राशिफल-पंचांग 12 जनवरीः मीन राशि के लिए उत्तम दिन

0
581
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल-पंचांग 12 जनवरीः मीन राशि के लिए उत्तम दिन रहेगा। शुभ समय 11.07 से 13.40 बजे तक है। राहुकाल 3.04 से 4.24 बजे तक है। राशिफल के हिसाब से 12  जनवरी  2021  का दिन मीन राशि वाले व्यक्तियों के लिए बहुत ही उत्तम रहेगा। व्यापार में कुछ नये परिवर्तन की योजनाएं बनायेंगे। आर्थिक लाभ भी होने की संभावना है। वहीं तुला राशि वाले व्यक्ति आज के दिन आपसी झगड़ा से बचें अन्यथा परेशानी में पड़ जाएंगे और किसी से ऋण ना लें। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन और कौन-सा होगा पंचांग के हिसाब से शुभ-अशुभ समय।

आज का पंचांग

सूर्योदय- प्रातः 7:09 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:43  बजे तक, मास- पौष कृष्ण पक्ष, तिथि- चर्तुदशी सुबह 12:21 बजे तक तत्पश्चात् अमावस्या, दिन- मंगलवार, नक्षत्र- मूल सुबह 7:37 बजे तक तत्पश्चात् पूर्वषाढ़ा, योग- ध्रुव रात्रि अंत 5:37 बजे तक तत्पश्चात् व्याधात, करण- शकुनि, राशि- चन्द्रमा धनु राशि में भ्रमण करेगा। शुभ समय- सुबह  11:07  बजे से दोपहर 13:40  बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.4 बजे से सायं 4.24 बजे तक।

- Advertisement -

12 जनवरी 2021 राशिफल 

मेषः- पूजा-पाठ, सत्संग में रूचि बढ़ेगी। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी।

वृषः- गुरूजी का आर्शीवाद के बिना नये कार्य में सफलता नहीं मिलेगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पक्के इरादों के बावजूद कार्य सफल नहीं हो पायेंगे।

मिथुनः- अपने जीवन-साथी के साथ प्रेम-प्रसंग अच्छा रहेगा। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा। संचित धन का लाभ हो सकता है।

कर्कः- आपको किसी से ऋण लेना पड़ सकता है। यात्रा में सुख का आनन्द प्राप्त होगा। आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा।

सिंहः- प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्त होगी। पदोन्नति होने की सम्भावना है। अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे।

कन्याः- जायदाद से सम्बन्धित सौदे में लाभ की सम्भावना नहीं है। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आप अपनी जिम्मेदारी से पीछे न हटें।

तुलाः- सहन शीलता से कार्य करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी।

वृश्चिकः- आपके परिवार से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आपके ऊपर आज पित्रों की विशेष कृपा रहेगी। रुके हुये कार्यो में में गति आयगी।

धनुः- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। अदालती झगड़ों से बचाव होगा। आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचायेंगे।

मकरः- किसी वस्तु की हानि होने की संभावना है। ऋण मिलने की कोई संभावना नहीं हैं। किसी वस्तु की खोने की संभावना रहेगी।

कुम्भः- रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मौसी पक्ष से लाभ प्राप्त होगा।

मीनः- व्यापार में कुछ नये परिवर्तन की योजनाएं बनायेंगे। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आप बेहद सवंदेनशील व्यक्ति हैं। किसी भी व्यक्ति का दुःख-दर्द देखकर द्रवित हो उठते हैं। यही प्रवृत्ति आपको महान बनाती है। आप दूसरों के लिए देवतुल्य बन जाते हैं। इससे आपकी स्थिति गड़बड़ा जाती है। आप भगवान को वैज्ञानिक दृष्टि से मानते हैं। आप दूसरों के कार्य में कतई हस्तक्षेप नहीं करते हैं। आपकी उन्नति में नीले और हरे रंग की वस्तुएं और नीलम लाभकारी हैं। 12, 21, 30 श्रेष्ठ तिथियां हैं। 3, 5, 7 सहायक तिथियां हैं। श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेन्डर वर्ष के 21 दिसम्बर से 9 फरवरी के बीच। वर्जित: अगर नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं तो तत्काल यह व्यसन छोड़ दें। शेयरों के धन्धे में कतई लिप्त न हों। नेत्रें के रोगों से सावधान। परनारी गमन से होशियार। सम्पत्ति खरीदारी में विशेष सतर्कता बरतें। 2, 7 अंकों की जन्मतिथि वाले लोगों से सावधान रहें।

विशेष: नौकरी में उतार-चढ़ाव रहेगा, व्यापारी वर्ग के लिए लाभ-हानि का समान वर्ष है। मार्च से स्थिति सुधरेगी। मई के बाद व्यापार में उन्नति होगी, नौकरी पेशा वर्ग की पदोन्नति होगी। जुलाई से दिसम्बर तक का समय अनुकूल है। अगर आप आयात-निर्यात कर रहे हैं तो विशेष लाभ होगा। विदेशी माल से खूब मुनाफा कमा सकते हैं। जो लोग इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों से जुड़ें हैं, उन्हें विशेष लाभ होगा। कौन सहायक: जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी माह की 12 तारीख को हुआ है, वे आपके मददगार होंगे। निवास का नम्बर 8, 26, 62, 44 न हो इसका विशेष ध्यान रखें।

यह भी पढ़ेंः राशिफलः मीन राशि वालों को नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, मो.- 9717891538
- Advertisement -