लैंड माइंस विस्फोट में झारखंड में 2 जवान शहीद, 3 जख्मी

0
461
लैंड माइंस विस्फोट में आज झारखंड पुलिस को दो जवान शहीद हो गये। तीन जवान गंभीर रूप से घायल हैं। घटना चाईबासा के जंगल में हुई।
लैंड माइंस विस्फोट में आज झारखंड पुलिस को दो जवान शहीद हो गये। तीन जवान गंभीर रूप से घायल हैं। घटना चाईबासा के जंगल में हुई।

चाईबासा (झारखंड)। लैंड माइंस विस्फोट में आज झारखंड पुलिस को दो जवान शहीद हो गये। तीन जवान गंभीर रूप से घायल हैं। घटना चाईबासा के जंगल में हुई। चाईबासा के जंगल में नक्सलियों ने लैंड माइंस बिछा रखा था। उधर से गुजरते वक्त गुरुवार की सुबह लैंड माइंस ब्लास्ट हो गया। इस घटना में पुलिस के दो जवान मौके पर ही शहीद हो गये, जबकि तीन जवान गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। विस्फोट के बाद से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

जो जवान  घायल हुए हैं, उनके नाम हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार पंडित (गोड्डा), कांस्टेबल दीप टोप्पनो (खूंटी) और कांस्टेबल निक्कू उरांव (लातेहार) बताये गये हैं। शहीद जवानों में कांस्टेबल हार्डवर शाह पलामू के निवासी हैं और दूसरे जवान कांस्टेबल किरण सुरीन सिमडेगा के रहने वाले हैं। ये सभी जवान जगुआर के हैं।

- Advertisement -

वर्ष 2021 की यह बड़ी नक्सल वारदात है। कोविड काल में भी नक्सलियों की सक्रियता बनी हुई थी। वे छिटफुट घटनाओं को अंजाम देते रहै। वर्ष 2020 में झारखंड में नक्सलियों ने 121 घटनाओं को अंजाम दिया था। इसमें पुलिस का एक जवान शहीद हुआ था, जबकि 27 आम नागरिक नक्सली हिंसा के शिकार हुए। उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। नक्सलियों ने बीते साल भी पुलिस पर 4 हमले किये थे।

बीते साल नक्सलियों ने पुलिस भी अपनी ओर से कार्रवाई की थी। नक्सल गतिविधियों से जुड़े 453 लोग गिरफ्तार किये और इस दौरान 14 नक्सलियों को पुलिस ने मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने नकस्लियों के पास से 21.13 लाख रुपये बरामद किये थे, जो लेवी के रूप में उन्होंने वसूले थे। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक बीते साल 27 हत्याओं के अलावा नक्सलियों ने आगजनी की 17 घटनाओं, अपहरण की 4, विस्फोट की 6 और हत्या के प्रयास की 38 घटनाओं को अंजाम दिया था।

नक्सलियों की तलाश और उनके खिलाफ कार्रवाई में झारखंड की पुलिस लगातार लगी हुई है, लेकिन इनकी गतिविधियां लगातार उजागर होती रही हैँ। आज की कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि नक्सली अब भी कायम हैं और मौके के इंतजार में हैं, ताकि बड़ी घटनाओं को अंजाम दे सकें।

- Advertisement -