भाजपा की हुईं अन्नपूर्णा देवी, कोडरमा की सीट से उतरेंगी मैदान में

0
538
राजद की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी का भाजपा में स्वागत करते अमित शाह

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान तीन बड़ी राजनीतिक घटनाएं हुई हैं। राष्ट्रीय जनता दल की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने भाजपा का दामन थामा तो आजसू पार्टी ने गिरिडीह सीट के लिए मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी का नाम दिया। पहले यह सीट भाजपा की थी। 2014 में रविंद्र पांडेय ने भाजपा के टिकट पर यहां से जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ेंः बीजेपी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस से क्यों डरती है, ये हैं कारण

- Advertisement -

राजनीतिक प्रेक्षक मानते हैं कि झारखंड में एनडीए और विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल दल हर कदम फूंक-फूंक कर चल रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा ने खूंटी से आठ बार सांसद चुने गये कड़िया मुंडा का टिकट काट दिया। गठबंधन धर्म का पालन करते हुए गिरिडीह जैसी जीती जा सकने वाली सीट भाजपा ने आजसू को दे दिया। अन्नपूर्णा के राजद छोड़ भाजपा में आने के बाद कयास लगाया जा रहा है कि उन्हें कोडरमा सीट से उम्मीदवार बनाया जायेगा।

यह भी पढ़ेंः बिहार में महागठबंधन से आगे चल रहा एनडीए, कैंडिडेट घोषित

भाजपा ने चतरा, कोडरमा, रांची में अभी तक उम्मीदवारों की घोषमा नहीं की है। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा की नजर कहीं और है। कोडरमा की सीट के लिए उम्मीदवार का बंदोबस्त भाजपा ने कर लिया। राजद के गिरिनाथ सिंह भी भाजपा में शामिल होने वालों की कतार में बताये जाते हैं। संभव है कि भाजपा ने जो सीटें अभी तक खाली रखीं हैं, उनके लिए वह आयातित उम्मीदवारों के बंदोबस्त में जुटी हो।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस के 3 नाम घोषित, भाकपा ने कन्हैैया कुमार को बेगूसराय भेजा

इधर विपक्षी दलों के गठबंधन ने गोड्डा सीट पर फंसा पेंच सुलझा लिया है। झारखंड विकास मोर्चा के प्रदीप यादव ही यहां से उम्मीदवार होंगे। इस सीट पर गठबंधन के करीब सभी दल दावा कर रहे थे। काफी जद्दोजहद के बाद मामला सलट गया है।

यह भी पढ़ेंः सुशील मोदी की शत्रुघ्न को सलाह, इस उम्र में अब और फजीहत ठीक नहीं

- Advertisement -