दिव्या भारती की हमशक्ल मंजू थापा इनदिनों चर्चा के केंद्र में

0
627
दिव्या भारती की हमशक्ल लड़की इनदिनों खासा चर्चा का केंद्र बनी हुई है। मंजू थापा नाम की यह लड़की भी फिल्म जगत से जुड़ी है।
दिव्या भारती की हमशक्ल लड़की इनदिनों खासा चर्चा का केंद्र बनी हुई है। मंजू थापा नाम की यह लड़की भी फिल्म जगत से जुड़ी है।

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल)। दिव्या भारती की हमशक्ल लड़की इनदिनों खासा चर्चा का केंद्र बनी हुई है। मंजू थापा नाम की यह लड़की भी फिल्म जगत से जुड़ी है। दिव्या भारती की हमशक्ल 18 साल की मंजू दार्जिलिंग की रहने वाली है। इसने प्लेनेट मिस इंडिया वर्ल्ड 2018 का खिताब भी अपने नाम किया है। माडलिंग से करियर शुरू करने वाली मंजू को फिल्मों में भी आफर मिला है। जल्द ही वह फिल्मी पर्दे पर दिखेगी। सबसे कौतूहल इस बात को लेकर है कि मंजू और दिव्या की शक्ल मिलती जुलती है।

मंजू थापा
मंजू थापा

दिव्या भारती बॉलीवुड की वाकई दिव्य हीरोइन थी। उसने अपने करियर के शुरुआती साल में ही दर्जन भर फिल्मों में काम किया। उसकी सारी फिल्में हिट भी खूब रहीं। यह अलग बात है कि उसका फिल्मी करियर लंबा नहीं रहा। असमय वह दुनिया को अलविदा कह गयी।  दिव्या की चर्चित फिल्मों में ‘ऐसी दीवानगी’ और ‘सात समंदर’ को लोग अब भी याद करते हैं। महज 19 साल की उम्र में ही उसका गुजर जाना दर्शकों को काफी खला। उसकी मौत भी रहस्मय रही। उसकी वजह आज तक साफ नहीं हो पाई है।

- Advertisement -

दिव्या भारती की हमशक्ल मंजू थापा भी महज 18 साल की है। उसका चेहरा भी दिव्या से मेल खाता है। दिव्या भारती की हमशक्ल मंजू का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दिव्या भारती के फैन पेज में मंजू थापा के वीडियो-फोटो पोस्ट और शेयर किये जा रहे हैं। लोगों को मंजू की तस्वीरों में एक्ट्रेस दिव्या भारती की छवि दिखायी पड़ती है। लोग तो मंजू को सेकेंड दिव्या भारती भी कहने लगे हैं।

18 साल की मंजू थापा दार्जिलिंग की रहने वाली है। उसने 15 साल की कम उम्र में ही प्लानेट मिस इंडिया वर्ल्ड 2018, मिस टीम रिपब्लिक ऑफ इंडिया 2018 और मिस ग्लोरी ऑफ नोटिस 2018 का खिताब अपने नाम किया। इसे संयोग कहें कि 2003 में 25 फरवरी को कोलकाता में मंजू थापा का जन्म हुआ और दिव्या भारती का जन्म भी 1974 में 25 फरवरी को ही मुंबई में हुआ था।

मंजू अभी स्टूडेंट है। वह अपनी मां तूलासा थापा के साथ रहती है। जब मंजू 9 साल की थी, तभी उसके पिता बल बहादुर थापा का निधन हो गया था। उसकी परवरिश मां की देखरेख में हुआ। उसे मॉडलिंग और एक्टिंग में खास रुचि है। इनदिनों मंजू थापा को साउथ इंडियन, बॉलीवुड और नेपाल इंडस्ट्री से फिल्मों में ऑफर मिला रहा है।

यह भी पढ़ेंः मीसा भारती भले मेरे हाथ काट ले, हम कटे हाथों से भी आशीष ही देंगे(Opens in a new browser tab)

- Advertisement -