बेगूसराय भाजपा के कोटे में, गिरिराज या रजनीश हो सकते हैं उम्मीदवार

0
156
  • नन्द किशोर सिह

बेगूसराय। बिहार की 40 लोकसभा सीटों में सबसे हॉट सीट फिलहाल बेगूसराय की हो गयी है। भाकपा ने जेनयू छात्र संघ के अध्यक्ष रहे कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया तो एनडीए में यह सीट भाजपा के खाते में गयी है। माना जा रहा है कि भाजपा यहां से गिरिराज सिंह या विधान पार्षद रजनीश कुमार को उम्मीदवार बना सकती है।

इस सीट के लिए प्रमुख रूप से नवादा के सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह की प्रबल दावेदारी मानी जा रही है। वैसे इस सीट से एक और नाम भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व विधान पार्षद रजनीश कुमार भी चर्चा में है।

- Advertisement -

वर्ष 2014 में जब लोकसभा का चुनाव होने वाला था, तो उस समय गिरिराज सिंह बेगूसराय लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ना चाह रहे थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नवादा की सीट से दिया था। वहां से उन्होंने चुनाव लड़ कर जीत दर्ज की थी और सांसद बने। इस बार भाजपा, जदयू और एलजेपी ने मिल कर बिहार में गठबंधन किया है। मुंगेर सीट से लोजपा की सांसद वीणा देवी 2014 में चुनाव लड़ कर जीतीं और सांसद बनी थी। वीणा देवी मुंगेर सीट से दुबारा चुनाव लड़ना चाहती थीं, लेकिन मुंगेर सीट से इस बार अब जदयू के ललन सिंह को चुनाव लड़ाने की तैयारी है तो वीणा देवी को नवादा की सीट देने की बात चल रही है। हालांकि गिरिराज सिंह इस बार भी नवादा सीट से ही चुनाव लड़ना चाहते थे। मामला वीणा देवी को लेकर उलझ गया। नवादा सीट उन्हें मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः न हमेशा अतीत में जीयो और न कभी अतीत को भूलने की कोशिश करो

इधर महागठबंधन में भी बेगूसराय सीट को लेकर घमासान मचा हुआ है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तनवीर हसन बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ने के लिए पहले से ही ताल ठोक रहे हैं। इधर वामदल  के उम्मीदवार जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को भी बेगूसराय सीट से ही चुनाव लड़ाने के मूड में है। वैसे वामदल के साथ महागठबंधन का अभी तक कोई समझौता साफ नहीं है।

यह भी पढ़ेंः आनंदलोक, डीके सराफ, डा. रामपुरिया और बीमार मेरा साथी

एनडीए और महागठबंधन के बीच सीटों के नामों के सथ बटवारे का ऐलान 17 मार्च रविवार दिन तक होने की संभावना लग रही है। तब तक संभावनाओं के सहारे सारे दावेदार हैं। जो भी बातें सामने आ रही हैं, वे अनुमान पर ही आधारित हैं।

यह भी पढ़ेंः कन्हैया कुमार के लिए महागठबंधन में बेगूसराय की सीट कन्फर्म नहीं

- Advertisement -