कुणाल सिंह की भोजपुरी फिल्‍म ‘चोर पुलिस’ का बिहार में जलवा

0
226
कुणाल सिंह
कुणाल सिंह

पटना। कुणाल सिंह की भोजपुरी फिल्‍म ‘चोर पुलिस’ का बिहार में जलवा दिख रहा है। दर्शक फिल्म की कहानी को काफी सराह रहे हैं। इससे निर्माता काफी उत्साहित हैं। उनके द्वारा बनाई गई भोजपुरी फिल्‍म ‘चोर पुलिस’ का बिहार के सिनेमाघरों में खूब जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्‍म दूसरे वीकेंड में है, लेकिन सिनेमाघरों की खिड़की पर दर्शकों का भीड़ बढ़ती ही जा रही है। लोगों ने भोजपुरी सिनेमा में एक चोर की जर्नी पर बेस्‍ड इस फिल्‍म को खूब पसंद किया है। महिला दर्शकों को भी यह फिल्‍म सिनेमाघरों के अंदर लाने में सफल रही है।

यह भी पढ़ेंः हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में  इस बार किस ‘राम’ की नैया होगी पार?

- Advertisement -

फिल्‍म के बारे में ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्‍म को उत्साहजनक रेस्‍पांस मिलेगा, ये रिलीज के दूसरे दिन ही तय हो गया है। कुणाल सिंह भोजपुरी सिनेमा और भोजपुरिया दर्शकों की पसंद की नब्‍ज को बखूबी समझते हैं। शायद यही वजह है कि उन्‍होंने लीक से हट कर एक सब्‍जेक्‍ट को चुना और उसे बनाने की हिम्‍मत की।

यह भी पढ़ेंः फिल्म रिव्यूः खास राज नहीं खोलती द एक्सीडेंटल प्राइमिनिस्टर

फिल्‍म में कुणाल सिंह ने अपने बेटे आकाश सिंह यादव को बतौर लीड कास्‍ट किया है, जो अपने किरदार में हिट हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे। ये सिनेमाघरों से बाहर आ रहे दर्शकों का कहना है। फिल्‍म मल्‍टीकास्टिंग है। आकाश के अलावा इसमें रानी चटर्जी और अंजना सिंह का भी जलवा खूब देखने को मिलता है। इन सब पर कॉमेडियन मनोज टाइगर की गुदगुदी वाली बातें फिल्‍म को और भी इंटरटेनिंग बनाता है।

यह भी पढ़ेंः प्यार में तोरे उड़े चुनरिया’ की हिरोइन गुंजन पंत को भा गया बिहार

आपको बता दें कि फिल्‍म ‘चोर पुलिस’ की शूटिंग बिहार, नेपाल, बनारस, मुंबई और गुजरात में हुई है। साई ईश्‍वरी फिल्‍म्‍स के बैनर तले बनी फिल्‍म ‘चोर पुलिस’ के निर्देशक अनिकेत मिश्रा हैं। फिल्‍म में आकाश सिंह यादव, रानी चटर्जी, अंजना सिंह, कुंदन कृष्णन ,अवधेश मिश्रा, मनोज टाइगर, समीर, संजय वर्मा, बबली गोस्वामी, बृजेश त्रिपाठी आदि भी मुख्‍य भूमिका में हैं। पटकथा आरती सिंह भट्टाचार्य ने लिखी है। गीत आज़ाद सिंह, प्यारे लाल यादव और संतोष पूरी ने लिखा है, जबकि संगीत मधुकर आनंद का है। डीओपी त्रिलोकी चौधरी, एक्‍शन दिलीप यादव और कोरियोग्राफी पप्‍पू खन्‍ना, कानू मुखर्जी, रिकी गुप्‍ता, रामदेवन एंथोनीव व संजय कोर्वे ने किया है।

यह भी पढ़ेंः जानिए क्यों चर्चा में है प्रिंस सिंह राजपूत की फिल्म इंडियन विराज

- Advertisement -