वार्षिक राशिफल – मेष राशि के लिए कैसा रहेगा नया साल 2021

0
250

वार्षिक राशिफल – मेष राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2021। आज मेष राशि के बारे में राशिफल पढ़िए। कल बाकी राशियों के बारे में जानें, कैसा रहेगा नया साल। ज्योतिष एक्सपर्ट रचना के भारद्वाज बता रही हैं इसके बारे में।

  • जनवरी- निजी जन से अनबन होने की संभावना रहेगी। घरेलू परेशानी लगी रहेगी। धन लाभ होकर भी हानि होने का भय बना रहेगा। अपमान होने का भय रहेगा।
  • फरवरी- इस मास में उदर विकार होने की संभावना रहेगी। निजी जन को शारीरिक कष्ट होने की संभावना रहेगी। नौकरी में रुकावटें आयेंगी। घरेलू परेशानिया निरंतर रहेंगी।
  • मार्च- प्रियजनों में से किसी को शारीरिक कष्ट होने की संभावना रहेगी। धन हानि होने की आशंका रहेगी। कारोबार या व्यवसाय में रूकावटें आयेंगी। शत्रु पक्ष हावी रहेंगें।
  • अप्रैल- इस माह में धन लाभ होने की संभावना रहेगी। सम्पत्ति से संबंधित विवाद होना भी संभव हैं। क्रोध में वृद्धि होने की संभावना रहेगी। अपमान होने का भय रहेगा।
  • मई- इस मास में स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। अच्छे लोगों से मेल-मिलाप के सूत्र जुड़ेंगे। मास के अन्त में स्वास्थ्य अधिक खराब रहेगा। अपमान होने का भय बना रहेगा।
  • जून- इस मास में स्वास्थ्य खराब रहेगा। कारोबार में हानि होने की संभावना रहेगी। सन्तान पक्ष से चिन्ताएं लगी रहेंगी। मास के अन्त में विशेष खर्च होने की संभावना रहेगी।
  • जुलाई- आपकी पत्नी को शारीरिक कष्ट होने की संभावना रहेगी। आपको सन्तान की तरफ से चिन्ता रहेगी। शत्रुओं की संख्या बढ़ेंगी। आपका कारोबार ठीक ठीक चलेगा।
  • अगस्त- व्यापार में धन हानि होने की संभावना रहेगी। पत्नी का पूर्ण सुख प्राप्त होगा। घरेलू परेशानी निरन्तर लगी रहेगी। शत्रु हावी रहेंगे। अपमान होने का भय रहेगा।
  • सितम्बर- प्रियजनों से मनमुटाव होने की संभावना रहेगी। जो कार्य करेंगे, उससे लाभ की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे। इस माह यात्रा का सुख प्राप्त होगा।
  • अक्टूबर- लाभ होकर भी हानि का भय रहेगा। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। शत्रु से तनाव रहेगा। सम्पत्ति को लेकर विवाद होंगे।
  • नवम्बर- इस मास में लाभ होकर हानि का भय रहेगा। अच्छे लोगों से मेल-जोल बढ़ेंगे। स्वास्थ्य खराब रहेगा। अपमान होने का भय रहेगा। मास के अन्त में खर्चें अधिक होंगे।
  • दिसम्बर- आपको अपनों का सहयोग मिलेगा। आपकी पत्नी को शारीरिक कष्ट होने की संभावना रहेगी। संबधी या रिश्तेदारों में किसी को शारीरिक कष्ट होने की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः राशिफलः मकर राशि वालों के लिए शुभ रहेगा 30 दिसंबर का दिन(Opens in a new browser tab)

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः एक्ट्रेस मधुबाला के बारे में नजूमी ने पहले ही बता दिया था(Opens in a new browser tab)

कल पढ़िए बाकी राशियों के बारे में, कैसा रहेगा उनका नया साल

- Advertisement -