Horoscope 11 April 2021 : वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन उत्तम

0
243
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।

Horoscope 11 April 2021 : वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य की दृष्टि से उत्तम रहेगा। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र की दृष्टि से भी आज का दिन उत्तम रहेगा। वहीं सिंह राशि वाले व्यक्तियों को इस समय स्वास्थ्य की दृष्टि से परेशानी व चिंताएं होने की संभावना रहेगी। इस समय वाहन न खरीदें, दुर्घटना होने का डर रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ, कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

11 अप्रैल 2021 पंचाग

सूर्योदयः प्रातः 05:58 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) समय 4:47, सूर्योदयः (बिहार) समय 4:48, सूर्यास्तः सायं 6:39  बजे तक, मासः चैत्र कृष्ण पक्ष, तिथिः चर्तुदशी सुबह 6:2 बजे तक तत्पश्चात् अमावस्या, दिनः रविवार, नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद सुबह 8:56 बजे तक तत्पश्चात् रेवती, योगः ऐन्द्र दोपहर 1:51 बजे तक तत् पश्चात्वैधृति, करणः शकुनि, राशि: चन्द्रमा मीन राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह 07:36  बजे से सुबह 11:54  बजे तक, राहुकालः सायं 17.08  बजे से सायं 18.43 बजे तक

- Advertisement -

11 अप्रैल 2021 का राशिफल 

मेषः- नौकरों से धोखा मिल सकता है अतः सचेत रहें। गलत कार्यो में धन खर्च होगा। आप किसी बड़ी हानि में फंस सकते हैं।

वृषः- सहन शक्ति की वृद्धि होगी। आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। मिथुनः- पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा।

कर्कः- आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

सिंहः- विदेश यात्रा में भी कष्ट रहेगा। आपका स्वास्थ्य कुछ खराब रहेगा। वाणी मंे मधुरता एवं संयम रखें।

कन्याः- आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

तुलाः- व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। मौसी पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे।

वृश्चिकः- भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

धनुः- ससुराल पक्ष से धन हानि हो सकती हैं। सामाजिक मान-सम्मान में हानि हो सकती हैं। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

मकरः- पत्नी की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

कुम्भः- क्रूर कार्य से बचें, अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। संचित धन का लाभ हो सकता है। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा।

मीनः- अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार

नववर्ष प्रवेश के दिन चन्द्रमा और सूर्य एक-दूसरे के समान्तर होकर संयोग बना रहे हैं। जिसके फलस्वरूप यह वर्ष आपके जीवन में नवीन संभावनाओं की आहट लेकर प्रवेश कर रहा है। आपकी वर्तमान स्थितियों में आमूलचूल परिवर्तन होंगे और आप स्वयं भी बदलाव लाने को प्रेरित रहेंगे। आपके विचारों में नवीनता देखने को मिलेगी और आप अपनी पूरी ऊर्जा का दोहन कर लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि व्यवसाय में हैं तो अच्छे परिणाम मिलेंगे और व्यापार में फेरबदल होने की काफी संभावना है। आपकी उन्नति में माणिक या मोती, गुलाबी एवं श्वेत वस्त्र व वस्तु सहायक होंगे। श्रेष्ठ तिथियांः 2, 11, 20, 29 हैं। सहायक तिथियांः 1, 10, 19, 28 हैं। श्रेष्ठ समयः प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 20 सितम्बर से 19 नवम्बर के मध्य। आपके शुभ दिनः सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 7 है उनसे सावधान रहें। विवाह तो भूलकर भी न करें।

विशेषः आपमें अनेक क्षमताएं हैं। आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। लेकिन यदि आप व्यापार, नेवी, सिंचाई-विभाग, चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य करते हैं तो शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं। अप्रैल के शेष दिन और मई का महीना अच्छा है। आर्थिक दिशा में किये गये प्रयास सफल सिद्ध होंगे। रुका हुआ धन भी प्रयत्नों से प्राप्त हो सकता है। इस अवधि में आपकी आय का अतिरिक्त स्रोत भी उपलब्ध हो सकता है। परीक्षा प्रतियोगिता में सम्मिलित हो रहे हैं तो आपको सफलता प्राप्त होगी। जून का महीना मिश्रित फल प्रदान करेगा। कार्यों के बनने में विघ्न-बाधाएं आयेंगी। जमीन-जायदाद, वाहन के क्रय करने का योग चल रहा है। पारिवारिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी और परिवार में कोई मंगल कार्य सम्पन्न हो सकता है ।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -