राशिफलः 5 अप्रैल 2021-  मेष राशि वालों का सर्वोत्तम दिन है

0
610
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।

राशिफलः 5 अप्रैल 2021-  मेष राशि वाले लोगो के लिए सर्वोत्तम दिन है। कुम्भ राशि के लोगों की मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। गुप्त शत्रु परेशान करेंगे। मेष राशि के व्यक्तियों के लिए आज का दिन ननिहाल और ससुराल पक्ष की दृष्टि से उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र की दृष्टि से भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना रहेगी। कुंभ राशि वाले व्यक्तियों के लिए इस समय मानसिक चिंताएं अधिक बढ़ेंगी। गुप्त शत्रु परेशान करेंगे और धोखा मिलने का भी डर रहेगा। अतः सतर्क रहें। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा,  अन्य राशि वालों का आज का दिन।

5 अप्रैल 2021 का पंचांग 

सूर्योदयः प्रातः 6:03 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) समय 4:56 बजे, सूर्योदयः (बिहार) समय 4:57 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:36  बजे तक, मासः चैत्र कृष्ण पक्ष, तिथि: नवमी रात्रि अंत 2:19 बजे तक तत्पश्चात् दशमी, दिनः सोमवार, नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा रात्रि अंत 2:05 बजे तक तत्पश्चात् श्रवण, योगः शिव सायं 4:53 बजे तक तत्पश्चात् सिद्ध, करणः तैतिल, राशि: चन्द्रमा धनु राशि में सुबह 8 बजकर 2 मिनट तक तत्पश्चात् मकर राशि में, शुभ समयः सुबह 09:17  बजे से सुबह 10:50 बजे तक, राहुकालः सुबह 07.41 बजे से सुबह 09.15 बजे तक

- Advertisement -

5 अप्रैल 2021 का राशिफल 

मेषः- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपको माता का सुख अच्छा प्राप्त होगा। मामा-मामी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपको ननिहाल की ओर से प्रेम एवं सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपके ससुराल पक्ष से सम्बन्ध सुधरेंगे एवं सुख का अनुभव करेंगे।

वृषः- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा। यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे।

मिथुनः- यात्रा न करें, दुर्घटना होने की सम्भावना है। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है। किसी को पैसे उधार न दें, अन्यथा रकम फॅस जायेगी।

कर्कः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें।

सिंहः- किसी विशेष दुर्घटना से बचाव होगा। आपका धन शुभ कार्यो में अधिक व्यय होगा। आपके गुप्त शत्रु बढ़ेगे।

कन्याः- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे।

तुलाः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ नहीं हैं। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होंगे। आपके द्वारा धन के लिए किये गये प्रयास सफल नही होंगे।

वृश्चिकः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी। आज आप जनता के प्रिय रहेंगे, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा।

धनुः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। आपको आकस्मिक लाभ भी मिलने की सम्भावना रहेगी। इस समय में आपको गुप्त-विद्याओं एवं गुप्त शक्तियाँ का ज्ञान बढ़ेगा।

मकरः- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नि के साथ व्यापार में लाभ होगा।

कुम्भः- बहिन की पुत्री के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपकी मानसिक चिन्ताएं बढ़ेगी। आपके विरोधी एवं शत्रुओं की वृद्धि होगी।

मीनः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी। आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी

अंक ज्योतिष के अनुसार

बुध और राहू के साथ 150 अंश की दूरी से संयोग बन रहा है। जिसके फलस्वरूप यह वर्ष आपको मिले-जुले फल देगा। लेकिन कुल मिलाकर परिणामों का सिलसिला आपके पक्ष में रहेगा। वर्तमान नौकरी, व्यवसाय के क्षेत्र में साधारण रूप से असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन इससे आप कतई प्रभावित नहीं होंगे। हालांकि कुछ समय का तनाव अवश्य झेलना पड़ेगा। यदि रोजी-रोजगार प्राप्त करने की दिशा में प्रयत्नशील हैं तो अपने प्रयत्नों में गम्भीरता लाने की आवश्यकता है। स्वरोजगार कर रहे हैं या प्रारम्भ करना चाहते हैं तो आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। अप्रैल का महीना अच्छा व्यतीत होगा। आपकी उन्नति में पन्ने, हरे वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। श्रेष्ठ तिथियाः 5, 14, 23 हैं। सहायक तिथियाः 1, 10, 19, 28 हैं। श्रेष्ठ समयः जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष में 14 अप्रैल से 19 जून के मध्य 5, 14, 23 तारीखों को हुआ हो, वे आपके लिए निष्ठावान तथा उपयोगी सिद्ध होंगे। मित्र, जीवन-साथी, प्रेमी-प्रेमिका, अधीनस्थ व कर्मचारी आदि का चयन करते समय ध्यान रखें। आपके शुभ दिनः शनिवार, रविवार, गुरुवार। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 6 और 9 है उनसे सावधान रहें। घोर शत्रुता वाले अंक हैं।

विशेषः आप में अनेक क्षमताएं हैं। आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। लेकिन यदि आप वित्त, टैक्स, पत्रकारिता, लेखन, राजनीति आदि में रुचि लेते हैं तो शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं। आपके सम्पर्क क्षेत्र का व्यापक विस्तार होगा और प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ मधुर संबंध बनेंगे। कार्य से संबंधित यात्र करनी पड़ सकती है जो लाभदायक रहेगी। मित्र-शुभचिंतकों का व्यवहार उत्साहवर्धक रहेगा। अच्छा आर्थिक लाभ होने की संभावना है। मई का महीना विशेष अच्छा नहीं है। आपकी चिन्ताएं बढ़ेंगी और कार्यों के बनने में व्यवधान आयेंगे। स्वास्थ्य के प्रति भी ध्यान देने की आवश्यकता है। जून-जुलाई के महीने अच्छे व्यतीत होंगे।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -