Daily Horoscope, 4 January : जानिए किनकी चमकेगी किस्मत

0
106
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

Daily Horoscope, 4 January : जानिए किनकी चमकेगी किस्मत, किस पर आएगी मुसीबत। राशिफल के मुताबिक धनु राशि वाले व्यक्तियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी, जिससे आर्थिक व मानसिक सुख प्राप्त होगा। भाग्य  की दृष्टि से भी उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। वहीं राशिफल के अनुसार कन्या राशि वाले व्यक्तियों को अधिक मेहनत करने के बाद भी फल मिलने में  कठिनाइयां महसूस होंगी। यात्रा करने से पहले भगवान का ध्यान करके निकलें। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

4 जनवरी 2021 का पंचांग

सूर्योदय- प्रातः 7:08 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:37  बजे तक, मास-पौष कृष्ण पक्ष, तिथि- पंचमी सुबह 7:13 बजे तक तत्पश्चात षष्ठी, दिन- सोमवार, नक्षत्र- पूर्व फाल्गुनी रात्रि 7:16 बजे तक तत्पश्चात् उत्तरा फाल्गुनी, योग- आयुष्मान् सुबह 7:59 बजे तक तत्पश्चात् सौभाग्य, करण- तैतिल, राशि- चन्द्रमा सिंह राशि में रात्रि अंत 1 बजकर 3 मिनट तक तत्पश्चात् कन्या राशि में,

- Advertisement -

शुभ समय- सुबह  09:47  बजे से  दोपहर  11:03  बजे तक, राहुकाल- सुबह 8.27 बजे से सुबह 9.45 बजे तक

Daily Horoscope, 4 January  (दैनिक राशिफलः 4 जनवरी 2021

मेषः- आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृषः- व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। भाईओं का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। आज वाहन नहीं खरीदें अन्यथा दुर्घटना अधिक होगी।

मिथुनः- रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। वाणी मे मधुरता एवं संयम रखें। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

कर्कः- राशफल के मुताबिक आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचायेंगे। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

सिंहः- खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा।

कन्याः- मौसी पक्ष की वजह से तनाव की संभावना अधिक रहेगी। अधिक प्रयासों के बावजूद भी इच्छा की पूर्ति नहीं हो पायेगी। यात्रा में परेशानियां अधिक रहेगी।

तुलाः- सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।  पदोन्नति होने की सम्भावना है।

वृश्चिकः- राशिफल के मुताबिक सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

धनुः- अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा।

मकरः- संचित धन का लाभ हो सकता है। घर में किसी बुजुर्ग व्यक्ति को शारीरिक पीड़ा होने की संभावना रहेगी। अपने पित्रों का ध्यान करके घर से निकले अन्यथा परेशानी हो सकती हैं।

कुम्भः- राशिफल के मुताबिक आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे। अदालती झगड़ों से बचाव होगा।

मीनः- राशिफल के मुताबिक अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। ऋण मिलने की संभावना हैं।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ हो तो आप में विचार भावनाएं आत्म-विश्लेषण को व्यक्त करने की अद्भुत क्षमता है। दूसरों को प्रभावित करके उनमें अपना कार्य करा लेने की भी क्षमता है। यद्यपि आप प्रचुर मात्र में धन अजित करते हैं, परन्तु उतने की वेग से उसे व्यय भी कर डालते हैं। इसी कारण कई बार धनाभाव भी भोगना पड़ता हैं, संचय की प्रवृत्ति डालें। आपकी उन्नति में गोमेद, श्वेत एवं भूरे रंग के वस्त्र वस्तुएं सहायक होंगी। 4, 13, 22, 31 श्रेष्ठ तिथियां हैं। 1, 10, 19, 28 सहायक तिथियां हैं। श्रेष्ठ समयः प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 13 दिसम्बर से 13 जनवरी तक। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी कैलेण्डर वर्ष में 13 दिसम्बर से 13 जनवरी के मध्य या 4, 13, 22, 31 तारीखों को हुआ वे श्रेष्ठ मित्र होंगे। शुभ दिनः सोम, मंगल और शुक्रवार। वर्जितः जिनकी जन्मतिा 8 है उनसे सावधान रहें। विवाह तो भूलकर भी न करें।

विशेषः कैरियर के लिए सबसे उत्तम व्यापार रहेगा। जिसमें आपका अपना पूर्ण नियंत्रण हो। आपका व्यय विशेषतः ऐशो आराम, मौज आदि जैसे कार्यों में होता है। आप बहुत ही महत्वाकांक्षी हैं, इसलिए छोटा कार्य या छोटा पद आपको पसन्द नहीं आता है। कई-कई बार ऐसा होता है कि आप छोटे पर को छोड़ देते हैं, इस कारण कई बार आपको भीषण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। योजनाबद्ध कार्य करना हितकारी होगा।

यह भी पढ़ेंः मेष राशि वालों की व्यापार में योजनाएं आज उत्तम फल देंगी(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, मो.- 9717891538
- Advertisement -