राशिफलः सिंह, वृष राशि वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन उत्तम

0
158
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।

राशिफलः सिंह, वृष राशि वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन कार्य की दृष्टि से अति उत्तम रहेगा। आप उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। आपके साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी। वहीं वृश्चिक  राशि वाले व्यक्ति को इस समय आकस्मिक हानि होने की सम्भावना रहेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा परेशानी में पड़ जाएंगे। शारीरिक दृष्टि से आज का दिन चिंताजनक रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

30 मार्च 2021 पंचांग

सूर्योदयः प्रातः 6:12 बजे से

- Advertisement -

सूर्योदयः (झारखंड) समय 5:06

सूर्योदयः (बिहार) समय 5:08

सूर्यास्तः सायं 6:33  बजे तक

मासः चैत्र कृष्ण पक्ष

तिथि: द्वितीया सायं 5:25 बजे तक तत् पश्चात् तृतीया,

दिनः मंगलवार,

नक्षत्र: चित्रा सुबह 12:20 बजे तक तत् पश्चात् स्वाती,

योगः व्याधात दोपहर 1:52 बजे तक तत् पश्चात् हर्षण,

करणः तैतिल,

राशि: चन्द्रमा तुला राशि में भ्रमण करेगा

शुभ समयः सुबह 09:20  बजे से दोपहर 13:52 बजे तक

राहुकालः दोपहर 15.31 बजे से सायं 17.05 बजे तक

30 मार्च 2021 राशिफल 

मेषः- भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

वृषः- सहन शक्ति की वृद्धि होगी। मौसी पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे।

मिथुनः- पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

कर्कः- आप गलत कार्यो से दूर रहें। सामाजिक मान-सम्मान में हानि हो सकती हैं। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

सिंहः- विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

कन्याः- आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। संचित धन का लाभ हो सकता है। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा।

तुलाः- व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

वृश्चिकः- भाग्य के भरोसे कार्य पूर्ण नहीं होगा। गलत कार्यो में धन खर्च होगा। आप किसी बड़ी हानि में फंस सकते हैं।

धनुः- ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

मकरः- पत्नी की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा।

कुम्भः- क्रूर कार्य से बचे अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

मीनः- अधिक प्रयासों के बावजूद असफलता मिलने की संभावना रहेगी। आपका स्वास्थ्य कुछ खराब रहेगा। वाणी मं मधुरता एवं संयम रखें।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपका जन्म आप या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ हो तो आप व्यवहार कुशल हैं। आपके मित्रों की संख्या बहुत अधिक होती है। लेकिन उनसे नुकसान ही मिलता है। आप कल्पनाशील होकर आकर्मण्य हो जाते हैं, प्रेम में मिली असफलता जीवन पर बुरा प्रभाव डालती है। वैसे आपको पत्नी अच्छी मिली है। आप में अपने विचार भावनाओं को व्यक्त करके उनसे अपना कार्य करा लेने की भी क्षमता है। आपकी उन्नति में फखराज, पीले वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। श्रेष्ठ तिथियां: 3, 12, 21, 30 हैं। सहायक तिथियां: 7, 16, 25 हैं।

श्रेष्ठ समय: किसी भी वर्ष जिन व्यक्तियों का जन्म 20 दिसम्बर से 21 जनवरी के मध्य 3, 12, 21 तारीखों में हुआ हो, वे आपके लिए निष्ठावान होंगे। जीवन साथी, प्रेमिका, मित्र, अधीनस्थ कर्मचारी आदि का चयन करते समय ध्यान रखें। आपके शुभ दिन: रविवार, मंगलवार और गुरुवार। अपने मांगलिक कार्य इन्हीं दिनों करें तो शुभ प्राप्ति के अपार अवसर प्रदान होंगे। वर्जित: जिन व्यक्तियों की जन्म तिथि 5 और 6 है उनसे सावधान रहें। विवाह और व्यापारिक सम्बंध कदापि न करें। घोर शत्रुता वाले अंक हैं।

विशेष: आप में अनेक क्षमताएं हैं, किसी भी क्षेत्र में सफल हो जाते हैं। लेकिन यदि आप प्रकाशन, शिक्षा, प्रशासनिक सेवाएं, सर्राफा, राजनीति आदि क्षेत्र में जाते हैं, तो शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं। शासन सत्ता से लाभ कमा सकते हैं। यात्र या देशाटन की दिशा में प्रगति होगी, पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, मैत्री सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। फिर भी कुछ पारिवारिक समस्याएं रहेंगी। मार्च से अगसत के मध्य व्यावसायिक दौड़ में सफल हो सकते हैं। उसके लिए पूरे मन से प्रयास करें। सितम्बर से नवम्बर के मध्य आर्थिक मामलों में प्रगति के योग हैं, धन सम्मान, यश कीर्ति की दिशा में लाभ मिलेगा। भौतिक मामलों में सफलता मिलेगी।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -