राशिफल (Horoscope) : वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों के लिए शुभ दिन

0
165
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल (Horoscope) के हिसाब से 28 दिसम्बर  2020  को वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों की व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी। वृश्चिक राशि वालों को अपने क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। वृश्चिक राशि वालों का शारीरिक उत्साह व आत्मबल भी उत्तम रहेगा। वहीं मिथुन राशि वाले व्यक्तियों को सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि आज के दिन किसी से भी धोखा मिलने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां रहेंगी। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

28 दिसम्बर 2020 का पंचांग 

सूर्योदय-  प्रातः 7:06 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:33  बजे तक, मास- मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष चर्तुदशी दि/रा, दिन- सोमवार, नक्षत्र: रोहिणी दोपहर 3:38 बजे तक तत्पश्चात् मृगसिरा, योगः शुभ सायं 4:16 बजे तक तत्पश्चात् शुक्ल, करणः गर, राशि: चन्द्रमा वृष राशि में रात्रि अंत 4 बजकर 38 मिनट तक तत्पश्चात् मिथुन राशि में, आज का शुभ समय– दोपहर  02:55  बजे से  सायं  12:15  बजे तक, राहुकाल- सुबह 8.24 बजे से सुबह 9.43 बजे तक

- Advertisement -

28 दिसम्बर 2020 का राशिफल 

मेषः- आज के दिन आपके अधिकारों में कमी आ सकती है। आपको आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।  माता-पिता के पैर छूकर घर से निकले कार्य में सफलता मिलेगी।

वृषः- यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो अपने व्यापार में कुछ नये परिवर्तन करेंगे जिससे आपका लाभ होगा। आप गरीबों एवं निर्बल की सहायता करने में हिचकिचायेंगें नहीं। आप इस समय में धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किये गये कार्य से हानि होेने की सम्भावना रहेगी।

मिथुनः- आपके नौकर-चाकर धोखा देने का प्रयास करेंगे। आपको शारीरिक कष्ट होने की संभावना रहेगी। नेत्र सम्बन्धित पीड़ा अधिक रहने की संभावना है।

कर्कः- आपके सन्तान के अच्छे कर्मों से आपके सम्मान की वृद्धि होगी। यदि आप विद्या अध्ययन कर रहे है तो इस क्षेत्र में आपको सफलता होगी। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें।

सिंहः- राशिफल के मुताबिक वाहन सुख-सुविधा बढे़गी एवं नये वाहन खरीदने का योग बनेगा। आपको पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपको राजकीय दण्ड भी प्राप्त होने की सम्भावना रहेगी इसलिए आप गलत कार्य से दूर रहें।

कन्याः- आप गरीबों की सहायता करेंगे। आपके अन्दर सहनशीलता का भाव बढ़ेगा। धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। आपकी धर्मिक कार्यों में रूचि बढ़ जायेगी। उन्नति के लिए किये गये सभी कार्य सफल होंगे।

तुलाः- परिवार के तरफ से शुभ समाचार मिलने के संकेत है। आपको कार्यो में बाधाँयें एवं कष्टों का सामना करना पड़ेगा। यदि आप कोई नया व्यापार प्रारम्भ करना चाहते हैं तो व्यापार में बाधायें अधिक आयेगी।

वृश्चिकः- आपमें शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अच्छा रहेगा। वृश्चिक राशि वाले नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे, साझेदारी मे  व्यापार करें। आपकी रूचि तप, यज्ञ एवं ईश्वरी भक्ति में अधिक बढ़ेगी।

धनुः- राशिफल के मुताबिक आप अपने कार्य पूर्ति के लिए झूठ का सहारा लेंगे। आपको शारीरिक परेशानी बढेगी। आपकीं दूसरे व्यक्तियों पर शक करने की आदत बढेगी। आपको गुदा सम्बन्ध्ति रोग होने की सम्भावना रहेगी।

मकरः- यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं तो आप कठोर परिश्रम करें तब ही सफलता प्राप्त होगी। आप किसी भी बात को शीघ्र उजागर नहीं करेंगे। यदि आपकी प्रोन्नती होने वाली है तो प्रोन्नती अवश्य प्राप्त होगी।

कुम्भः- राशिफल के मुताबिक आपके अच्छे कर्मों से आपके पिता का मान-सम्मान बढ़ेगा एवं बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपको सामाजिक कार्यों में कम रुचि रहेगी। आज आप स्वास्थ्य की तरफ से परेशान रहेंगे।

मीनः- यदि आप नौकरी करते है तो पद एवं अधिकारों की वृद्धि होगी। आपके साहस एवं पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।  आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा करेंगे एवं सन्तान को आप पूर्ण सहयोग करेंगे।

अंक ज्योतिष के अनुसार

जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 28 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28, शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82, शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062, ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री, शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।

ज्योतिषी- रचना भारद्वाज, संपर्क- 9717891538

यह भी पढ़ेंः राशिफल :  मिथुन  राशि वाले आज उन्नति की ओर अग्रसर होंगे(Opens in a new browser tab)

- Advertisement -