सिंह राशि वालों के लिए 26 फरवरी 2021 का दिन शुभ है

0
218
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

सिंह राशि वालों के लिए 26 फरवरी 2021 का दिन शुभ है, जबकि कुंभ राशि वालों को आज विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सेहत का ख्याल रखें। सिंह राशि वाले व्यक्तियों को व्यापार से संबंधित  नई योजनाओं में लाभ मिलने की प्रबल संभावना बनी रहेगी। पारिवारिक दृष्टि से भी आज का दिन उत्तम रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान की प्राप्ति होने की भी संभावना रहेगी। वहीं कुंभ राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन अपने कार्य क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़   सकता है, जिससे आर्थिक हानि होने की संभावना बनी रहेगी। मानसिक तनाव रहेगा। कुंभ राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा  अन्य राशि वालों का आज का दिन।

26 फरवरी 2021 पंचांग 

सूर्यास्तः सायं 6:16  बजे तक, मासः माघ शुक्ल पक्ष, तिथि: चर्तुदशी दोपहर 3:48 बजे तक तत्पश्चात् पूर्णिमा, दिनः शुक्रवार, नक्षत्र: आश्लेषा सुबह 12:33 बजे तक तत्पश्चात् मघा, योगः अतिगंड रात्रि 10:33 बजे तक तत्पश्चात् सुकर्मा, करणः वणिज, राशि: चन्द्रमा कर्क राशि में सुबह 12 बजकर 33 मिनट तक तत्पश्चात् सिंह राशि में, शुभ समयः सुबह 06:42 बजे से सुबह  11:05  बजे तक, राहुकालः सुबह 11.08 बजे से दोपहर 12.34 बजे तक

- Advertisement -

26 फरवरी 2021 राशिफल 

मेषः- आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी।

वृषः- आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। आप साहस एवं पराक्रम की कमी महसूस करेंगे। आपकी माता को कष्ट होगा या माता से दूर जाना पड़ सकता है।

मिथुनः- आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा। आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा।

कर्कः- इस समय में आपको गुप्त-विद्याओं एवं गुप्त शक्तियाँ का ज्ञान बढ़ेगा। आप के मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी  इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है।

सिंहः- नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नि के साथ व्यापार में लाभ होगा। आपकी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद होने की सम्भावना है। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी।

कन्याः- आपके विरोधी एवं शत्रुओं की वृद्धि होगी। आपकी आय की स्थिति कमजोर रहेगी। आप अनावश्यक कार्यो में व्यय करंेगें।

तुलाः- आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी।

वृश्चिकः- आपको ननिहाल की ओर से प्रेम एवं सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपके ससुराल पक्ष से सम्बन्ध सुधरेंगे एवं सुख का अनुभव करेंगे। आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें।

धनुः- यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे। आप कठिन मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी।

मकरः- यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।  आप साझेदारी में व्यापार प्रारम्भ न करें अन्यथा हानि होगी। आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

कुम्भः- आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें। आपके चलते हुए कार्यों में बाधयें उत्पन्न होगी एवं ध्न हानि की सम्भावना बढेगी। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

मीनः- आपके गुप्त शत्रु बढ़ेगे। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। आपको मानसिक चिन्तायें अधिक रहेगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

पूर्णिमा के दिन आप नूतन वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, यह वर्ष आपको मनोनुकूल परिणाम देने में सक्षम रहेगा। नौकरी में हैं तो नवीन पद भार प्राप्त हो सकता है। यदि वर्तमान नौकरी परिवर्तन करना चाह रहे हैं तो कार्य बनेगा। भावनात्मक स्तर पर आप कुछ विचलित हो सकते हैं। आत्मीय जनों के साथ संबंधों के दरार पड़ सकती है। आपकी उन्नति में नीलम, हल्के श्वेत और आसमानी वस्त्र वस्तुएं सहायक होती हैं। श्रेष्ठ तिथियां: 8, 17, 26 हैं। सहायक तिथियां: 6, 13, 31 हैं।

श्रेष्ठ समय: आप व्यवहार कुशल व्यक्ति हैं, परिश्रमी व्यक्ति आपके प्रिय होते हैं। काल्पनिक विचारों वाला व्यक्ति आपको हानि पहुंचा सकता है। यदि संभव हो तो ऐसे व्यक्तियों को अपने साथ जोड़ें जिनका जन्म किसी भी वर्ष की 26 दिसम्बर से 18 फरवरी के मध्य 8, 17, 26 तारीखों में हुआ हो। वर्जित: आपके लिए 1 और 4 अशुभ अंक हैं। आप 10, 22, 1 और 4 तारीखों की जन्मतिथि वाले व्यक्ति से वैवाहिक सम्बन्ध कदापि न करें। आपके लिए गुरुवार और शनिवार के अलावा कोई भी दिन शुभ नहीं है।

विशेष: सफलता प्राप्त करने के लिये आपमें अनेक क्षमतायें होती हैं। 15 सितम्बर तक किये गये प्रयासों में सफलता मिल सकती है। अपनी रुचि के अनुरूप ही कार्य हाथ में लें। इस वर्ष की 20 सितम्बर से आगामी 4 फरवरी के मध्य भौतिक दिशा में की गयी भागदौड़ उपयोगी साबित होगी। 29 मई से 16 जून के बीच तनाव से बचें व स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सृजनात्मक कार्यों, लेखन, साहित्य, कला सिनेमा इत्यादि से जुड़े हैं तो आपको अपनी प्रतिभा प्रदशिर्त करने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यदि खेल के प्रति पूर्ण समर्पित भाव से लगे हुए हैं तो इस वर्ष आप अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर ख्याति अर्जित करने में सफल रहेंगे। मार्च-अप्रैल महीने अच्छे व्यतीत होंगे। नौकरी व्यवसाय की दृष्टि से समय अच्छा है। नौकरी में है। तो पदोन्नति की कामना कर सकते हैं। अक्टूबर का महीना विशेष अच्छा नहीं है। सोच-समझकर ही महत्वपूर्ण फैसले करने चाहिए।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करेः रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -