राशिफल-पंचांग: मिथुन राशि वालों के लिए 20 दिसंबर का शुभ

0
116
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल-पंचांग: 20 दिसम्बर 2020 के दिन मिथुन राशि वाले अगर अपनी वाणी पर संयम रखें रखेंगे तो उनको कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी और आज का दिन भारतीय की दृष्टि से भाग्य की दृष्टि से भी उत्तम रहेगा। वहीं वृश्चिक राशि वालों व्यक्तियों को आज के दिन कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलने की संभावना है। वाहन को सुरक्षापूर्वक चलाएं अन्यथा दुर्घटना होने का भय, आज अधिक रहेगा। तो आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ, कैसा रहेगा, अन्य राशि वालों का आज का दिन।

20 दिसम्बर का 2020 पंचांग

पंचाग के मुताबिक सूर्योदय प्रातः 7:03 बजे से, सूर्यास्त सायं 5:27 बजे तक, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष, तिथि: षष्ठी दोपहर 2:53 बजे तक तत् पश्चात् सप्तमी, दिन रविवार, नक्षत्र: शतभिषा रात्रि 9:02 बजे तक तत् पश्चात् पूर्व भाद्रपद, योगः बज्र सुबह 12:01 बजे तक तत् पश्चात् सिद्धि, करणः तैतिल, राशि: चन्द्रमा कुम्भ राशि में भ्रमण करेगा।

- Advertisement -

आज का शुभ समय

शुभ समय- दोपहर  01:36  बजे से  दोपहर 02:53  बजे तक रहेगा

राहुकाल सायं 4.09 बजे से सायं 5.27 बजे तक

20 दिसम्बर 2020 राशिफल

मेषः- सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा। पदोन्नति होने की सम्भावना है।

वृषः- सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

मिथुनः- अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। वाणी में मधुरता एवं संयम रखें। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा।

कर्कः– संचित धन का लाभ हो सकता है। अपने स्वभाव में कठोरता न लायें। अपने पित्रों का ध्यान करके घर से निकले अन्यथा परेशानी हो सकती हैं।

सिंहः- आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे। अदालती झगड़ों से बचाव होगा।

कन्याः- अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी। ऋण मिलने की संभावना हैं।

तुलाः- आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।  सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिकः- व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यों में रूकावटे रोज के अनुसार अधिक रहेगी। आज वाहन नहीं खरीदें अन्यथा दुर्घटना अधिक होगी।

धनुः- रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मकरः- आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचायेंगे। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कुम्भः- खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा।

मीनः- मौसी पक्ष की वजह से तनाव की संभावना अधिक रहेगी। सन्तान की तरफ से अशुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यात्रा में परेशानियां अधिक रहेगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ हो, तो आप धन की अपेक्षा कीर्ति, मान सम्मान व स्वाभिमान को विशेष महत्व देते हैं। भौतिक जीवन जीते हुए भी ईश्वरवादी रहेंगे। आप किसी के कार्यों में दखलन्दाजी नहीं करते हैं, और न चाते हैं कि कोई आपके किसी कार्य में हस्तक्षेप करें। आपकी उन्नति में नारी का योगदान किसी न किसी रूप में रहता है। यात्रएं बहुत करते हैं विदेश यात्र भी बहुत होती हैं। स्थान परिवर्तन सदा ही हितकारी होता है। आपकी उन्नति में मोती तथा श्वेत वस्तुएं सहायक होंगी। 2, 11, 20, 29 श्रेष्ठ तिथियां। 7, 16, 25 सहायक तिथियां ।

श्रेष्ठ समयः प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 20 जुलाई से 20 अगस्त के मध्य। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष 20 जुलाई से 20 अगस्त के मध्य 2, 11, 20, 29 तारीखों को हुआ हो वे व्यक्ति आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। अपने लिए मित्र, जीवन साथी, कर्मचारी आदि का चयन करते समय ध्यान रखें। आपके शुभ दिनः सोम, मंगल और शुक्रवार।

वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 7 है उनसे सावधान, विवाह भूलकर भी न करें।

विशेषः आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। लेकिन यदि लेखन, पर्यावरण, पर्यटन, राजनीति आदि में प्रवेश करते हैं, तो शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं। दिसम्बर-जनवरी के महीने में मांगलिक कार्यों की व्यस्तता रहेगी, पारिवारिक एवं आर्थिक मामलों में तनाव मिलेगा। वृद्ध व रोगी व्यक्तियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा। जुलाई से सितम्बर के मध्य में भागदौड़ रहेगी। व्यर्थ की उलझनें तथा तनाव मिल सकता है। अक्टूबर-नवम्बर के महीनों में व्यावसायिक प्रगति होगी, यात्र या टेशाटन का लाभ रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा।

ज्योतिषी- रचना भारद्वाज, संपर्क- 9717891538

- Advertisement -