बिहार में दो स्थानों पर दिनदहाड़े क्रिमिनल्स ने लूट लिये 43 लाख

0
108
मुजफ्फरपुर में लूट की घटना की जानकारी लेती पुलिस

पटना। बिहार में एक ही दिन अलग-अलग स्थानों पर लूट की दो वारदातों ने सबको चौंका दिया। मुजफ्फरपुर जिले में 29 लाख की लूट हुई तो भागलपुर में 14.29 लाख रुपये की। दोनों घटनाएं दिनदहाड़े हुईं। इससे बिहार में अपराधियों के बढ़ते मनोबल का अनुमान लगाया जा सकता है। भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र से साईं गैस एजेंसी के मैनेजर से अपराधियों ने हथियार की नोक पर रुपये लूट लिये। मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की ओपी क्षेत्र के मधौल नहर पुल पर कलेक्शन एजेंट र्निभय कुमार से दो शस्त्र अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखा कर करीब 29 लाख रूपये लूट लिये। इस मामले मे दो लोगों के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है।

यह भी पढ़ेंः सुशील मोदी की शत्रुघ्न को सलाह, इस उम्र में अब और फजीहत ठीक नहीं

- Advertisement -

घटना के संबंध मे भाजपा के पूर्व पंचायत अध्यक्ष अभय सिंह के छोटे भाई र्निभय कुमार ने बताया कि डियस्ट कम्पनी, समस्तीपुर में कुढ़नी थाना के मधोपुर गांव निवासी र्निभय कुमार कलेक्शन एजेंट का काम करते हैं। और दिनों की तरह सोमवार को तुर्की के सकरी सरैया और कफेन के बीच रिलायंस पेट्रोल पम्प से 28 लाख 97 हजार 878 रुपये लेकर वे एसबीआई की क्लब रोड शाखा में जमा करने के लिये निकले। मधौल नहर के समीप पहुंचते ही पीछे से दो बाइक पर सवार दो युवकों ने घेर लिया। एक ने पिस्टल सिर में सटा दिया। दुसरे युवक ने पीछे पीठ पर लदे बैग को छीन लिया और बोला कि हल्ला किया तो गोली मार देंगे। यह कहते हुए दोनों युवक मुजफ्फरपुर की ओर भाग गये।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस के 3 नाम घोषित, भाकपा ने कन्हैैया कुमार को बेगूसराय भेजा

सारी चीजें इतनी तेजी से हुईं कि र्निभय कुमार मूकदर्शक बन देखता रह गया। फिर वह तुर्की ओपी के लिए चला तो देखा कि इलाहाबाद बैंक मधौल पर पुलिस कर्मी मौजुद थे। र्निभय ने तुरंत पुलिसकर्मियों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों बाइक सवार अपराधकर्मियों पीछा किया, लेकिन दोनों भाग निकलने में सफल रहे। पुलिस कर्मियों ने तुर्की ओपी अध्यक्ष ललित कुमार को लूट की घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही तुर्की ओपी अध्यक्ष ललित कुमार वादी र्निभय कुमार को साथ लेकर दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिये निकल गये।

यह भी पढ़ेंः बिहार में महागठबंधन से आगे चल रहा एनडीए, कैंडिडेट घोषित

र्निभय कुमार ने काजीमोहम्दपुर थाना क्षेत्र के भिखनपुरा गांव के दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। उधर तुर्की ओपी अध्यक्ष ललित कुमार ने बताया है कि लूट की घटना घटी है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी शुरू कर दी गयी है।

यह भी पढ़ेंः बीजेपी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस से क्यों डरती है, ये हैं कारण

- Advertisement -