राशिफल 9 फरवरी 2021- वृष राशि वालों का पूजा-पाठ में मन लगेगा

0
259
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से  9  फरवरी  2021  को वृष राशि वाले व्यक्तियों का मन पूजा-पाठ में लगेगा। मन में अशान्ति रहेगी। इसलिए  आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा। उन्हें तंत्र मंत्र की विद्या में रुचि होगी। वहीं धनु राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि गुप्त शत्रु आपको परेशान करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

9 फरवरी 2021 का पंचांग

सूर्यास्तः सायं 6:20  बजे तक, मासः माघ कृष्ण पक्ष, तिथि: त्रयोदशी रात्रि अंत 2:5 बजे तक तत्पश्चात् चर्तुदशी, दिनः मंगलवार, नक्षत्र: पूर्वषाढ़ा दोपहर 2:37 बजे तक तत्पश्चात् उत्तराषाढ़ा, योग: बज्र सुबह 9:8 बजे तक तत्पश्चात् सिद्धि, करण: गर, राशि: चन्द्रमा धनु राशि में रात्रि 8 बजकर 29 मिनट तक तत्पश्चात् मकर राशि में, शुभ समयः सुबह 09:50   बजे से दोपहर 01:53  बजे तक, राहुकालः दोपहर 03:20 बजे से सायं 4:43 बजे तक

- Advertisement -

9 फरवरी 2021 का राशिफल 

मेष:- आपको समाज में सम्मान मिलेगा एवं सामाजिक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे। आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा। आपका सगे-सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्धें में सुधार होगा।

वृष:- आपमें सहनशीलता की कमी आयेगी। मन में अशान्ति रहेगी एवं मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा।

मिथुन:- आपको आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।  नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नी के साथ व्यापार में लाभ होगा। आप के मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी

कर्कः- आप गरीबों एवं निर्बल की सहायता करने में हिचकिचायेंगें नहीं। आपके शत्रुओं की वृद्धि होगी। अनायास आपका विरोध प्रारम्भ हो जायेगा। आपकी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद होने की सम्भावना है।

सिंहः- आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ बनी रहेगी। आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे।

कन्याः- आपके द्वारा किया गया कठिन परिश्रम भी सफलता नहीं मिलने देगा। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित समस्याओं बढे़गी। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है।

तुलाः- आपको पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे। आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी।

वृश्चिक:- धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। आपकी धर्मिक कार्यों में रूचि बढ़ जायेगी। यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।  आप कठिन मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे।

धनु:- आपको शत्रु नुकसान पहुँचा सकते हैं। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें। यदि आप विवाहित नहीं है तो आपका स्त्रियो की ओर आकर्षण बढेगा।

मकर:- आपकी देश-विदेश की यात्राओं का योग बन सकता है। आप भोग-विलास की वस्तुओं पर धन का व्यय करेगे। आपको ज्वलनशील वस्तुओं से हानि होने की सम्भावना रहेगी।

कुम्भ:- आपको शारीरिक परेशानी बढेगी। आपकीं दूसरे व्यक्तियों पर शक करने की आदत बढेगी। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

मीन:- आप किसी भी बात को शीघ्र उजागर नहीं करेंगे। आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित क्षेत्रों में लाभ मिलेगा।

 

- Advertisement -