राशिफल (HOROSCOPE)- 16 जनवरी वृष राशि वालों के लिए शुभ 

0
147
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल (HOROSCOPE)- राशिफल के हिसाब से 16  जनवरी का दिन वृष राशि वाले व्यक्तियों के लिए बहुत ही उत्तम रहेगा। व्यापार में नयी योजनाएं सफल होंगी। वृष राशि वालों के पारिवारिक संबंधों में सुधार आएगा। आर्थिक दृष्टि से भी दिन उत्तम रहेगा। वहीं वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति आज के दिन सतर्क रहें, क्योंकि उनको किसी से धोखा मिलने की संभावना रहेगी। नौकरी से संबंधित परेशानियां भी रहेंगी। इस कारण मानसिक तनाव हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

16 जनवरी 2021 का पंचांग

सूर्योदय-  प्रातः 7:09 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:46  बजे तक, मास- पौष शुक्ल पक्ष, तिथि- तृतीया सुबह 7:46 बजे तक तत्पश्चात् चतुर्थी, दिन- शनिवार, नक्षत्र- शतभिषा रात्रि अंत 6:8 बजे तक तत्पश्चात् पूर्व भाद्रपद, योग- व्यतिपात रात्रि 7:10 बजे तक तत्पश्चात् वरीयान्, करण- गर, राशि- चन्द्रमा कुम्भ राशि में भ्रमण करेगा। शुभ समय- दोपहर  12:29  बजे से दोपहर  13:40  बजे तक,  राहुकाल- सायं 4.26 बजे से सायं 5.46 बजे तक।

- Advertisement -

16 जनवरी 2021 राशिफल 

मेषः- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। आपको माता का सुख अच्छा प्राप्त होगा। मामा-मामी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृषः- वृष राशि वालों के लिए आज भूमि खरीदना शुभ रहेगा। वृष राशि वाले व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध पायेंगे। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा।

मिथुनः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है।

कर्कः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। ससुराल पक्ष से धन हानि हो सकती हैं। आपका स्वभाव कुछ चिड़चिड़ा हो जायेगा।

सिंहः- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आपका धन शुभ कार्यो में अधिक व्यय होगा।

कन्याः- छोटी बहिन के पुत्र से सुख मिलेगा। क्रूर कार्य से बचे अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी।

तुलाः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें।

वृश्चिकः- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरों से धोखा मिल सकता है अतः सचेत रहें। नौकरी से सम्बन्ध्ति परेशानियाँ उत्पन्न होगी।

धनुः- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। आपको आकस्मिक लाभ भी मिलने की सम्भावना रहेगी।

मकरः- किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

कुम्भः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। आपको मानसिक चिन्तायें अधिक रहेगी।

मीनः- यात्रा न करें, दुर्घटना हो सकती हैं। अगर यात्रा करना जरुरी हो तो गणेश जी के दर्शन कर के घर से निकलें। विदेश यात्रा में भी कष्ट रहेगा। इस समय आपकी ज्ञान एवं विवेचना शक्ति ग्रस्त रहेगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आपके जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव रहते हैं, आप में अदम्य साहस है। आप विपरीत स्थितियां होने पर भी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं होते हैं। यही साहस आपकी सफलता का राज खोलता है। आप में संघर्ष करने की जितनी क्षमता है, उतनी अन्य लोगों में कम ही मिलती है। आपका जीवन संघर्षशील एवं परिवर्तनशील है। कच्ची उम्र से ही आपको कटु एवं व्यावहारिक अनुभव होने लगते हैं। इस कारण आप आदमी को पहचानने की कला जानते हैं। आप में आदमी को समझने की अद्भुत क्षमता है। आपकी उन्नति में लहसुनिया, श्वेत, हल्के पीले रंग के वस्त्र और वस्तुएं सहायक होंगी। 7, 16, 25 आपकी श्रेष्ठ तिथियां हैं। 3, 12, 21, 30 सहायक तिथियां हैं। श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 16 फरवरी से 21 मार्च के मध्य। प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में जिन व्यक्तियों का जन्म 16 फरवरी से 21 मार्च के मध्य 7, 16, 25 तारीखों में हुआ हो, वे आपके लिए निष्ठावान सहयोगी तथा लाभकारी सिद्ध होंगे। वर्जित: आप जब भी किसी से मित्रता करें, बहुत ही सोच-समझकर करें। विशेषकर जीवन साथी के चयन में शारीरिक सुन्दरता को ही भरपूर महत्व न दें, उसके गुणों का भी मूल्यांकन करें। अन्तरजातीय विवाह से सावधान रहें। यह आपके लिए विध्वंसक हो सकता है। 2, 9 अंकों के जन्मों वालों से सावधान रहें। विशेष: मित्रवत संबंधों के लिए यह वर्ष विशेष महत्व का है। इसमें आपके सम्बंधों में विश्वसनीयता का उदय होगा और पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति भी होगी। अप्रैल माह में जारी प्रयास सार्थक होंगे, निजी सम्बन्धों का भरपूर लाभ प्राप्त होगा। साथ ही साथ भौतिक सुखों का योग भी है।

यह भी पढ़ेंः वृष राशि वालों के व्यक्तितव में निखार आयेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज मो.- 9717891538
- Advertisement -