बंगाल में ममता को घेरने की पक्की रणनीति बना चुकी है बीजेपी

0
281

कोलकाता। सूचनाएं अगर सच हैं तो पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की मुश्किलें अभी और बढ़ेंगी। भाजपा के अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि लोकसभा चुनाव के दौरान बंगाल की पुलिस को मतदान केंद्रों से दूर रखा जायेगा। चुनाव कराने की पूरी जिम्मेवारी अर्द्धसैनिक बलों को सौंपने की योजना केंद्र ने बना ली है। ऐसा वामपंथी शासन के वक्त भी हुआ था, जब टीएन शेषन मुख्य चुनाव आयुक्त थे। तब कहा जाता था कि वामपंथी सरकार साइंटिफिक बूथ रिगिंग कराती है। शेषन ने कई चरणों में चुनाव कराये और बूथों पर अर्द्धसैनिक बल तैनात किये गये थे। भाजपा के प्रति लोगों के बढ़ रहे आकर्षण से पार्टी काफी उत्साहित है।

भाजपा ममता को चौतरफा घेरने की तैयारी में है। पहला काम तृणमूल कांग्रेस के लोगों को तोड़ कर भाजपा से जोड़ना है। दूसरा काम ममता की मुसलिमपरस्ती को उजागर करना है। तीसरा काम भाजपा के आला और हर वेरायटी के नेताओं को प्रचार में झोंकना है। भाजपा बंगाल के बारे में अपने अंदरूनी सर्वे से उत्साहित है। सर्वे में यह बात आई है कि जमीनी स्तर पर भाजपा के प्रति लोगों का आकर्षण बेतहाशा बढ़ा है। तृणमूल के आतंक के चलते लोग मुंह नहीं खोलना चाहते, जबकि दिल में भाजपा के प्रति लोगों में आस्था बढ़ी है।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः वामपंथियों से घिन थी ममता को, अब उनके साथ क्या सलूक करेंगी

बहरहाल ताजा सूचना यह है कि आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य के मतदान केन्द्रों पर दीदी (ममता बनर्जी) की पुलिस नहीं रहेगी। चुनाव ड्यूटी तो उसकी लगेगी, लेकिन उसे बूथ से एक-डेढ़ किलोमीटर दूर ही रखा जायेगा। दिल्ली से दादा (मोदी) की पुलिस बूथों पर मोरचा संभालेगी। यानी पारा मिलिट्री फोर्स को बूथों पर तैनात किया जायेगा। पिछले विधानसभा चुनाव में राज्य पुलिस ने ममता को मदद पहुंचायी थी। इस बार ऐसा नहीं हो पायेगा। राज्य पुलिस को मतदान केन्द्रों से एक किमी दूरी पर रखा जाएगा। ऐसा इसलिए किया जायेगा कि चुनाव में कोइ बूथ पर कब्जा न कर पाये। बंगाल में इसे बूथ दखल कहते हैं।

यह भी पढ़ेंः हिन्दीभाषियों के हथियार से बंगाल में BJP को सबक सिखायेंगी ममता

पिछले दिनों इसलामपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए राज्य भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने यह बात सार्वजनिक भी कर दी थी। उन्होंने यह जानकारी देते हुए चेतावनी दी थी कि इन दिनों दीदी (ममता) के जो भाई (तृणमूल कार्यकर्ता) भाजपा कार्यकर्ताओं को हड़का रहे हैं, वे चुनाव के समय बूथों के आसपास फटकने भी नहीं पायेंगे। अगर बूथों पर  दिखे तो उनके वदन का चमड़ा उधेड़ने के लिए पारा मिलिट्री के जवान बूथों पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि आगामी चुनाव में भाजपा बंगाल में 20-25 सीटों पर विजय पताका लहरायेगी।

यह भी पढ़ेंः ममता का साथ छोड़ सकते हैं मुसलमान, 7 इमाम बीजेपी के संपर्क में

- Advertisement -