राशिफल-पंचांग: तुला राशि वालों के लिए 21 दिसंबर का शुभ

0
122
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल-पंचांग: 21 दिसम्बर का दिन तुला राशि वाले व्यक्तियों के व्यापार में किए गए नए प्रयासों में सफल होने के लिए शुभ है। मेहनत का उन्हें फल मिलेगा और आज का दिन उत्तम रहेगा। वहीं कुंभ राशि वाले व्यक्ति आज के दिन सोच समझकर कार्यों को करें, अनावश्यक कार्यों में अपने समय को व्यर्थ ना करें अन्यथा मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और कष्ट भी होगा। तो आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ, कैसा रहेगा, अन्य राशि वालों का आज का दिन।

21 दिसम्बर का 2020 पंचांग

सूर्योदय प्रातः 7:04 बजे से, सूर्यास्त सायं 5:28  बजे तक, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष, तिथि: सप्तमी सायं 4:16 बजे तक तत् पश्चात् अष्टमी, दिन सोमवार, नक्षत्र पूर्व भाद्रपद रात्रि 11:03 बजे तक तत् पश्चात् उत्तरा भाद्रपद, योगः सिद्धि सुबह 11:52 बजे तक तत् पश्चात् व्यतिपात, करणः वणिज, राशि: चन्द्रमा कुम्भ राशि में सायं 4 बजकर 30 मिनट तक तत् पश्चात् मीन राशि में। शुभ समय- सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक, राहुकाल सुबह 8.22 बजे से सुबह 9.40 बजे तक।

- Advertisement -

21 दिसम्बर 2020 राशिफल

मेषः- भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

वृषः- सहन शक्ति की वृद्धि होगी। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा।

मिथुनः– पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

कर्कः- आप गलत कार्यो से दूर रहें। आपका स्वास्थ्य कुछ खराब रहेगा। वाणी में मधुरता एवं संयम रखें।

सिंहः- विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

कन्याः- आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। मौसी पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे।

तुलाः- व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

वृश्चिकः- भाग्य के भरोसे कार्य पूर्ण नहीं होगा। सामाजिक मान-सम्मान में हानि हो सकती हैं। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

धनुः- ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

मकरः- पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। संचित धन का लाभ हो सकता है। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा।

कुम्भः- क्रूर कार्य से बचे अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

मीनः- अधिक प्रयासों के बावजूद असफलता मिलने की संभावना रहेगी। गलत कार्यो में धन खर्च होगा। आप किसी बड़ी हानि में फंस सकते हैं।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपक जन्म आज या आज की तिथि में किसी कैलेण्डर वर्ष में हुआ हो, तो आपके जीवन में अनेक घटनाएं रहती हैं, पर वह आपकी प्रगति से जुड़ी होती हैं। जरा-सी चूक आपको भयंकर परिणाम दे सकती है, इसलिए सजगता आपके लिए अनिवार्य है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आप उसका कितना उपयोग करते हैं, यह आप पर निर्भर करता है। अनेक उपलब्धियों को छोड़ भी जाते हैं, और बाद में पछताते हैं। अतः यही आपके हित में होगा कि आप इस दोष को दूर करने का प्रयास करें। आपकी उन्नति में फखराज, श्वेत, पीले वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। 3, 12, 21, 30 श्रेष्ठ तिथियां । 7, 16, 25 सहायक तिथियां ।

श्रेष्ठ समयः जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी कैलेण्डर वर्ष में 18 दिसम्बर से 20 जनवरी के मध्य 3, 12, 21, 30 तारीखों में हुआ हो वे व्यक्ति आपके लिए उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। जीवन साथी, प्रेमी-प्रेमिका, मित्र, कर्मचारी आदि का चयन करते समय यदि सम्भव हो तो इस बात का ध्यान रखें।

वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 5 और 6 है उनसे सावधान। विवाह तो कदापि न करें।

विशेषः आप में अनेक क्षमताएं हैं। लेकिन आप प्रशासनिक सेवाएं, राजनीति, पत्रकारिता, शिक्षा आदि के क्षेत्र में शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं। यह वर्ष आपके लिए उपलब्धिपूर्ण होगा, धन, पद, प्रतिष्ठा की दिशा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। दिसम्बर के महीने में धन, मकान तथा अन्य पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जनवरी से जून के मध्य भौतिक उपलब्धि के योग हैं। भौतिक दिशा में सफलता के लिए जुलाई से नवम्बर के मध्य का समय उत्तम है, यद्यपि रोग व शत्रु तनाव भी देंगे।

ज्योतिषी- रचना भारद्वाज, संपर्क- 9717891538

- Advertisement -