राशिफल व पंचांग के हिसाब से जानिए 11 जनवरी का फलाफल 

0
540
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल व पंचांग के हिसाब से जानिए 11 जनवरी 2021 का फलाफल। राशिफल के हिसाब से 11  जनवरी का दिन धनु राशि वालों के लिए उत्तम रहेगा। अपने जीवन साथी के साथ प्रेम प्रसंग बहुत अच्छा रहेगा और मानसिक सुख की अनुभूति महसूस करेंगे। आर्थिक लाभ भी होने की संभावना है। वहीं  मकर राशि वाले व्यक्ति आज के दिन आपसी झगड़े से बचें, अन्यथा परेशानी में पड़ जाएंगे और किसी से ऋण ना लें। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का का दिन।

11 जनवरी का पंचांग

सूर्योदय- प्रातः 7:09 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:42  बजे तक, मास- पौष कृष्ण पक्ष, तिथि- त्रियोदशी दोपहर 2:31 बजे तक तत् पश्चात् चर्तुदशी, दिन- सोमवार, नक्षत्र- ज्येष्ठा सुबह 9:8 बजे तक तत् पश्चात् मूल, योग- वृद्धि सुबह 8:38 बजे तक तत् पश्चात् ध्रुव, करण- वणिज, राशि- चन्द्रमा वृश्चिक राशि में सुबह 9 बजकर 8 मिनट तक तत् पश्चात् धनु राशि में, शुभ समय-– सुबह  09:50  बजे से सुबह  11:03  बजे तक, राहुकाल- सुबह 8.28 बजे से सुबह 9.47 बजे तक

- Advertisement -

11 जनवरी 2021 का राशिफल 

मेषः- सहन शीलता से कार्य करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। बिगड़े हुए कार्यो में सुधार होगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।

वृषः- आपके परिवार से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भाई के स्वास्थ्य के प्रति मानसिक तनाव रहेगा।

मिथुनः- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष मिलने के संकेत हैं। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कर्कः- किसी भौतिक साधन खरीदने का योग है। शत्रु कष्ट पहुँचाने का प्रयास करेंगे परन्तु निष्फल रहेंगे। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा।

सिंहः- रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। अच्छे शास्त्र पढने में रूचि बढेगी। यात्रा में सुख का आनन्द प्राप्त होगा।

कन्याः- व्यापार में कुछ नये परिवर्तन की योजनाएं बनायेंगे। भौतिक सुख के साधनों में परेशानियां आयंेगी। पदोन्नति के लिये किये प्रयास में बाधायें आयेंगी।

तुलाः- पूजा-पाठ, सत्संग में रूचि बढ़ेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

वृश्चिकः- गुरूजी से गुप्त विद्यायें ग्रहण करेंगे। धन प्राप्ति से संचित धन में वृद्धि होगी। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा।

धनुः- अपने जीवन-साथी के साथ प्रेम-प्रसंग अच्छा रहेगा। अच्छे व्यंजनों का सुख प्राप्त होगा। आपके ऊपर आज पित्रों की विशेष कृपा रहेगी।

मकरः- किसी व्यक्ति से ऋण न लें अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। लम्बी यात्रा न करें, कष्ट होने की संभावना है। अगर बहुत जरुरी हो तो भगवान विष्णु के दर्श करके घर से निकले। अदालती झगड़ों से बचे अन्यथा परेशानी में फॅस सकते हैं।

कुम्भः- प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्त होगी। आमदनी बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। ऋण मिलने की संभावना हैं।

मीनः– जायदाद से सम्बन्धित सौदे में लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरी में उन्नति के लिए प्रयास करेंगे। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आप भावुक और संवेदनशील हैं। आप जिस काम को शुरू करते हैं, उसे बड़ी लगन और मेहनत के साथ करते हैं। आप अकर्मण्य नहीं बैठ सकते हैं। हां, आप अत्यन्त कर्मशील होते हुए भी भाग्यवादी व्यक्ति हैं। ईश्वर व धर्म में पूरी आस्था रखते हैं। आप किसी के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करते और न चाहते हैं कि आपके कार्य में कोई हस्तक्षेप करें। भावुक होने पर भी आपमें आत्मबल काफी है। संवेदनशील होने के कारण विचारों में अस्थिरता रहती है। इसी कारण कभी-कभी असफलताएं आपके साथ जुड़ जाती हैं। आपकी उन्नति में मोती, सफेद, आसमानी नीले रंग के वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। 2, 11, 20, 29 श्रेष्ठ तिथियां हैं।

यह भी पढ़ेंः पंचांग के बारे में जानिए, कितना उपयोगी है भारतीय पंचांग(Opens in a new browser tab)

6, 15, 24 आपकी सहायक तिथियां हैं। श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेन्डर वर्ष के 6 अक्टूबर से लेकर 11 दिसम्बर के मध्य। वर्जित: जब मन अशांत हो तो कोई भी कार्य न करें। देशाटन न करें। विद्युत के कार्यों से सावधान रहें। अपने हाथ से किसी का धन या सम्पत्ति न लें। अंतरंग मित्रें से सावधान रहें। रिश्तेदारों से धन का लेन-देन न करें। महिला रिश्तेदारों से विशेष सतर्कता बरतें। 11, 25 एवं 20 जन्मतिथि के लोगों से सावधान रहें। विशेष: व्यापारिक परिवर्तन के लिए यह वर्ष उत्तम है। स्थानान्तरण, विदेश यात्रा या अन्य प्रकार की यात्रएं कर सकते हैं। जनवरी से अप्रैल के मध्य का समय उतार-चढ़ाव का रहेगा, विचलित न हों। उसके बाद का समय वर्ष के अंत तक उत्तम है। अगर धातुओं के व्यापार में लिप्त हैं तो आप का व्यापार और बढ़ेगा। लेकिन कागज का व्यापार न करें तो बेहतर होगा।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, मो.-9717891538
- Advertisement -