सावधान रहें, आज दोपहर 12 से 1.23 बजे तक समय शुभ नहीं है

0
171
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

सावधान रहें, आज दोपहर 12 से 1.23 बजे तक समय शुभ नहीं है। यह राहु काल है, जिसमें कोई कार्य आरंभ करना शुभ नहीं होता। राशिफल के हिसाब से 4 नवंबर 2020 का दिन मिथुन राशि वालों के लिए पारिवारिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। सभी कार्य सफल होंगे। वहीं वृश्चिक राशि वालों के लिए शारीरिक दृष्टि से कष्टप्रद रहेगा। अतः सावधानी बरतें। आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ कैसा रहेगा , अन्य राशि वालों का आज का दिन। सबसे पहले देखें पंचांगः

4 नवम्बर 2020 पंचांग

सूर्योदय-  प्रातः 6:30 बजे से

- Advertisement -

सूर्यास्त- सायं 5:31  बजे तक

मास- कार्तिक कृष्ण पक्ष

तिथि- चतुर्थी रात्रि अंत 5:15 बजे तक तत् पश्चात् पंचमी, दिन बुधवार,

नक्षत्र- मृगसिरा रात्रि अंत 4:49 बजे तक, तत्पश्चात आद्रा

योग- परिध सुबह 6:37 बजे तक, तत्पश्चात् शिव

करण- बव

राशि- चन्द्रमा वृष राशि में दोपहर 3 बजकर 43 मिनट तक तत् पश्चात् मिथुन राशि में,

आज का शुभ व अशुभ समय

शुभ समय- सुबह 10:45 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक रहेगा

राहुकाल- दोपहर 12.0 बजे से दोपहर 1.23 बजे तक

4 नवम्बर 2020 का राशिफल 

मेषः- भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

वृषः- सहन शक्ति की वृद्धि होगी। संचित धन का लाभ हो सकता है। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा।

मिथुनः- पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

कर्कः- आप गलत कार्यो से दूर रहें। गलत कार्यो में धन खर्च होगा। आप किसी बड़ी हानि में फंस सकते हैं।

सिंहः- विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

कन्याः- आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा।

तुलाः- व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

वृश्चिकः- भाग्य के भरोसे कार्य पूर्ण नहीं होगा। आपका स्वास्थ्य कुछ खराब रहेगा। वाणी में मधुरता एवं संयम रखें।

धनुः- ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

मकरः- पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। मौसी पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे।

कुम्भः- क्रूर कार्य से बचे अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

मीनः- अधिक प्रयासों के बावजूद असफलता मिलने की संभावना रहेगी। सामाजिक मान-सम्मान में हानि हो सकती हैं। नौकरी के प्रयास सफल होंगे।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ हो तो आप परिश्रमी अधिक हैं। स्वतंत्र प्रवृत्ति अपने व्यवसाय के प्रति निष्ठावान तथा भावुक होने के कारण कई बार आप नुकसान भी उठाते हैं। ईश्वर में आस्था रखते हैं। आप अन्धविश्वासी नहीं हैं। सीखने-समझने का आप में विशेष माद्दा है। आप जटिल से जटिल कार्य करने की क्षमता रखते हैं। अनेक गुणों के साथ आप में एक ऐसा अवगुण भी है, जो आपके अनेक शत्रु बनाता है। यह सत्य है कि आप में अनेक क्षमताएं और सभी विषयों के प्रति अधिक जानकारी है। दूसरों को प्रभावित करने की भी कला है परन्तु दूसरों की उपेक्षा करके अपने थोड़े से सम्मान या अपनी भावुकता को आत्मसम्मान का प्रश्न बना लेते हैं। आपकी उन्नति में गोमेद, गणेश की उपासना, श्वेत एवं भूरे रंग के वस्त्र, वस्तुएं सहायक होंगी।

श्रेष्ठ तिथियाः 4, 13, 22, 31 हैंI सहायक तिथियाः 1, 10, 19, 28 हैं। श्रेष्ठ समयः प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 20 जून से 21 अगस्त तक। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष 20 जून से 21 अगस्त के मध्य 4, 13, 22, 31 तारीखों में हुआ हो, वे लोग आपके लिए उपयोगी साबित होंगे। प्रेमिका, मित्र, अधीनस्थ कर्मचारी आदि का चयन करते समय ध्यान रखें। वर्जितः जन्मतिथि 8 वालों से सावधान रहें। घोर शत्रु अंक है। विशेषः आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। लेकिन यदि आप उद्योग, कारखाना, लेखन, शेयर्स, राजनीति में हिस्सेदारी रखते हैं, तो शिखर की सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सांस्कृतिक एवं मांगलिक कार्यों के प्रयास सार्थक होंगे। धन, सम्मान, यश कीर्ति में वृद्धि के योग हैं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, भौतिक दिशा में प्रगति होगी। दिसम्बर से जून के मध्य रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जुलाई, अगस्त में कुछ उलझनें तथा पारिवारिक समस्याएं रहेंगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि के योग हैं। सितम्बर के महीने में भौतिक उपलब्धि के योग हैं।

महिलाओं के लिए

नौकरी, व्यवसाय में हैं तो यह वर्ष उत्तम सिद्ध होगा। आपका संपर्क का दायरा बढ़ेगा और कुछ संबंध बहुत ही उपयोगी सिद्ध होंगे। यदि अविवाहित हैं तो विवाह होने का समय आ गया है।

छात्रों के लिए

नौकरी, व्यवसाय में है तो यह वर्ष उत्तम सिद्ध होगा। मनमाफिक तरक्की होगी। यदि किसी महत्वपूर्ण परीक्षा प्रतियोगिता से सम्मिलित हो रहे हैं, तो अपनी ओर से कमी न आने दें,  सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी। कला, साहित्य, रंगमंच, खेल आदि में यदि विशेष रुचि है तो इस क्षेत्र में अच्छी उन्नति कर सकते हैं।

- Advertisement -