राशिफल के हिसाब से 4 मार्च 2021 तुला राशि वालों के लिए शुभ

0
325
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से 4 मार्च 2021 का दिन तुला राशि वालों के लिए नौकरी और कार्य क्षेत्र की दृष्टि से बहुत ही उत्तम रहेगा। मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ भी उत्तम रहेगा। वहीं कर्क राशि वाले व्यक्ति आज के दिन भूमि से संबंधित किसी भी प्रकार का सौदा ना करें, अन्यथा हानि होने की संभावना रहेगी। शारीरिक व मानसिक दृष्टि से भी सचेत रहने की आवश्यकता है। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

4 मार्च 2021 का पंचांग 

सूर्योदयः  प्रात: 6:39 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) प्रातः 5:50 बजे, सूर्योदयः (बिहार) समय 5:52 बजे। सूर्यास्तः सायं 6:20  बजे तक, मासः फागुन कृष्ण पक्ष, तिथि: षष्ठी रात्रि 9:58 बजे तक तत्पश्चात् सप्तमी, दिनः गुरुवार, नक्षत्र: विशाखा रात्रि 11:57 बजे तक तत्पश्चात् अनुराधा, योगः व्याधात रात्रि 11:34 बजे तक तत्पश्चात् हर्षण, करणः गर, राशि: चन्द्रमा तुला राशि में सायं 6 बजकर 20 मिनट तक तत्पश्चात् वृश्चिक राशि में, शुभ समयः सुबह 11:05  बजे से दोपहर 13:53  बजे तक, राहुकालः दोपहर 13.59 बजे से दोपहर 15.27 बजे तक

- Advertisement -

4 मार्च 2021 का राशिफल 

मेषः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा। आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

वृषः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे।

मिथुनः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

कर्कः- मानसिक अशान्ति रहेगी एवं घनिष्ठ मित्रों से धोखा मिल सकता है। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। आज जमीन का सौदा न करें, आर्थिक हानि हो सकती है।

सिंहः- छोटी बहिन के पुत्र से सुख मिलेगा। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

कन्याः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। वाणी मंे मधुरता एवं संयम रखें।

तुलाः- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

वृश्चिकः- धार्मिक कार्यों में खर्चे से बचेगें। कोई भी कार्य करें समझदारी सें करें। अन्यथा न करे। मानसिक तनाव से बचें।

धनुः- किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

मकरः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

कुम्भः- किसी विशेष दुर्घटना से बचाव होगा। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

मीनः- यदि आप विद्यार्थी है तो स्मरण शक्ति कमजोर रहेगी एवं भटकाव की स्थिति रहेगी। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। बड़ी बहिन की पुत्र के स्वास्थ्य की तरफ से मानसिक तनाव रहेगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यूरेनस, सूर्य तथा गुरु आपको जीवन पर्यन्त लाभान्वित करने वाले ग्रह हैं। आपको नूतन वर्षांक 6 है जिसके अधिपति असुर गुरु शुक्रदवे जी हैं। आपके कारक ग्रह तथा वर्षपति की युति जीवन में अनेकों प्रकार के उतार-चढ़ाव लाएगी, लेकिन आप विचलित मत होना। एक न एक दिन सफलता आपके कदम चूमेगी। आपको जीवन के प्रारम्भ में अधिक संघर्षों का सामना करना पड़ेगा, किन्तु शनै-शनै, जैसे-जैसे आपका समय बीतता जाएगा वैसे-वैसे आप कामयाब होते जाएंगे। आपका अपेन कुटुम्ब और ससुराल वालों से कुछ मनमुटाव का संयोग बना है। आप संवेदनशील, आत्मशील स्वभाव के कारण अपने निजी अनुभवों को छुपा जाते हैं। आपकी दूरदर्शिता और पूर्वाभाव वाली क्षमता अत्यधिक बुद्धिमान बनाने में मदद करेगी। श्रेष्ठ तिथियां: 4, 13 , 22 हैं। सहायक तिथियां: 1, 10, 28 हैं।

श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 18 दिसम्बर से 19 फरवरी के मध्य। सितम्बर तथा अक्टूबर में अनेकों प्रकार के लाभ तथा भौतिक सुखों में वृद्धि का योग बनेगा। वर्जित: मूलांक 8 वाले व्यक्ति से सावधान। वैवाहिक एवं व्यापारिक सम्बंध कदापि न करें। आपके शुभ दिन: सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार हैं। विशेष: आप गुप्त विधाओं तथा मनोवैज्ञानिक खोजों के प्रति विशेष आकर्षित रहेंगे। इस वर्ष आप गुप्त कार्य, सौन्दर्य संबंधी वस्तुओं तथा सुगंधित वस्तुओं से विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त टेक्नीकल कार्य, पत्रकारिता, गायन, इंजीनियरिंग, वास्तुकला, ज्योतिष, जादू तथा वायुयान से संबंधित क्षेत्र से लाभ तथा नौकरी रोजगार अर्जित कर सकते हैं। मार्च तथा अप्रैल का माह अतिउत्तम रहेगा। मई तथा जून में खर्च की अधिकता रहेगी। जुलाई और अगस्त में आपको स्वास्थ्य विशेषकर आंखों के प्रति विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करेः रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -