हार देख बौखला गया है राजद, मोदी पर हो रही ओछी बयानबाजी

0
156
बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक राजीव रंजन
बिहार भाजपा के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक राजीव रंजन

पटनाहार देख बौखला गया है राजद, मोदी पर हो रही ओछी बयानबाजी। राजद पर यह आरोप लगाया है भाजपा प्रवक्ता व पूर्व विधायक राजीव रंजन ने। उन्होंने राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में अपनी हार स्पष्ट देख कर अब राजद के नेताओं ने ओछी और अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। प्रधानमन्त्री जी के खिलाफ राबड़ी जी द्वारा की गयी टिप्पणी इसका जीता-जाता सबूत है।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस ने भी किया था बांग्लादेश विजय का चुनावी इस्तेमाल!

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि दरअसल पिछले पांच चरणों में जनता का रुख देख विपक्षी खेमा पूरी तरह बौखला चुका है। जनता को बरगलाने के लिए पिछले पांच वर्षों से फैलाया जा रहा अपना झूठ और दुष्प्रचार व्यर्थ जाता देख अब इन्हें समझ में ही नहीं आ रहा कि वह क्या करें। इसीलिए हताशा में वे अब प्रधानमन्त्री जी का व्यक्तिगत अपमान करने पर उतर आए हैं।

यह भी पढ़ेंः कैंसर से जूझ रहे हैं कई अखबारों के संपादक रहे श्याम आचार्य

राजद के नेता यह जान लें कि उनकी यह अपमानजनक टिप्पणी उन्हीं पर भारी पड़ने वाली है। प्रधानमन्त्री मोदी बिहार की जनता के दिलों में बसते हैं और उनका अपमान बिहारवासी कतई बर्दाश्त नही करने वाले। आने वाले दो चरणों के चुनावों में जनता उनकी और बुरी गत बनाने वाली है।

यह भी पढ़ेंः निरहुआ के बाद अब खेसारीलाल यादव भी भाजपा की गोद में

श्री रंजन ने आगे कहा कि राजद कांग्रेस दोनों ही दलों का विश्वास लोकतंत्र में है ही नहीं, इसीलिए दलों में भी आंतरिक लोकतंत्र के बजाए वंशवाद चलता है। इन्हें लगता है कि देश और राज्य की सत्ता इनके परिवार की जागीर है। इनके महामिलावटी गठबंधन को देखें तो सारे दल कमोबेश ऐसे ही हैं, जिनका एकमात्र उद्देश्य जनता की भलाई नहीं, बल्कि किसी भी तरह से अपने परिवार को सत्ता में बनाये रखना है।

यह भी पढ़ेंः उधार की बौद्धिकता से भारतीय कम्युनिस्टों का बुरा हाल

यही वजह है कि एक गरीब-पिछड़े परिवार से आने वाले मोदी इन्हें फूटी आँख नही सुहा रहे हैं। इन्हें लगता है कि समाज के गरीब-पिछड़े कुछ नहीं कर सकते, इसीलिए ये लोग वर्षों से प्रधानमन्त्री जी के खिलाफ झूठा दुष्प्रचार करते रहे। उससे मन नहीं भरा तो इन्होंने प्रधानमन्त्री जी पर नीच, चाय बेचने, मौत का सौदागर जैसे अपशब्दों की बरसात कर दी और अब तो यह बिना सबूत प्रधानमन्त्री जी को ही नहीं, पूरे मोदी समाज को गलियां निकाल रहे हैं। राजद-कांग्रेस के नेता यह न भूलें कि तुम जितना कीचड़ उछालोगे, उतना ही कमल खिलेगा। इन चुनावों में भी भारी मतों से एनडीए सरकार ही चुन कर आएगी।

यह भी पढ़ेंः योग गुरु के रूप में मशहूर बाबा रामदेव ने येचुरी पर करायी FIR

- Advertisement -