होली की शुभकामनाओं के साथ जानें 29 मार्च 2021 का राशिफल

0
92
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।

होली की शुभकामनाओं के साथ जानें 29 मार्च 2021 का राशिफल। राशिफल के हिसाब से वृष राशि के लिए आज का दिन उत्तम। कार्य की दृष्टि से अति उत्तम रहेगा। आप उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। आपके साहस एवं पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके सम्मान की वृद्धि होगी।  वहीं कुम्भ राशि वाले व्यक्ति को इस समय आकस्मिक हानि होने की सम्भावना रहेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें, अन्यथा परेशानी में पड़ जाएंगे। शारीरिक दृष्टि से आज का दिन चिंताजनक रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

29 मार्च 2021 पंचांग

सूर्योदयः प्रातः 6:12 बजे से

- Advertisement -

सूर्योदयः (झारखंड- समय 5:06

सूर्योदयः (बिहार) समय 5:08

सूर्यास्तः सायं 6:33  बजे तक

मासः चैत्र कृष्ण पक्ष

तिथि: प्रतिपदा रात्रि 8:53 बजे तक तत् पश्चात् द्वितिया, दिन सोमवार,

नक्षत्र: हस्त दोपहर 3:0 बजे तक तत्पश्चात् चित्रा,

योगः ध्रुव सायं 5:51 बजे तक तत्पश्चात् व्याधात,

करणः बालव,

राशि: चन्द्रमा कन्या राशि में रात्रि अंत 1 बजकर 41 मिनट तक तत् पश्चात् तुला राशि में

शुभ समयः सुबह 09:24  बजे से सुबह 10:52 बजे तक

राहुकालः सुबह 7.48 बजे से सुबह 9.21 बजे तक

29 मार्च 2021 राशिफल 

मेषः- आप काफी सोच समझकर कार्य करेंगे फिर भी नुकसान होने की सम्भावना रहेगी। आपको राजकीय दण्ड भी प्राप्त होने की सम्भावना रहेगी इसलिए आप गलत कार्य से दूर रहें। नौकर-चाकरों का सुख मिलने की सम्भावना बढेगी।

वृषः- आपके सन्तान के अच्छे कर्मों से आपके सम्मान की वृद्धि होगी। उन्नति के लिए किये गये सभी कार्य सफल होंगे। आपके पुरूषार्थ एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ मिलेगा।

मिथुनः- आपको भौतिक सुख-सुविधओं में कमी आयेगी।  आपकी बुद्धि-विवेक नये-नये खोज करने में लगेगी। अधिक तीखा भोजन आपके स्वास्थ्य को खराब करेगा।

कर्कः- आप गरीबों की सहायता करेंगे। आपके अन्दर सहनशीलता का भाव बढ़ेगा। आपकी रूचि तप, यज्ञ एवं ईश्वरी भक्ति में अधिक बढ़ेगी। मानसिक अशान्ति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते है।

सिंहः- परिवार के तरफ से शुभ समाचार मिलने के संकेत है। आपको गुदा सम्बन्ध्ति रोग होने की सम्भावना रहेगी। आपके अन्दर भोग विलास की भावना अधिक होगी।

कन्याः- आपमें शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अच्छा रहेगा। यदि आपकी प्रोन्नती होने वाली है तो प्रोन्नति अवश्य प्राप्त होगी। इस समय आपके द्वारा सोचे गये सभी कार्य पूर्ण होंगे।

तुलाः- वाहन तीव्र गति से न चलायें दुर्घटना होने की सम्भावना रहेगी। आज आप स्वास्थ्य की तरफ से परेशान रहेंगे। नौकरी प्राप्ति एवं पदोन्नति के लिए किये गये प्रयास सफल नहीं होंगे।

वृश्चिकः- यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं तो आप कठोर परिश्रम करें तब ही सफलता प्राप्त होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा करेंगे एवं सन्तान को आप पूर्ण सहयोग करेंगे। इस समय में अध्यात्म से तत्व ज्ञान की वृद्धि होगी।

धनुः- आपके अच्छे कर्मों से आपके पिता का मान-सम्मान बढ़ेगा एवं बुजुर्गों का आर्शीवाद प्राप्त होगा। माता-पिता के पैर छूकर घर से निकले कार्य में सफलता मिलेगी। आपको बहुमूल्य वस्तु से लाभ प्राप्त होने की सम्भावना रहेगी।

मकरः- यदि आप नौकरी करते है तो पद एवं अधिकारों की वृद्धि होगी। आप इस समय में धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किये गये कार्य से हानि होेने की सम्भावना रहेगी। आपकी रुचि दूध, दही एवं मिष्ठान से युक्त पदार्थों की ओर बढेगी।

कुम्भः- आपको आकस्मिक हानि होने की सम्भावना रहेगी। अपनी मधुर वाणी से शीघ्र दूसरे व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षितक करने में सक्षम रहेंगे। आपको पेट से सम्बन्ध्ति कष्ट होने की सम्भावना रहेगी।

मीनः- यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो अपने व्यापार में कुछ नये परिवर्तन करेंगे जिससे आपका लाभ होगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें। नई-नई योजनायें बनाकर उन्हें सफल करने में पूर्ण प्रयास करेंगे।

अंक ज्योतिष के अनुसार

चन्द्रमा और वृहस्पति के मध्य वर्ग बन रहा है। यह वर्ष आपको मिश्रित फल प्रदान करेगा। लेकिन आपकी व और लगन से विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता का मार्ग बनाने में सक्षम रहेंगे। रचनात्मक कार्यों की ओर अग्रसर रहेंगे। यदि कला, साहित्य, सिनेमा या अन्य किसी विद्या से जुड़े हैं तो आपको अच्छी सफलता अर्जित होगी। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में समुचित अवसर प्राप्त होंगे और वर्तमान स्थितियों से काफी आगे बढ़ने में सफल रहेंगे। श्रेष्ठ तिथियां: 2, 11, 20, 29 हैं। सहायक तिथियां: 6, 15, 24 हैं। श्रेष्ठ समय: जिन व्यक्तियों का जन्म 20 जून से 25 सितम्बर के मध्य 2, 11, 20, 29 तारीखों में हुआ हो, वे आपके लिए निष्ठावान व सहायक होंगे। जीवन साथी, प्रेमिका, मित्र आदि का चयन करते समय ध्यान रखें। अप्रैल, मई, जून अच्छे माह सिद्ध होंगे। आपके शुभ दिन: सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार। वर्जित: जिन व्यक्तियों की जन्मतिथि 7 है, ऐसे व्यक्तियों से सावधान रहें। इनसे विवाह और व्यापारिक सम्बंध कदापि न करें। घोर शत्रुता वाला अंक है।

विशेष: आप में अनेक क्षमताएं हैं, किसी भी क्षेत्र में सफल हो जाते हैं, लेकिन आप देशाटन, पर्यटन, आयात, निर्यात, लेखन, कला आदि के क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। दिसम्बर और जनवरी-फरवरी के महीने अच्छे व्यतीत होंगे। यदि आप साहित्य, कला, सिनेमा आदि किसी विद्या से जुड़े हैं तो आपको अच्छी सफलता अर्जित हो सकती है।  नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में सुखाद स्थितियां निर्मित होंगी। नौकरी में हैं तो पदोन्नति की कामना कर सकते हैं। व्यापार में हैं तो अच्छे अनुबन्ध प्राप्त होंगे और आप किसी नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। उच्च व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त होगी। आपकेविरोधी आलोचक आपकी उपलब्धियों से समय-समय पर चैंकते रहेंगे। जुलाई का महीना बहुत अच्छा नहीं है। व्यर्थ की उलझनें बढ़ेंगी। अगस्त-सितम्बर अक्टूबर के माह शुभ रहेंगे।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -