वृष राशि वालों के व्यक्तितव में निखार आयेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा

0
169
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

वृष राशि वालों के व्यक्तितव में निखार आयेगा और आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। वहीं धनु राशि वालों को मानसिक तनाव और  चोट का भय रहेगा। अतः उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है।  राशिफल के हिसाब से 19 अक्टूबर 2020 का दिन बाकी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ। सबसे पहले आज का पंचांगः

19 अक्टूबर 2020 पंचांग 

सूर्योदय  प्रात-  6. 20 बजे से

- Advertisement -

सूर्यास्त सायं- 5. 44  बजे तक

आश्विन शुक्ल पक्ष

तिथि- तृतीया दोपहर 02ः07 बजे तक तत् पश्चात् चतुर्थी, दिन सोमवार,

नक्षत्र- विशाखा रात्रि अंत 6. 7 बजे तक तत्पश्चात अनुराधा

योग- आयुष्मान दोपहर 1. 16 बजे तक तत्पश्चात सौभाग्य

करण- ग,

राशि- चन्द्रमा वृश्चिक राशि में भ्रमण करेगा

आज का शुभ व अशुभ समय

शुभ समय- सुबह 9:15 बजे से 10:30 बजे तक

राहुकाल- सुबह 7.45 बजे से सुबह 9.11 बजे तक

19 अक्टूबर 2020 राशिफल 

मेष 

आपको सामाजिक कार्यों में कम रुचि रहेगी। मन में अशान्ति रहेगी एवं मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा।

वृष 

आपके साहस एवं पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।  नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नी के साथ व्यापार में लाभ होगा। आप के मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी।

मिथुन 

आपको आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।  आपके शत्रुओं की वृद्धि होगी। अनायास आपका विरोध प्रारम्भ हो जायेगा। आपकी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद होने की सम्भावना है।

कर्क 

आप गरीबों एवं निर्बल की सहायता करने में हिचकिचायेंगें नहीं। आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे। यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी। आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे।

सिंह 

आपको शारीरिक कष्ट होने की संभावना रहेगी। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित समस्याओं बढे़गी। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोड़ना चाहते है तो आप कर सकते हैं।

कन्या 

यदि आप विद्या अध्ययन कर रहे हैं तो इस क्षेत्र में आपको सफलता होगी। यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेंगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे। आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी।

तुला

आपको पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।  आप कठिन मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे।

वृश्चिक 

धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। आपकी धर्मिक कार्यों में रूचि बढ़ जायेगी। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें। यदि आप विवाहित नहीं है तो आपका स्त्रियो की ओर आकर्षण बढेगा।

धनु 

आपको कार्यो में बाधाँयें एवं कष्टों का सामना करना पड़ेगा। आप भोग-विलास की वस्तुओं पर धन का व्यय करेंगे। आपको ज्वलनशील वस्तुओं से हानि होने की सम्भावना रहेगी।

मकर 

नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे, साझेदारी में व्यापार करें। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

कुम्भ 

आपको शारीरिक परेशानी बढेगी। आपकीं दूसरे व्यक्तियों पर शक करने की आदत बढेगी। आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित क्षेत्रों में लाभ मिलेगा।

मीन

आप किसी भी बात को शीघ्र उजागर नहीं करेंगे। आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा। आपका सगे-सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्ध में सुधार होगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार 

चन्द्रमा-सूर्य के मध्य त्रिकोण बन रहा है। जिसके परिणामस्वरूप यह वर्ष आपको कुल मिलाकर अच्छे परिणाम देगा। कार्य क्षेत्र में कई परिवर्तन इस वर्ष आने का योग हैं। आपके सम्पर्क के दायरे में व्यापाक वृद्धि होगी और महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ दोस्ताना संबंध बनेंगे। आजीविका प्राप्त करने की दिशा में किये गये प्रयत्न सफल रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। यदि नौकरी में परिवर्तन करना चाह रहे हैं तो प्रयत्न बढ़ाएं, आपको सफलता मिलेगी। व्यवसाय की दृष्टि से समय अच्छा है। वर्तमान व्यवसाय में विस्तार होगा और किसी नये कार्य में प्रवेश भी कर सकते हैं।  यदि लेखन, कला साहित्य, सिनेमा, संगीत इत्यादि से जुड़े हैं तो आपको आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक वातावरण खुशहाली लिए रहेगा और परिवार में कोई शुभ कार्य सम्पन्न हो सकता हैं। बच्चों का प्रदर्शन उनके अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय रहेगा। जनवरी का माह बहुत अच्छा नहीं है। व्यर्थ की चिन्ताएं बढ़ेंगी। कार्यो के बनने में भी अवरोध आयेंगे। पूंजी निवेश संबंधी निर्णयों को इस माह स्थगित रखना चाहिए। जमीन-जायदाद, वाहन खरीदने का योग भी चल रहा है।

श्रेष्ठ तिथियाः 1, 10, 28, 19 हैं। श्रेष्ठ समयः वर्ष में 19 अप्रैल से 15 मई के मध्य। आपके शुभ दिनः  रविवार, बुधवार और शुक्रवार। वर्जित- जिनकी जन्मतिथि 8 है, उनसे सावधान रहें। घोर शत्रु अंक है। विशेष- कैरियर के क्षेत्र में प्रशासनिक सेवाएं, धार्मिक कार्य, उद्योग में उज्जवल भविष्य का योग हासिल होगा। इन्ही क्षेत्रें में रूचि लें।

महिलाओं के लिए 

नवम्बर-दिसम्बर के महीने अच्छे व्यतीत होंगे। आपके सम्पर्क क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी और महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। पारिवारिक वातावरण उत्साहवर्धक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से सुख प्राप्त होगा और उनका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा।

छात्रों के लिए 

परीक्षा प्रतियोगिता में बैठ रहे हैं तो परिणाम मन माफिक रहेगा। आजीविका प्राप्त करना चाह रहे  हैं तो प्रयत्नों में तेजी लायें, सफलता प्राप्त होगी। कार्य से सम्बंधित यात्रएं करनी पड़ सकती हैं जो लाभ का मार्ग प्रशस्त करने में सहायक रहेंगी।

- Advertisement -