वृश्चिक राशि वालों के लिए भाग्यशाली है 14 अक्तूबर का दिन

0
278
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों के लिए भाग्य की दृष्टि से राशिफल के हिसाब से 14 अक्‍टूबर, 2020 का दिन आर्थिक लाभ देने वाला  होगा।  वहीं, आज का दिन सिंह राशि वालों को  आर्थिक कष्ट  होने का भय रहेगा । उन्‍हें सतर्क रहने की जरूरत है। आज, आइए विस्‍तार से जानते हैं ज्‍योतिष एक्‍सपर्ट डॉ रचना भारद्वाज के साथ कैसा रहेगा अन्‍य राशिवालों का दिन।

14 अक्टूबर 2020 का पंचांग

सूर्योदय– प्रातः 6:17 बजे से

- Advertisement -

सूर्यास्‍त– सायं 5:49 बजे तक

मास–  आश्विन कृष्ण अधिक पक्ष

तिथि–  द्वादशी सुबह 11:49 तक तत्पश्चात त्रयोदर्शी , दिन बुधवार

नक्षत्र– पूर्व फाल्गुनी रात्रि 8:38 बजे तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी

योग- शुक्ल दोपहर 02:11 बजे तक तत्पश्चात ब्रह्मा ।

करण–  तैतिल

राशि– चन्द्रमा  सिंह राशि में रात्रि अंत 2:01 तक तत्पश्चात कन्या राशि में ।

यहां जानें आज का शुभ-अशुभ  समय  

शुभ मुहूर्त– सुबह 10:40 से दोपहर 12:10 बजे तक

राहु काल– दोपहर 12:03 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

14 अक्टूबर 2020 राशिफल 

मेष

नौकरों से धोखा मिल सकता है, अतः सचेत रहें। सामाजिक मान-सम्मान में हानि हो सकती है। नौकरी के प्रयास सफल होंगे।

वृष 

सहनशक्ति की वृद्धि होगी। अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्य में रुचि अधिक रहेगी।

मिथुन 

पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। संचित धन का लाभ हो सकता है। बड़ी बहन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा।

कर्क 

आपका मन गलत कार्यों से दूर रहेगा। आपका मन अच्छे कार्यों के प्रति विचार करेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद मिलेगा।

सिंह 

विदेश यात्रा में भी कष्ट रहेगा। गलत कार्यों में धन खर्च होगा। आप किसी बड़ी हानि में फंस सकते हैं।

कन्या 

आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

तुला 

व्यापार में नए और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आज जमीन का सौदा करना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृश्चिक

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

धनु

ससुराल पक्ष से धन हानि हो सकती है। आपका स्वास्थ्य कुछ खराब रहेगा। वाणी में मधुरता एवं संयम रखें।

मकर 

पत्नी की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। खोई हुई वस्तु की मिलने की संभावना है। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

कुंभ  

क्रूर कार्य से बचें, अन्यथा परेशानी में पड़ जाएंगे। मौसी पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। शान शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे।

मीन

अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। सफलता के लिए संतान द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

नूतन वर्ष प्रवेश के दिन शनि और राहु एक दूसरे से 180 अंश की दूरी पर सहयोग बना रहे हैं। यह संयोग बहुत अच्छे नहीं है,  जिसके फलस्वरूप आपको विभिन्न स्तरों पर उलझनों का सामना करना पड़ेगा। कार्यों के बनने में विघ्न बाधाएं आएंगी।  अपने लोगों के व्यवहार से भी वेदना पहुंचेगी। अतः सर्वप्रथम अपनी अपेक्षाओं को सीमित करें, यानी व्यवहार के धरातल पर कसें और तदनुसार प्रयास करें।

श्रेष्ठ तिथियां- 5,  14,  23

श्रेष्ठ समय- प्रत्येक कैलेंडर वर्ष में 10 जुलाई से 19 सितंबर  के मध्य।

शुभ  दिन- शनिवार, रविवार और गुरुवार  हैं। आप अपने शुभ कार्य इन्हीं दिनों संपन्न करें।

वर्जित- जिनकी जन्मतिथि 6 और 9  है, उनसे सावधान रहें।

विशेष- कैरियर के लिए प्रशासनिक सेवा, पत्रकारिता, प्रकाशन के क्षेत्र में आपके लिए विशेष फलदायक होंगे। इस प्रकार आप अपने गंतव्य को भी पा जाएंगे और पीड़ा का एहसास भी नगण्य होगा। नौकरी, व्यवसाय के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी कार्यप्रणाली को लेकर अधिकारी वर्ग या सहयोगीयो में आलोचना हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

महिलाओं के लिए 

पारिवारिक स्तर पर आपको विरोध झेलना पड़ सकता है। कोई ऐसा कार्य अपनी ओर से ना करें, जो उचित ना हो।  प्रेम प्रसंग होने की संभावना है। यदि पूर्व से ही प्रेम में है तो संभव हो, यह बात बहुत आगे ना बढ़ पाए। नौकरी, व्यवसाय की तलाश में हैं तो आपको प्रयत्नों में और तीव्रता लानी होगी। सफलता तो मिलेगी, लेकिन आसानी से नहीं।

छात्रों के लिए 

परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में हैं तो मेहनत में कमी ना छोड़ें। व्यर्थ के कार्यों में समय नष्ट ना करें। इसका उपयोग रचनात्मक कार्यों में करें। अपनी सोहबत का खुद ही ध्यान रखें, स्वास्थ्य की दृष्टि से फरवरी-मार्च अच्छे नहीं हैं।

- Advertisement -