बिहार : ट्रेन में 40 मिनट तक लूटपाट, पांच रेलयात्री हुए घायल

0
111
रेलवे ने अब तक (14 मई) 800 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर 10 लाख प्रवासी मजदूरों, पर्यटकों, और छात्रों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया है। रेलवे का दावा है कि यात्रा के दौरान यात्रियों को मुफ्त भोजन और पानी दिया जा रहा है।
रेलवे ने अब तक (14 मई) 800 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर 10 लाख प्रवासी मजदूरों, पर्यटकों, और छात्रों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया है। रेलवे का दावा है कि यात्रा के दौरान यात्रियों को मुफ्त भोजन और पानी दिया जा रहा है।

जमालपुर। बिहार के क्यूल-जमालपुर रेलखंड पर बुधवार की देर शाम दो दर्जन हथियारबंद लुटेरों ने दिल्ली-भागलपुर साप्ताहिक ट्रेन में  करीब 40 मिनट तक लूटपाट की। अपराधियों ने चालक- परिचालक को भी बंधक बना लिया था। वारदात में पांच रेल यात्रियों घायल होने की सूचना मिली है। लुटेरों के नक्सली होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

ट्रेन के बी- 2 कोच में 20 नंबर बर्थ पर यात्रा कर रही भागलपुर की अंग्रेजी की एक शिक्षिका के रिश्तेदार ज्योति कुमार ने बताया कि सामान्य कद-काठी के लुटेरे गंदे जैकेट पहने हुए थे और बेरहमी से रेल यात्रियों के साथ मारपीट कर रहे थे। शिक्षिका की चेन और अंगूठी भी उन्होंने लूट ली।

- Advertisement -

सूचना पाकर रेल एसपी आमिर जावेद और रेल थानाध्यक्ष कामेश्वर सिंह अपने 50  जवानों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक रात 9:30 पर ट्रेन धनौरी स्टेशन से जमालपुर की ओर चली। 9:25 मिनट पर दैत बांध के समीप लुटेरों ने चेन खींच कर गाड़ी को रोक दिया। करीब दो दर्जन हथियारबंद लुटेरों ने चालक, उपचालक और गार्ड को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने एसी कोच सहित आधा दर्जन बोगियों में घुस कर हथियार की नोक पर यात्रियों से लूटपाट की। स्लीपर बोगी 10 और 11 के कुछ यात्रियों ने विरोध किया तो उन्हें चाकू मार कर घायल कर दिया। मौका ए वारदात पर गोलियां चलने की आवाज भी सुनी गई।

घटना के काफी समय बाद सूचना पर क्यूल सिविल एरिया की पुलिस और आरपीएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। तब जाकर यात्रियों को राहत मिली। ट्रेन को रोक कर करीब 40 मिनट तक डकैती की गई। जमालपुर और क्यूल रेल पुलिस धनौनी पहुंची और करीब 11:00 बजे रात्रि में ट्रेन को जमालपुर के लिए रवाना किया गया।

प्रथमदृष्टया अनुमान लगाया जाता कि घटना में नक्सलियों या अपराधियों का हाथ हो सकता है। अज्ञात अपराध कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर रेल पुलिस इस घटना की सघन जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ेंः प्यार में तोरे उड़े चुनरिया’ की हिरोइन गुंजन पंत को भा गया बिहार

यह भी पढ़ेंः अंखिया से गोली मारब गीत से यंगस्‍टर्स में छाई रहीं ‍अक्षरा सिंह

यह भी पढ़ेंः लव यू दुल्हिन देख आप हंसेगे, रोयेंगे और सोचने पर होंगे मजबूर

- Advertisement -