राशिफलः मकर राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली

0
183
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः मकर राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य की दृष्टि से बहुत ही प्रवल रहेगा। मकर राशि वालों के आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। वहीं आज कुम्भ राशि वाले सूझबूझ के साथ ही कार्यों को सम्पन्न करें। अन्यथा हानि का सामना करना पड़ेगा। तो आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ, कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन। सबसे पहले देखते हैं आज का पंचांग

12 नवम्बर 2020  पंचांग

सूर्योदय- प्रातः 6:36 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:27  बजे तक, मास- कार्तिक कृष्ण पक्ष, तिथि- द्वादशी रात्रि 9:28 बजे तक तत्पश्चात त्रियोदशी, दिन- गुरुवार, नक्षत्र- हस्त रात्रि अंत 1:53 बजे तक तत्पश्चात चित्रा, योग- विष्कम्भ दोपहर 3:42 बजे तक तत्पश्चात प्रीति, करण- कौलव, राशि- चन्द्रमा कन्या राशि में भ्रमण करेगा,

- Advertisement -

आज का शुभ व अशुभ समय

शुभ समय- दोपहर 12:05  बजे से 2:46  बजे तक रहेगा, राहुकाल- दोपहर 1.23 बजे से दोपहर 2.44 बजे तक

12 नवम्बर 2020 का राशिफल

मेषः- अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा। ऋण मिलने की संभावना हैं।

वृषः- आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुनः- व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आज के दिन वाणी में मिठास रखने का प्रयास करें। आज वाहन नहीं खरीदें अन्यथा दुर्घटना अधिक होगी।

कर्कः- रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

सिंहः- आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचायेंगे। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कन्याः- खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा।

तुलाः- मौसी पक्ष की वजह से तनाव की संभावना अधिक रहेगी। नौकरी मिलने में परेशानियां आयेंगी। यात्रा में परेशानियां अधिक रहेगी।

वृश्चिकः- सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी। पदोन्नति होने की सम्भावना है।

धनुः- सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

मकरः- मकर राशि वाले अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा।

कुम्भः- संचित धन का लाभ हो सकता है। आप किसी बड़ी हानि में फंस सकते हैं। अपने पितरों का ध्यान करके घर से निकलें, अन्यथा परेशानी हो सकती हैं।

मीनः- आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। अदालती झगड़ों से बचाव होगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार

चन्द्रमा-बुध के मध्य त्रिकोण बन रहा है। यह वर्ष आपके लिए मनोनुकूल वातावरण निर्मित करेगा। महत्वाकांक्षी योजनाओं को व्यवहार में लाने में सफल रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में किये गये प्रयास सफलता प्रदान करेंगे। आय में वृद्धि होगी और आय का अतिरिक्त स्रोत भी प्राप्त हो सकता है। आजीविका की तलाश में हैं, तो प्रयत्नों में तीव्रता लायें, सफलता मिलेगी। वर्तमान नौकरी व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। नवम्बर का माह आपको अच्छे परिणाम देगा। आर्थिक क्षेत्र में किये गये प्रयास सफल रहेंगे, आय में वृद्धि भी सांकेतिक है। महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। दिसम्बर का महीना आपको मिश्रित परिणाम प्रदान करेगा। फालतू के झंझट बढ़ेंगे और प्रतीक्षित कार्य न बनने का मलाल भी रहेगा। धैर्य और संयम से काम लें। जनवरी-फरवरी एवं मार्च का माह अच्छा होगा। नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। यदि स्वरोजगार या निर्यात-आयात से संबंधित कार्य कर रहे हैं, तो आपको अच्छे अनुबंध उपलब्ध हो सकते हैं।

श्रेष्ठ तिथियाः 3, 12, 21, 30 हैं। श्रेष्ठ समयः वर्ष में 13 दिसम्बर से 20 जनवरी के मध्य। शुभ दिनः रविवार, मंगलवार और गुरूवार। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 5 और 6 उनसे सावधान रहें। घोर शत्रुता वाले अंक हैं। व्यापारिक एवं वैवाहिक सम्बंधों से बचें। विशेषः कैरियर के क्षेत्र में शिक्षा, पत्रकारिता, राजनीति के क्षेत्र में शिखर की सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अप्रैल का महीना अच्छा नहीं हैं, बनते कार्यों में विघ्न-बाधाएं आयेंगी। तात्कालिक रूप से धन संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। स्वयं के स्वास्थ्य की ओर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। मई-जून के माह अच्छे रहेंगे, भाग्य के सहयोग से रुके कार्य बनेंगे। जुलाई का महीना आपको मिले-जुले फल देगा। ऐसी योजनाओं, कार्यों की ओर अग्रसर रहेंगे जिनमें प्रयास करने के बाद भी सफलता नहीं मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अगस्त-सितम्बर और अक्टूबर के माह अच्छे सिद्ध होंगे।

Dr. Rachna K. Bhardwaj, Contact- 7428600281

- Advertisement -