कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा

0
123
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। कर्क राशि वालों के लिए नौकरी के लिए उत्तम रहेगा। इससे उन्हें मानसिक शांति प्राप्त होगी। वहीं वृष राशि वालों के लिए मानसिक रूप से तनाव रहेगा। किसी से ऋण ना लें, अन्यथा परेशानी होगी। तो आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ, कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।।

आज का पंचांग

सूर्योदय- प्रात: 6:28 बजे से
सूर्यास्त- सायं 5:33  बजे तक
मास- कार्तिक कृष्ण पक्ष
तिथि- प्रतिपदा रात्रि 10:49 बजे तक तत्पश्चात् द्वितिया दिन रविवार
नक्षत्र- भरणी रात्रि 8:56 बजे तक तत् पश्चात् कृतिका
योग- व्यतिपात रात्रि अंत 5:16 बजे तक तत् पश्चात् वरीयान्
करण- बालव
राशि- चन्द्रमा मेष राशि में रात्रि अंत, 3 बजकर 40 मिनट तक तत पश्चात् वृष राशि में

शुभ व अशुभ समय

शुभ समय सुबह 9:19 से दोपहर 11:55  बजे तक रहेगा, राहुकाल- सायं 4:10 बजे से सायं 5:33 बजे तक

आज का राशिफल

मेष:- अपने जीवन-साथी के साथ प्रेम-प्रसंग अच्छा रहेगा। अच्छे व्यंजनों का सुख प्राप्त होगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।
वृष:- किसी व्यक्ति से ऋण न लें अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। लम्बी यात्रा न करें कष्ट होने की संभावना है। अगर बहुत जरुरी हो तो भगवान विष्णु के दर्श करके घर से निकले। भाई के स्वास्थ्य के प्रति मानसिक तनाव रहेगा।
मिथुन:- प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्त होगी। आमदनी बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
कर्क:- जायदाद से सम्बन्धित सौदे में लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरी में उन्नति के लिए प्रयास करेंगे। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा।
सिंह:- सहन शीलता से कार्य करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। बिगड़े हुए कार्यो में सुधार होगा। यात्रा में सुख का आनन्द प्राप्त होगा।
कन्या:- आपके परिवार से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पदोन्नति के लिये किये प्रयास में बाधायें आयेंगी।
तुला:- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष मिलने के संकेत हैं। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक:- किसी भौतिक साधन खरीदने का योग है। शत्रु कष्ट पहुँचाने का प्रयास करेंगे परन्तु निष्फल रहेंगे। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा।
धनु:- रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। अच्छे शास्त्र पढने में रूचि बढेगी। आपके ऊपर आज पित्रों की विशेष कृपा रहेगी।
मकर:- व्यापार में कुछ नये परिवर्तन की योजनाएं बनायेंगे। भौतिक सुख के साधनों में परेशानियां आयंेगी। अदालती झगड़ों से बचे अन्यथा परेशानी में फॅस सकते हैं।
कुम्भ:- पूजा-पाठ सत्संग में रूचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। ऋण मिलने की संभावना हैं।
मीन:- गुरूजी से गुप्त विद्यायें ग्रहण करेंगे। धन प्राप्ति से संचित धन में वृद्धि होगी। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार 

चन्द्रमा-बुध के मध्य त्रिकोण के साथ आप नववर्ष में प्रवेश कर रहे हैं जिसके परिणामस्वरूप यह वर्ष आपको अच्छे फल प्रदान करेगा। स्वयं की सूझ-बूझ से कठिन समस्याओं के हल प्राप्त कर सकेंगे। महत्वाकांक्षी योजनाओं के व्यवहार में आने की पूर्ण संभावना है। यदि रचनात्मक कार्यों-लेखन कला साहित्य संगीत आदि से जुड़े हैं तो पदोन्नति की संभावना है। व्यापार की दृष्टि से यह वर्ष अच्छा है। और किसी नये कार्य का शुभारंभ भी कर सकते हैं। जमीन-जायदाद वाहन पर खर्च का योग बन रहा है। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। मार्च-अप्रैल के महीने अच्छे परिणाम प्रदान करेंगे। आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। प्रतीक्षित कार्यों के बनने का हर्ष होगा भाग्य का सहयोग भी बना रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में किये गये प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में हैं तो सफलता प्राप्त होने की संभावना है।
श्रेष्ठ तिथियां: 1 10 19 28 हैं। श्रेष्ठ समयः वर्ष में 20 जून से 21 अगस्त के मध्य। आपके शुभ दिन: रविवार बुधवार गुरूवार। इन दिनों ही मांगलिक कार्य सम्पन्न करें। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 8 है उनसे सावधान रहें। विशेषः कैरियर के क्षेत्र में आपमें अनेकों प्रतिभाएं हैं। फिर भी आप उद्योग कारखाना लेखन शेयर्स और राजनीति के क्षेत्र में जाते हैं तो शिखर की सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मई का महीना अच्छा नहीं है। मानसिक स्तर पर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। वाद-विवाद संबंधी पचड़ों में नहीं पड़ना चाहिए। किसी प्रियजन का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जून का महीना अच्छा व्यतीत होगा सृजनात्मक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जुलाई-अगस्त के महीने अच्छे व्यतीत होंगे। सहयोगियों के साथ भी अच्छा तालमेल रहेगा। अविवाहित हैं तो विवाह होने की पूर्ण आशा है।

महिलाओं के लिए

विभिन्न स्तरों पर आपको विरोध का सामना  करना पड़ सकता है लेकिन इससे आप कतई विचलित नहीं होंगी । कार्य का बोझ बढ़ेगा  जिसका निर्वाह तो बखूबी करेंगीं लेकिन अक्सर मन भी उचाट  हो जाया करेगा । प्रेम प्रसंग प्रारंभ हो सकता है । यदि उसी व्यक्ति से विवाह भी चाहती हो तो झंझटों के लिए तैयार रहे ।

छात्रों के लिए

आपकी सकारात्मक आचरण की लोग प्रशंसा करेंगे।  किसी महत्वपूर्ण परीक्षा प्रतियोगिता में बैठ रहे हैं तो मेहनत करें,  सफलता प्राप्त होगी। कला साहित्य संगीत रंगमंच से जुड़े हैं तो इस क्षेत्र में अच्छी सफलता अर्जित होगी।
- Advertisement -