के तहत कार्रवाई होगी। दुकानदारों को नो मास्क, नो एंट्री का नोटिस लगाने का आदेश दिया गया है। सभी जगह मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। बिना मास्क के किसी भी भवन में प्रवेश रोक रहेगी।

- Advertisement -

जुलूस, प्रोसेशन, धरना-प्रदर्शन, मेला पर पाबंदी लगा दी गयी है। खेलकूद के आयोजन बंद रहेंगे। स्विमिंग पूल, जिम बंद कर दिये गये हैं। बैंक्वेट हॉल शादी के लिए ही उपयोग होगा, लेकिन शादी समारोह में 200 लोगों से अधिक के जुटान पर रोक लगा दी गयी है। श्राद्ध में 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। रेस्तरां में कुल क्षमता के 50 प्रतिशत लोग बैठ सकते हैं। यानी जितने लोगों के बैठने की जगह होगी, उसमें आधे लोग ही बैठ सकेंगे।

धार्मिक स्थल पर 50 प्रतिशत लोगों के जुटान की अनुमति दी गयी है। इस क्रम में सामाजिक दूरी का पालन और मास्क की अनिवार्यता रहेगी। सरकार द्वारा तय नियमों के उल्लंघन पर कोविड प्रावधानों के तहत कार्रवाई होगी।

कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को लेकर सरकार ने बंदिशों की घोषणा की है। देश के साथ झारखंड में भी तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। बिहार सरकार ने पहले ही 5 अप्रैल से स्कूलों को बंद कर दिया है। बिहार में नीतीश कुमार ने भी आज कोरोना को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की थी। बैठक के बाद उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों के पालन का निर्देश दिया है।

- Advertisement -