राशिफलः मकर राशि वालों के लिए शुभ रहेगा 30 दिसंबर का दिन

0
358
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल (Horoscope) के हिसाब से मकर राशि वालों के लिए कई मामलों में शुभ और लाभकारी रहेगा 30 दिसम्बर  2020 का दिन। राशिफल के मुताबिक मकर राशि वाले व्यक्ति को आज के दिन अपनी पत्नी की ओर से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा और अपने ननिहाल पक्ष की तरफ से भी आर्थिक लाभ होगा। वहीं वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति भाग्य पर पूर्ण भरोसा रखकर ना बैठें, अन्यथा असफलता हाथ लगेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें।  आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा सभी राशि वालों का आज का दिन।

मेषः- भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

- Advertisement -

वृषः- सहन शक्ति की वृद्धि होगी। संचित धन का लाभ हो सकता है। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा।

मिथुनः- पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

कर्कः- आप गलत कार्यो से दूर रहें। गलत कार्यो में धन खर्च होगा। आप किसी बड़ी हानि में फंस सकते हैं।

सिंहः- विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

कन्याः- आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा।

तुलाः– व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

वृश्चिकः- भाग्य के भरोसे कार्य पूर्ण नहीं होगा। आपका स्वास्थ्य कुछ खराब रहेगा। वाणी में मधुरता एवं संयम रखें।

धनुः- ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

मकरः- मकर राशि वालों को पत्नी की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। मौसी पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ेंः राशिफलः मकर राशि के व्यापारी वर्ग को व्यापार में सफलता मिलेगी(Opens in a new browser tab)

कुम्भः- क्रूर कार्य से बचे अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

मीनः- अधिक प्रयासों के बावजूद असफलता मिलने की संभावना रहेगी। सामाजिक मान-सम्मान में हानि हो सकती हैं। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

30 दिसम्बर 2020 का पंचांग 

सूर्योदय-  प्रातः 7:07 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:34  बजे तक, मास- मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष, तिथि- पूर्णिमा सुबह 8:56 बजे तक तत्पश्चात् प्रतिपदा, दिन- बुधवार, नक्षत्र- आद्र्रा सायं 6:54 बजे तक तत्पश्चात् पुर्नवसु, योग- ब्रह्मा दोपहर 3:42 बजे तक तत्पश्चात् ऐन्द्र, करण- बव, राशि- चन्द्रमा मिथुन राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समय- सुबह  11:05  बजे से  सायं  12:15  बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.20 बजे से दोपहर 1.39 बजे तक

अंक ज्योतिष के अनुसार

नूतन वर्ष प्रवेश के दिन चन्द्रमा और हर्षल एक-दूसरे के आमने-सामने अर्थात 180 अंश की दूरी पर हैं। आपके विचार, योजनाएं जिन्हें आप काफी समय से अमल में लाना चाह रहे थे, इस वर्ष कार्यरूप दे सकेंगे। हालांकि आपको विरोध विभिन्न स्तरों पर सहना पड़ेगा। यदि कला, साहित्य, लेखन या अन्य किसी विधा के प्रति समर्पित भाव से लगे हैं तो आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। श्रेष्ठ तिथियांः 3, 12, 21, 30 हैं। श्रेष्ठ समयः वर्ष में 18 दिसम्बर से 20 जनवरी के मध्य। विशेषः कैरियर के चयन में पत्रकारिता, राजनीति, प्रशासनिक सेवाओं में प्रवेश लें। धन का अपार लाभ है।

महिलाओं के लिएः व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ी हैं या प्रवेश करना चाह रही हैं तो इस वर्ष अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में हैं तो पदोन्नति होगी। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो अप्रैल तक नौकरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक स्तर पर सुख प्राप्त होगा। अविवाहित हैं तो विवाह होने में अब अधिक विलम्ब नहीं होगा। गर्भवती हैं या आगे चलकर हो तो अपना ध्यान रखें।

छात्रों के लिएः यूं तो यह वर्ष अच्छा सिद्ध होगा और आपको आगे बढ़ने के अच्छे अवसर भी प्राप्त होंगे। यह आप पर निर्भर होगा कि आप समय का सदुपयोग किस प्रकार करते हैं। मित्र मंडली का निर्णय करते समय योग्यता से काम लें। परीक्षा प्रतियोगिता में सम्मिलित हो रहे हैं तो प्रयासों में कमी न आने दें। सफलता प्राप्त होगी।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, संपर्क- 9717891538

- Advertisement -