राशिफल (Horoscope) : तुला राशि वालों के लिए लाभप्रद रहेगा

0
132
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल (Horoscope) :  राशिफल (Horoscope) के हिसाब से आज का दिन (1 दिसम्बर  2021) तुला राशि वालों के लिए लाभप्रद रहेगा। तुला राशि के व्यक्तियों द्वारा लिया गया निर्णय आज के दिन व्यापार के लिए बहुत ही लाभप्रद रहेगा और आर्थिक लाभ भी होगा। वहीं सिंह राशि वाले व्यक्ति आज के दिन छिपे हुए  शत्रुओं से सावधान रहें और अनावश्यक खर्चा ना करें, अन्यथा हानि का सामना करना पड़ेगा।  आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

1 जनवरी 2021 का पंचांग

सूर्योदय-  प्रातः 7:08 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:35  बजे तक, मास- पौष कृष्ण पक्ष, तिथि- द्वितीया सुबह 9:34 बजे तक तत्पश्चात् तृतीया, दिन- शुक्रवार, नक्षत्र- पुष्य रात्रि 8:14 बजे तक तत्पश्चात आश्लेषा, योग- वैधृति दोपहर 1:35 बजे तक तत्पश्चात विष्कम्भ, करण- गर, राशि- चन्द्रमा कर्क राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समय- दिन के 12:25  बजे से  सायं  13:39  बजे तक, राहुकाल- दोपहर 11.03 बजे से दोपहर 12.22 बजे तक

- Advertisement -

1 जनवरी 2021 राशिफल 

मेषः- जायदाद से सम्बन्धित सौदे में लाभ की सम्भावना नहीं है। नौकरी में उन्नति के लिए प्रयास करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में क्षति होना संभव हैं।

वृषः- सहन शीलता से कार्य करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। बिगड़े हुए कार्यो में सुधार होगा। आत्मबल की वृद्धि होगी।

मिथुनः- आपके परिवार से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आपके स्वास्थ्य में निरन्तर लाभ होगा। कुटुम्बीजनों का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्कः- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष मिलने के संकेत हैं। मानसिक शान्ति प्राप्त होगी।

सिंहः- किसी वस्तु की हानि होने की संभावना है। शत्रु आपको कष्ट पहुँचाने का प्रयास करेंगे अतः सचेत रहें। व्यर्थ के खर्चों से बचें।

कन्याः- रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। अच्छे शास्त्र पढने में रूचि बढेगी। आकस्मिक आय की वृद्धि होगी।

तुलाः- व्यापार में कुछ नये परिवर्तन की योजनाएं बनायेंगे। भौतिक सुख के साधनों की वृद्धि होगी। नवीन व्यापार के लिए नई योजनायें बनायेंगे।

वृश्चिकः- पूजा-पाठ, सत्संग में रूचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

धनुः- गुरूजी का आर्शीवाद के बिना नये कार्य में सफलता नहीं मिलेगी। धन प्राप्ति से संचित धन में वृद्धि होगी। दूसरी भाषा सीखने के लिये किये गये प्रयास निष्फल रहेंगे।

मकरः- अपने जीवन-साथी के साथ प्रेम-प्रसंग अच्छा रहेगा। अच्छे व्यंजनों का सुख प्राप्त होगा। अपनी पत्नी के साथ समय अच्छा गुजरेगा।

कुम्भः- राशिफल के मुताबिक आपको किसी से ऋण लेना पड़ सकता है। लम्बी यात्रा का योग बनेगा। आपको किसी रोग से कष्ट भी सम्भावना रहेगी।

मीनः- प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्त होगी। आमदनी बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। सन्तान का पूर्ण सुख प्राप्त होगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ हो तो आप में विचार भावनाएं आत्म-विश्लेषण को व्यक्त करने की अद्भुत क्षमता है। दूसरों को प्रभावित करके उनमें अपना कार्य करा लेने की भी क्षमता है। यद्यपि आप प्रचुर मात्र में धन अजित करते हैं, परन्तु उतने की वेग से उसे व्यय भी कर डालते हैं। इसी कारण कई बार धनाभाव भी भोगना पड़ता हैं, संचय की प्रवृत्ति डालें। आपकी उन्नति में गोमेद, श्वेत एवं भूरे रंग के वस्त्र वस्तुएं सहायक होंगी। 4, 13, 22, 31 श्रेष्ठ तिथियां हैं। 1, 10, 19, 28 सहायक तिथियां हैं।

श्रेष्ठ समयः प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 13 दिसम्बर से 13 जनवरी तक। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी कैलेण्डर वर्ष में 13 दिसम्बर से 13 जनवरी के मध्य या 4, 13, 22, 31 तारीखों को हुआ वे श्रेष्ठ मित्र होंगे। आपके शुभ दिनः सोम, मंगल और शुक्रवार। वर्जितः जिनकी जन्मतिा 8 है उनसे सावधान रहें। विवाह तो भूलकर भी न करें।

विशेषः कैरियर के लिए सबसे उत्तम व्यापार रहेगा। जिसमें आपका अपना पूर्ण नियंत्रण हो। आपका व्यय विशेषतः ऐशो आराम, मौज आदि जैसे कार्यों में होता है। आप बहुत ही महत्वाकांक्षी हैं, इसलिए छोटा कार्य या छोटा पद आपको पसन्द नहीं आता है। कई-कई बार ऐसा होता है कि आप छोटे पर को छोड़ देते हैं, इस कारण कई बार आपको भीषण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। योजनाबद्ध कार्य करना हितकारी होगा।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -