राशिफल से जानिए वृश्चिक राशि वाले आज अच्छी स्थि में होंगे

0
610
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल से जानिए वृश्चिक राशि वाले आज अच्छी स्थिति में होंगे। 16 फरवरी 2021 को कुंभ राशि वाले गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, वर्ना नुकसान होगा। कुंभ राशि वालों के लिए आज आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। लेकिन कुंभ राशि वालों को छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना बेहतर होगा। बेवजह किसी के साथ अनबन से बचें और अपनी वाणी  पर भी संयम रखें।  वहीं धनु राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन भूमि से संबंधित सौदा करने में आर्थिक हानि हो सकती है। अतः धु राशि वाले भूमि से संबंधित आज कोई कार्य ना करें, अन्यथा मानसिक तनाव होने की भी संभावना रहेगी। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ, कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन। सबसे पहले देखते हैं 16 फरवरी का पंचांग।

16 फरवरी 2021 का पंचांग 

सूर्योदयः  प्रात: 6:40 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) प्रातः 6:09 बजे, सूर्योदयः (बिहार) प्रातः 6:12 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:10  बजे तक, मासः माघ शुक्ल पक्ष, तिथि: पंचमी रात्रि अंत 5:45 बजे तक तत्पश्चात् षष्ठी, दिनः मंगलवार, नक्षत्र: रेवती रात्रि 8:56 बजे तक तत्पश्चात् अश्वनी, योगः शुभ रात्रि अंत 1:48 बजे तक तत्पश्चात् शुक्ल, करणः बव, राशि: चन्द्रमा मीन राशि में रात्रि 8 बजकर 56 मिनट तक तत्पश्चात् मेष राशि में पंचक रात्रि 8 बजकर 56 मिनट पर समाप्त, शुभ समयः सुबह 10:50 बजे से दोपहर 01:30  बजे तक, राहुकालः दोपहर 15:23 बजे से दोपहर 16:45 बजे तक, पंचकः रात्रि 8 बजकर 56 मिनट पर समाप्त

- Advertisement -

16 फरवरी 2021 का राशिफल 

मेषः- बहिन की पुत्री के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपको मानसिक चिन्तायें बढ़ेगी। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित समस्याओं बढे़गी।

वृषः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी। यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे।

मिथुनः- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपको माता का सुख अच्छा प्राप्त होगा। मामा-मामी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।

कर्कः- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें।

सिंहः- यात्रा न करें, दुर्घटना होने की सम्भावना है। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है। आप भोग-विलास की वस्तुओं पर धन का व्यय करेगे।

कन्याः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे।

तुलाः- राशिफल के मुताबिक किसी विशेष दुर्घटना से बचाव होगा। आपका धन शुभ कार्यो में अधिक व्यय होगा। आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिकः-राशिफल के मुताबिक आपकी स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी। आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा।

धनुः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ नहीं हैं। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें। मन में अशान्ति रहेगी एवं मानसिक तनाव अधिक रहेगा।

मकरः- राशफल के मुताबिक मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नि के साथ व्यापार में लाभ होगा।

कुंभ-कुंभ राशि वालों की आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। आपको आकस्मिक लाभ भी मिलने की सम्भावना रहेगी। आपके शत्रुओं की वृद्धि होगी। अनायास आपका विरोध प्रारम्भ हो जायेगा।

मीनः- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे। आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी

अंक ज्योतिष के अनुसार

आपके जन्म दिन के अवसर चन्द्रमा, पृथ्वी के अधिकतम दूरी पर रहकर योग बना रहा हैै। जिसके परिणामस्वरूप इस वर्ष जहां अपने विचारों को सैद्धान्तिक बनाने की चेष्टा करेंगे, वहीं से उनको व्यवहार में उतारने में कठिनाइयां आनी प्रारम्भ हो जायेंगी। ध्यान रखें कहीं आपके आदर्श आपके मार्ग को रोड़ा न बन जाएं। अपनी कार्य प्रणाली का स्वमूल्यांकन भी करते रहें। आपको दाहिने हाथ की कनिष्ठा में पांच रत्ती से बड़ा लहसुनिया सोमवार के दिन धारण करना चाहिए। इससे आप हर परेशानी से दूर रहेंगे। आपकी उन्नति में लहसुनियां, श्वेत, हल्के पीले रंग के वस्त्र वस्तुएं सहायक होंगी। श्रेष्ठ तिथियां: 7, 16, 25 हैं। सहायक तिथियां: 3, 12, 21, 30 हैं।

श्रेष्ठ समय: जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष 21 जुलाई से 22 अगस्त के मध्य 7, 16, 20 तारीखों को हुआ हो, वे व्यक्ति आपके लिए निष्ठावान व सहायक सिद्ध होंगे। जीवन साथी, प्रेमिका, प्रेमी, मित्र, अधीनस्थ कर्मचारी का चयन करते समय ध्यान रखें। वर्जित: आप अंक 2 और 9 वालों से सावधान रहें। 20 और 27 एवं 18 की जन्मतिथि के लोगों से विवाह एवं व्यापारिक सम्बंध कदापि न रखें। मंगलवार और वृहस्पतिवार अशुभ हैं। इन दिनों कोई भी मांगलिक कार्य न करें।

विशेष: आप में अनेक योग्यताएं हैं। किसी भी क्षेत्र में सफल हो जाते हैं। यदि आप आयात-निर्यात, वन, कृषि, जल, अन्तरिक्ष, लेखन, राजनीति आदि से सम्बंधित कार्य करते हैं तो शिखर की सफलता प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी, व्यवसाय प्राप्त करना चाह रहे हैं तो अपने प्रयासों में तेजी लानी पड़ेगी। वर्तमान कार्य क्षेत्र में आपको विभिन्न स्तरों पर परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। लेकिन यथासंभव प्रयास कर आप इन कठिनाइयों से निजात भी पा सकेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशहाली लिए रहेगा एवं परिवार में कोई शुभ कार्य भी सम्पन्न हो सकता है। यदि लेखन, साहित्य, कला आदि किसी विद्या से जुड़े हैं तो आपको बहुत अच्छी सफलता प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ेंः राशिफलः मेष राशि वालों को आर्थिक लाभ, कुंभ वाले सतर्क रहें(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -