राशिफलः 21 अक्तूबर। राशिफल के हिसाब से मीन राशि वालों के लिए उत्तम योग

0
130
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः 21 अक्तूबर। राशिफल के हिसाब से 21 अक्टूबर 2020 का दिन मीन राशि वालों के लिए मानसिक रूप से सुखमय रहेगा। परिवर्तन का बहुत ही उत्तम योग बनेगा।  वही, मकर राशि वालों के लिए आज के दिन उनके कार्यों में अड़चने आएंगी,  जिस कारण मानसिक रुप से वे परेशान रहेंगे। आइए, विस्तार  से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ, कैसा रहेगा  अन्य राशि वालों का आज का दिन।

21 अक्टूबर 2020 का पंचांग 

सूर्योदय– प्रातः 6ः21 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5ः43  बजे तक, आश्विन शुक्ल पक्ष, तिथि– पंचमी सुबह 9ः7 बजे तक, तत्पश्चात षष्ठी, दिन बुधवार, नक्षत्र– मूल रात्रि अंत 1ः12 बजे तक, तत्पश्चात् पूर्वषाढ़ा, योग- शोभन सुबह 6ः48 बजे तक, तत्पश्चात् अतिगंड, करण– बालव, राशि– चन्द्रमा धनु राशि में भ्रमण करेगा,

- Advertisement -

आज का शुभ-अशुभ समय देखें

शुभ समय- सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक और सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक रहेगा। राहुकाल- दोपहर 12.2 बजे से दोपहर 1.27 बजे तक

21 अक्टूबर 2020 राशिफल 

मेष 

पूजा-पाठ, सत्संग में रूचि बढ़ेगी। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी।

वृष 

गुरूजी का आर्शीवाद के बिना नये कार्य में सफलता नहीं मिलेगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पक्के इरादों के बावजूद कार्य सफल नहीं हो पायेंगे।

मिथुन 

अपने जीवन-साथी के साथ प्रेम-प्रसंग अच्छा रहेगा। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा। संचित धन का लाभ हो सकता है।

कर्क

आपको किसी से ऋण लेना पड़ सकता है। यात्रा में सुख का आनन्द प्राप्त होगा। आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा।

सिंह 

प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्त होगी। पदोन्नति होने की सम्भावना है। अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे।

कन्या 

जायदाद से सम्बन्धित सौदे में लाभ की सम्भावना नहीं है। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आप अपनी जिम्मेदारी से पीछे न हटें।

तुला 

राशिफल के मुताबिक सहनशीलता से कार्य करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी।

वृश्चिक 

आपके परिवार से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आपके ऊपर आज पित्रों की विशेष कृपा रहेगी। रुके हुये कार्यो में में गति आयगी।

धनु 

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। अदालती झगड़ों से बचाव होगा। आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचायेंगे।

मकर 

किसी वस्तु की हानि होने की संभावना है। ऋण मिलने की कोई संभावना नहीं हैं। किसी वस्तु की खोने की संभावना रहेगी।

कुम्भ 

राशिफल के मुताबिक रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मौसी पक्ष से लाभ प्राप्त होगा।

मीन 

व्यापार में कुछ नये परिवर्तन की योजनाएं बनायेंगे। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे।

अंक ज्योतिष के अनुसार 

आपके नूतन वर्ष प्रवेश के दिन बुध और शुक्र के मध्य अर्ध वर्ग बन रहा है। जिसके परिणामस्वरूप यह वर्ष आपको उत्तम फल प्रदान करेगा। आपके व्यवहार में शालीनता आयेगी। रचनात्मक कार्यों की ओर उन्मुख होंगे। यदि पूर्व में ही सृजनधर्मी हैं, तो आपकी ख्याति में चार चांद लगेंगे। लेखन, साहित्य, कला, संगीत आदि से जुड़े हैं तो आपके प्रभाव क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। नौकरी, व्यवसाय के क्षेत्र में तरक्की होगी। कोई ऐसा पद या लाभ प्राप्त हो सकता है, जिस पर आपकी निगाह काफी पहले से हो।

श्रेष्ठ तिथियां- 3, 12, 21, 30 हैं। श्रेष्ठ समय- किसी भी वर्ष में 20 दिसम्बर से 21 जनवरी के मध्य। शुभ दिन- रविवार, मंगलवार, गुरूवार। अपने शुभ कार्य इन्हीं दिनों में सम्पन्न करें। वर्जित-  जिनकी जन्मतिथि 5 और 6 है, उनसे सावधान रहें। घोर शत्रुता वाले अंक हैं। व्यापार और वैवाहिक सम्बंध कदापि न करें। विशेष- कैरियर के लिए प्रकाशन, शिक्षा और प्रशासनिक सेवा में सफल होंगे, स्वर्ण व्यवसाय, राजनीति भी लाभदायी है।

महिलाओं के लिए

यदि व्यवसाय या प्रोफेशनल लाइन से जुड़ी हैं तो आपको आपकी मंजिल अवश्य प्राप्त होगी। वाहन सुख प्राप्ति की भी संभावना है। अविवाहित हैं तो अधिक समय तक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। पारिवारिक स्तर पर सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सूदूरवर्ती स्थान की यात्र मई में होगी जो लम्बे समय तक अविस्मरणीय रहेगी।

छात्रों के लिए 

आपको अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के उचित अवसर प्राप्त होंगे। रंगमंच, खेल-जगत या अन्य किसी विद्या में समर्पित भाव से जुटे हैं तो आप अपनी एक नयी पहचान भी बना सकते हैं। प्रेम-प्रसंग-रोमांस की ओर भी मन काफी दौड़ेगा। सलाह के अभाव में अपनी ऊर्जा को व्यर्थ के कार्यों में नष्ट न करें। सही दिशा का चुनाव करें। आगे चलकर बेहतर परिणाम देगा। नवम्बर-दिसम्बर के महीने आपको अच्छे परिणाम देंगे। परीक्षा प्रतियोगिता में सम्मिलित हो रहे हैं, तो अपनी ओर से यदि कसर न छोड़ें तो सफलता निस्संदेह प्राप्त होगी। आजीविका प्राप्त करने की दिशा में किये गये प्रयत्न सार्थक सिद्ध होंगे। विरोधी, आलोचक चाहकर भी आपको हानि नहीं पहुंचा पायेंगे।

- Advertisement -