राशिफल-पंचांगः 23 जनवरी 2021 वृष राशि वालों का उत्तम दिन

0
620
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल-पंचांगः राशिफल के हिसाब से 23  जनवरी  2021  का दिन वृष राशि वाले व्यक्तियों के लिए मानसिक व शारीरिक दृष्टि से उत्तम रहेगा।  नए कार्यों को करने का भी मन करेगा और सफलता मिलेगी  | वहीं तुला राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन व्यापार में हानि का सामना करना पड़ सकता है, जिस कारण मानसिक व शारीरिक तनाव होने की संभावना है। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन। पहले देखते हैं पंचांग

23 जनवरी 2021 का पंचांग 

सूर्योदयः प्रातः 7:08 बजे से, सूर्यास्तः सायं 5:51  बजे तक, मासः पौष शुक्ल पक्ष, तिथि: दशमी रात्रि 8:56 बजे तक तत्पश्चात् एकादशी, दिनः शनिवार, नक्षत्र: कृतिका रात्रि 9:32 बजे तक तत्पश्चात् रोहिणी, योगः शुक्ल रात्रि 10:3 बजे तक तत्पश्चात् ब्रह्मा, करणः तैतिल, राशि: चन्द्रमा वृष राशि में भ्रमण करेगा। शुभ समयः दोपहर  01:50  बजे से सायं   04:48  बजे तक, राहुकालः सुबह 9.49 बजे से दोपहर 11.9 बजे तक।

- Advertisement -

23 जनवरी 2021 का राशिफल 

मेषः- भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। संचित धन का लाभ हो सकता है। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा।

वृषः- सहन शक्ति की वृद्धि होगी। आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

मिथुनः- परिवार में किसी के स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। गलत कार्यो में धन खर्च होगा। आप किसी बड़ी हानि में फंस सकते हैं।

कर्कः- आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

सिंहः- विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा।

कन्याः- आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

तुलाः- व्यापार में आर्थिक हानि होना भी संभव है। आपका स्वास्थ्य कुछ खराब रहेगा। वाणी मंे मधुरता एवं संयम रखें।

वृश्चिकः- भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

धनुः- ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। मौसी पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे।

मकरः- पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

कुम्भः- कोई भी कार्य करें समझदारी सें करें। अन्यथा न करे। सामाजिक मान-सम्मान में हानि हो सकती हैं। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

मीनः- अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आपके कारक ग्रह बुध और शनि हैं। लेकिन आपके नूतन वर्ष का शुभ तथा भाग्यशाली अंक 3 है। जिसके अधिपति देव मंत्री बृहस्पति हैं। आपके कारण ग्रह तथा वर्षपति की युतियां अत्यन्त लाभदायक रहेंगी। आप बहुत ही हरफनमौला प्रवृत्ति के होंगे। विद्या एवं ज्ञान अर्जुन के क्षेत्र में कम लोग ही आपका मुकाबला कर पाएंगे। अपने अदम्य साहस के माध्यम से ही आप शिखर की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचेंगे। आप सूक्ष्म विवेकी एवं आलोचनात्मक प्रवृत्ति के होंगे। शिल्पकला, शिक्षा प्रतियोगिता, लेखन कार्य तथा साहित्य में आपकी विशेष रुचि रहेगी। आप विज्ञान, रसायन तथा पारलौकिक विद्याओं में विशेष रुचि रखेंगे। इसके अलावा आप सेल्समैन, एकाउन्टेट, वकालत, रेलवे, टेलीग्राम, लेखक, संपादक एवं पत्रकारिता के क्षेत्रें में महत्वपूर्ण सफलता हासिल कर सकते हैं।

23, 4, 5 आपकी श्रेष्ठ तिथियां हैं। 2, 3, 4, 5 सहायक तिथियां हैं।

श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष की 14 मई से लेकर 5 जुलाई तक। क्या करें: लेखन, संपादन, पत्रकारिता में विशेष प्रयास करें, सफलता प्राप्त होगी। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी कैलेन्डर वर्ष की 5 जुलाई से 31 अगस्त के बीच हुआ, ऐसे व्यक्ति आपके प्रति विशेष निष्ठावान रहेंगे।

वर्जित: कागज का व्यापार। सोने चांदी का व्यापार। लकड़ी तथा ज्वलनशील पदार्थों में हानि होगी। सम्पत्ति के मामले में प्रमाण को आधार मानकर लेन-देन करें। अंक 6, 9 की जन्मतिथि वालों से सावधान रहें।

विशेष: जनवरी और फरवरी आपके लिए सामान्य रहेंगे। मई व जून माह आपके अनुकूल रहेगा। किसी नई योजना का आरम्भ होगा, जो लाभकारी साबित होगा। जुलाई तथा अगस्त में किसी उच्च अधिकार की प्राप्ति होगी। सितम्बर तथा अक्टूबर में आपको अभूतपूर्व सफलता प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ेंः राशिफल-पंचांगः कर्क राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538
- Advertisement -