Horoscope- 5 जनवरी वृश्चिक राशि वालों भाग्य की दृष्टि से उत्तम

0
1109
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

Hoprscope– 5 January- राशिफल के हिसाब से 5 जनवरी  2021  का दिन वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों का आज का दिन भाग्य की दृष्टि से उत्तम रहेगा। वृश्चिक राशि वालों के कार्यक्षेत्र में अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। वृश्चिक राशि वाले आज  सतर्कता के साथ कार्य करें। वहीं  मिथुन राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन परिवार की ओर से स्वास्थ्य की दृष्टि चिंता रहेगी।  मान-सम्मान की हानि का  डर रहेगा।  तो आइए विस्तार से जानते हैं , ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन ।

5 जनवरी 2021 का पंचांग

सूर्योदय- प्रातः 7:08 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:38  बजे तक, मास-  पौष कृष्ण पक्ष,  तिथि- षष्ठी रात्रि अंत 5:46 बजे तक तत्पश्चात् सप्तमी, दिन- मंगलवार, नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी सायं 6:19 बजे तक तत्पश्चात् हस्त, योग- सौभाग्य रात्रि अंत 5:36 बजे तक तत्पश्चात् शोभन, करण- विष्टि, राशि- चन्द्रमा कन्या राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयव- सुबह  11:04  बजे से  दोपहर  13:40  बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.0 बजे से सायं 4.19 बजे तक

- Advertisement -

5 जनवरी 2021 का राशिफल 

मेषः- भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। मौसी पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे।

वृषः- सहन शक्ति की वृद्धि होगी। सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

मिथुनः- परिवार में किसी के स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। सामाजिक मान-सम्मान में हानि हो सकती हैं। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

कर्कः- आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

सिंहः- विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। संचित धन का लाभ हो सकता है। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा।

कन्याः- आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

तुलाः- व्यापार में आर्थिक हानि होना भी संभव है। गलत कार्यो में धन खर्च होगा। आप किसी बड़ी हानि में फंस सकते हैं।

वृश्चिकः- भाग्य की दृष्टि से आज का दिन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

धनुः- ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा।

मकरः- पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

कुम्भः- कोई भी कार्य करें समझदारी सें करें। अन्यथा न करे। आपका स्वास्थ्य कुछ खराब रहेगा। वाणी मंे मधुरता एवं संयम रखें।

मीनः- अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ हो तो आप में विचार भावनाएं आत्म-विश्लेषण को व्यक्त करने की अद्भुत क्षमता है। दूसरों को प्रभावित करके उनमें अपना कार्य करा लेने की भी क्षमता है। यद्यपि आप प्रचुर मात्र में धन अजित करते हैं, परन्तु उतने की वेग से उसे व्यय भी कर डालते हैं। इसी कारण कई बार धनाभाव भी भोगना पड़ता हैं, संचय की प्रवृत्ति डालें।आपकी उन्नति में गोमेद, श्वेत एवं भूरे रंग के वस्त्र वस्तुएं सहायक होंगी। 4, 13, 22, 31 श्रेष्ठ तिथियां हैं।1, 10, 19, 28 सहायक तिथियां हैं। श्रेष्ठ समयः प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 13 दिसम्बर से 13 जनवरी तक। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी कैलेण्डर वर्ष में 13 दिसम्बर से 13 जनवरी के मध्य या 4, 13, 22, 31 तारीखों को हुआ वे श्रेष्ठ मित्र होंगे। आपके शुभ दिनः सोम, मंगल और शुक्रवार। वर्जितः जिनकी जन्मतिाि 8 है उनसे सावधान रहें। विवाह तो भूलकर भी न करें।

विशेषः कैरियर के लिए सबसे उत्तम व्यापार रहेगा। जिसमें आपका अपना पूर्ण नियंत्रण हो। आपका व्यय विशेषतः ऐशो आराम, मौज आदि जैसे कार्यों में होता है। आप बहुत ही महत्वाकांक्षी हैं, इसलिए छोटा कार्य या छोटा पद आपको पसन्द नहीं आता है। कई-कई बार ऐसा होता है कि आप छोटे पर को छोड़ देते हैं, इस कारण कई बार आपको भीषण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। योजनाबद्ध कार्य करना हितकारी होगा।

यह भी पढ़ेंः राशिफलः तुला राशि वालों के लिए व्यापार की दृष्टि से अति उत्तम रहेगा(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, मो. –9717891538

- Advertisement -