मीन राशि वालों के आत्मबल में वृद्धि होगी, कुंभ वाले सतर्क रहेें

0
255
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

मीन राशि वालों के आत्मबल  में वृद्धि होगी। वहीं, आज के दिन भी कुम्भ  राशि वालों को कोई भी  निर्णय लेने से पहले,  उन्‍हें सतर्क रहने की जरूरत है। राशिफल के हिसाब से 10 अक्‍टूबर, 2020 का दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा, आइए विस्‍तार से जानते हैं ज्‍योतिष एक्‍सपर्ट डॉ रचना भारद्वाज के साथ।

10 अक्टूबर 2020 का पंचांग 

सूर्योदय– प्रातः 6:15 बजे से

- Advertisement -

सूर्यास्‍त- सायं 5:53 बजे तक

मास-  आश्विन कृष्ण अधिक पक्ष

तिथि- अष्टमी सायं 6:18 बजे तक तत्पश्चात नवमी  , दिन शनिवार

नक्षत्र-  पुनर्वसु  रात्रि 01:17 बजे तक तत्पश्चात पुष्य

योग-  शिव रात्रि अंत 12:27 बजे तक तत्पश्चात सिध्द

करण-  कौलव

राशि-  चंद्रमा मिथुन  राशि में रात्रि 07:09 बजे तक तत्पश्चात कर्क राशि में ।

यहां जानें आज का शुभ-अशुभ  समय  

शुभ मुहूर्त- दोपहर 01:40 से सायं  04:10 बजे तक

राहु काल- सुबह 09:09 बजे से सुबह 10:37 बजे तक

राशिफल 

मेष

जायदाद से संबंधित सौदे  में लाभ की प्राप्ति होगी। आपके स्वास्थ्य में निरंतर लाभ होगा। कुटुंबीजनों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृष 

सहनशीलता से कार्य करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। ससुराल पक्ष मिलने के संकेत हैं। मानसिक शांति प्राप्त होगी।

मिथुन  

परिवार की तरफ से मानसिक तनाव रहेगा। शत्रु आप को कष्ट पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अतः सचेत रहे है। व्यर्थ के खर्चों से बचें।

कर्क 

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। अच्छे शास्त्र पढ़ने में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक आय की वृद्धि होगी।

सिंह 

किसी भौतिक साधन खरीदने का योग बनेगा। भौतिक सुख के साधनो में वृद्धि  होगी। नवीन व्यापार के लिए नई योजना बनाएंगे।

कन्या 

रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। धार्मिक कार्य में रुचि अधिक रहेगी।

तुला 

व्यापार में बदलाव के लिए न सोचे,  सफलता नहीं मिलेगी। धन प्राप्ति से संचित घर में वृद्धि होगी। दूसरी भाषा सीखने के लिए किये गये प्रयास निष्फल रहेंगे।

वृश्चिक

पूजा-पाठ सत्संग में रुचि बढ़ेगी। अच्छी व्यंजनों का सुख प्राप्त होगा। अपनी पत्नी के साथ समय अच्छा गुजरेगा।

धनु 

गुरुजी से गुप्त विद्या ग्रहण करेंगे। लंबी यात्रा का योग बनेगा। आपको किसी रोगसे कष्ट की संभावना रहेगी।

मकर 

अपने जीवन साथी के साथ प्रेम-प्रसंग अच्छा रहेगा। आमदनी बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। संतान का सुख सुख प्राप्त होगा।

कुम्भ 

किसी व्यक्ति से कर्ज न लें, अन्यथा परेशानी में पड़ जाएंगे। नौकरी में उन्नति के लिए प्रयास करेंगे। सामाजिक  प्रतिष्ठा में क्षति होना संभव है।

मीन 

प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। बिगड़े हुए कार्य में सुधार होगा। आत्मबल की वृद्धि होगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

चंद्रमा और राहु के मध्य त्रिकोण बन रहा है। इसके फलस्वरूप यह वर्ष कुल मिलाकर अच्छा सिद्ध होगा। नौकरी,  व्यवसाय के क्षेत्र में प्रगति होगी। यदि नौकरी में है तो पदोन्नति होगी, लेकिन स्थानांतरण होने की  भी संभावना है। वर्तमान समय में उन्नति होगी एवं नया कार्य भी प्रारंभ हो सकता है। आय में वृद्धि होने की भी प्रबल संभावना है। स्वयं के स्वास्थ्य की ओर भी आवश्यक रुप से ध्यान दें। यदि रोजगार की तलाश में है तो अपने प्रयासों में तेजी लाएं,  सफलता प्राप्त होगी। कला, साहित्य, लेखन, खेल जगत से जुड़े हैं तो आगे बढ़ने की उचित अवसर प्राप्त होंगे। विदेश जाने के इच्छुक हैं तो नवंबर के बाद योग बन रहा है। अविवाहित  है तो अगले वर्ष विवाह होने की पूर्ण संभावना है।

श्रेष्ठ तिथियां- 1, 10, 19, 28

श्रेष्ठ समय- प्रत्येक कैलेंडर वर्ष में 29 अप्रैल से 15 मई के मध्य।

शुभ  दिन– रविवार,  बुधवार और गुरुवार। आप अपने शुभ कार्य इन्हीं दिनों संपन्न करें।

वर्जित– जिनकी जन्मतिथि 4  है,  उनसे सावधान रहें

विशेष– कैरियर के लिए प्रशासनिक सेवाएं,  राजनीति और उद्योग लाभकारी

महिलाओं के लिए 

इस वर्ष आप के प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि  होगी और सम्मान बढ़ेगा। यदि  राजनीति या सामाजिक कार्य से जुड़ी  है तो आपको सफलता प्राप्त होगी। लेकिन आपको कड़े विरोध और चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। मुश्किलों के बाद मिली  सफलता बहुत ही आनंददायक रहेगी। परीक्षा प्रतियोगिता के माध्यम से रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो इच्छित फल प्राप्त होगा। गर्भवती है,  तो डिलीवरी समय में अपना विशेष ध्यान रखें। पति अपने कार्य क्षेत्र  में अच्छी उन्नति प्राप्त करेंगे।

छात्रों के लिए 

आपको अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के इस वर्ष समुचित अवसर प्राप्त होंगे। मनोवैज्ञानिक स्तर पर कई बार आप स्वयं ही अकारण हतोत्साहित भी होते रहेंगे। यदि फिर भी मन उदास हो तो योग्य चिकित्सक व्यक्ति से मार्गदर्शक लेने में झिझके नहीं। यदि  रंगमंच, साहित्य आदि से संबंधित है तो आपको अच्छी ख्याति अर्जित होगी। सुदूरवर्ती स्थान की यात्रा अप्रैल मई में होगी, जो महत्वपूर्ण सिध्द  होंगी।

- Advertisement -