राशिफल- 20 अक्तूबरः कन्या राशि वालों का दिन शुभ होगा

0
166
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल- 20 अक्तूबर। राशिफल के हिसाब से कन्या राशि वालों का आध्यात्मिकता की ओर रूझान होगा। यह उनके लिए शुभ रहेगा। वहीं मीन राशि वाले धैर्य और सहनशीलता के साथ कार्य करें, अन्यथा परेशानी में आ सकते हैं।  तो आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का 20 अक्तूबर का दिन।

20 अक्टूबर 2020 पंचांग

सूर्योदय-  प्रातः 6ः21 बजे से , सूर्यास्त- सायं 5ः44  बजे तक, आश्विन शुक्ल पक्ष, तिथि- चतुर्थी, सुबह 11ः17 बजे तक, तत्पश्चात् पंचमी, दिन मंगलवार, नक्षत्र- ज्येष्ठा रात्रि अंत 2ः11 बजे तक, तत्पश्चात मूल, योग- सौभाग्य सुबह 9ः47 बजे तक, तत्पश्चात शोभन,

- Advertisement -

करण-  विष्टि, राशि- चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रात्रि अंत 2 बजकर 11 मिनट तक, तत्पश्चात धनु राशि में।

आज का शुभ व अशुभ समय

सुबह 10:45 बजे  से दोपहर 1:15 बजे  तक शुभ समय रहेगा। राहुकाल– दोपहर 2.53 बजे से सायं 4.19 बजे तक।

20 अक्टूबर 2020 राशिफल 

मेष 

आपके परिवार से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज वाहन नहीं खरीदें अन्यथा दुर्घटना अधिक होगी।

वृष

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष मिलने के संकेत हैं। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन

किसी भौतिक साधन खरीदने का योग है। शत्रु कष्ट पहुँचाने का प्रयास करेंगे परन्तु निष्फल रहेंगे। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कर्क 

रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। अच्छे शास्त्र पढने में रूचि बढेगी। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा।

सिंह 

व्यापार में कुछ नये परिवर्तन की योजनाएं बनायेंगे। भौतिक सुख के साधनों में परेशानियां आयेगी। यात्रा में परेशानियां अधिक रहेगी।

कन्या 

पूजा-पाठ, सत्संग में रूचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। पदोन्नति होने की सम्भावना है।

तुला 

गुरूजी से गुप्त विद्यायें ग्रहण करेंगे। धन प्राप्ति से संचित धन में वृद्धि होगी। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक 

अपने जीवन-साथी के साथ प्रेम-प्रसंग अच्छा रहेगा। अच्छे व्यंजनों का सुख प्राप्त होगा। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा।

धनु 

किसी व्यक्ति से ऋण न लें अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। लम्बी यात्रा न करें, कष्ट होने की संभावना है। अगर बहुत जरुरी हो तो भगवान विष्णु के दर्श करके घर से निकले। अपने पित्रों का ध्यान करके घर से निकले अन्यथा परेशानी हो सकती हैं।

मकर

आज के राशिफल में मकर राशि वालों को प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्त होगी। आमदनी बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। अदालती झगड़ों से बचाव होगा।

कुम्भ 

जायदाद से सम्बन्धित सौदे में लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरी में उन्नति के लिए प्रयास करेंगे। ऋण मिलने की संभावना हैं।

मीन 

सहन शीलता से कार्य करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। बिगड़े हुए कार्यो में सुधार होगा। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार 

आज आपके नववर्ष प्रवेश के दिन सूर्य-राहु के मध्य बन युति रही है। जिसके फलस्वरूप यह वर्ष आपको मिले-जुले फल प्रदान करेगा। आपके कार्य और योजनाओं का विरोध हो सकता है। आपके कुछ विचार लीक से हटकर होंगे। अन्य अर्थों में ऐसे विचारों को क्रान्तिकारी भी कहा जा सकता है। संभवतः आप अपनी वर्तमान परिस्थितियों के विरोध में जेहाद छेड़ने का मन बनायेंगे। इस बदलाव लाने की प्रक्रिया में एक ही कमी रहेगी कि आप न तरे पूर्णतः समर्पित और न ही क्रमबद्ध होकर कार्य कर पायेंगे। जिस कारण परिणाम उतने अच्छे नहीं होंगे जितनी आपको उम्मीन है। नौकरी में उच्चाधिकारयिों के साथ आपसी सम्बन्धों में तनाव पैदा हो सकता है। आपका तबादला ऐसे स्थान पर होने की संभावना है, जो आपको पसन्द न हो।

श्रेष्ठ तिथियांः 2, 11, 20, 29 हैं। श्रेष्ठ समय- वर्ष में 12 अप्रैल से 10 जून के मध्य। वर्जित- जन्मतिथि 7 वाले से सावधान रहें। घोर शत्रु अंक है। विशेष- कैरियर के क्षेत्र में मेडिकल, कला, साहित्य, प्रकाशन, शिक्षा जगत में श्रेष्ठ सफलता प्राप्त होगी। वर्तमान व्यवसाय के प्रति अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इस संदर्भ में जो परिवर्तन लाना चाहते हैं उन्हें शनैः-शनैः लायें, अत्यधिक हानि होने की संभावना है। आपके सम्पर्क क्षेत्र में व्यापक विस्तार होगा और प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ मधुर सम्बंध बनेंगे। पैतृक सम्पत्ति को लेकर यदि कोई मामला न्यायालय में विचारधीन है तो वह आपके पक्ष में निर्धारित हो जाएगा।

महिलाओं के लिए 

संतान पक्ष की ओर से सुख प्राप्त होगा और इनका प्रदर्शन अपने क्षेत्र में सराहनीय रहेगा। अक्टूबर के शेष दिन और नवम्बर का माह बहुत अच्छे नहीं हैं। अतः भावावेश में आकर महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना चाहिए। एकाएक कोई फैसला न करें। जीवन साथी या मित्रें का यथा संभव परामर्श लें। दिसम्बर और जनवरी के महीने बहुत अच्छे हैं।

- Advertisement -