राशिफल के हिसाब से 3 मार्च 2021 का दिन कर्क राशि के लिए उत्तम

0
275
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से 3 मार्च 2021 का दिन कर्क राशि वाले व्यक्तियों के लिए नौकरी और कार्य क्षेत्र की दृष्टि से उत्तम रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ भी उत्तम रहेगा। वहीं वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति इस समय अनावश्यक खर्च ना करें, अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करने की संभावना रहेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी हानि में फंसने का डर रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

3 मार्च 2021 का पंचांग

सूर्योदयः  प्रात: 6:39 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) प्रातः 5:53 बजे, सूर्योदयः (बिहार) प्रातः 5:55 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:19  बजे तक, मासः फागुन कृष्ण पक्ष, तिथि: पंचमी रात्रि 12:21 बजे तक तत्पश्चात् षष्ठी, दिनः बुधवार, नक्षत्र: स्वाती रात्रि अंत 1:35 बजे तक तत्पश्चात् विशाखा, योगः वृद्धि रात्रि अंत 5:57 बजे तक तत्पश्चात् ध्रुव, करणः कौलव, राशि: चन्द्रमा तुला राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह 11:09  बजे से दोपहर 12:33  बजे तक, राहुकालः दोपहर 12.33 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक

- Advertisement -

3 मार्च 2021 का राशिफल 

मेषः- भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

वृषः- सहन शक्ति की वृद्धि होगी। मौसी पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे।

मिथुनः- पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

कर्कः- आप गलत कार्यो से दूर रहें। सामाजिक मान-सम्मान में हानि हो सकती हैं। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

सिंहः- विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

कन्याः- आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। संचित धन का लाभ हो सकता है। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा।

तुलाः- व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

वृश्चिकः- भाग्य के भरोसे कार्य पूर्ण नहीं होगा। गलत कार्यो में धन खर्च होगा। आप किसी बड़ी हानि में फंस सकते हैं।

धनुः- ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

मकरः- पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा।

कुम्भः- क्रूर कार्य से बचे अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

मीनः- अधिक प्रयासों के बावजूद असफलता मिलने की संभावना रहेगी। आपका स्वास्थ्य कुछ खराब रहेगा। वाणी मंे मधुरता एवं संयम रखें।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आपके लिए देवगुरू वृहस्पति का दोहरे प्रभाव का कारक तत्व प्राप्त है। आपके जीवन के लिए बहुत शक्तिशाली ग्रह योग है। यह आपको अत्यधिक ऊर्जा तथा महत्वाकांक्षा प्रदान करेगा। आप अपना लक्ष्य पूरा करने तक एक पल भी आराम से नहीं बैठेंगे। आपका नूतन वर्षांक 4 है जिसके स्वामी अत्यन्त ओजस्वी तथा प्रकाशमान ग्रह सूर्य तथा शनि का छोटा भाई यूरेनस हैं। आप किसी उच्च पद पर शोभायमान होंगे, विशेषकर स्कूल कालेज, अस्पताल जैसी बड़ी-बड़ी संस्थाओं में आपकी दिलचस्पी होगी और यदि आपके पास धन हुआ तो आप ऐसे संस्थान को दान भी करेंगे। आप दूसरों पर नियन्त्रण पाने में पूर्ण सफल रहेंगे तथा आपके किये कार्यों की समाज में भूरि-भूरि प्रशंसा होगी। श्रेष्ठ तिथियां: 3, 12, 21, 30 हैं। सहायक तिथियां: 6, 9, 15, 18 हैं।

श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 12 फरवरी से 21 मार्च के मध्य। जुलाई, अगस्त तथा सितम्बर सामान्य रहेंगे। अक्टूबर, नवम्बर में उच्च पद मिलेगा तथा विपरीत लिंगीय लोगों के प्रति आस्था व विश्वास बढ़ेगा। वर्जित: मूलांक 5 और 6 वालों से सावधान। वैवाहिक एवं व्यापारिक सम्बंध कदापि न करें। आपके शुभ दिन: रविवार, मंगलवार, शुक्रवार हैं। अपने महत्वपूर्ण कार्य इन्हीं दिनों में करें।

विशेष: आपको जनता जनार्दन का प्यार प्राप्त होगा। इन सबके अतिरिक्त इस वर्ष आपको पत्रकारिता, वकालत, अध्यापन व विज्ञान के क्षेत्र में अत्यधिक सफलता हासिल होगी। इस वर्ष आप आई. ए. एस. तथा आई. पी. एस. की प्रतियोगिता उत्तीर्ण कर लेंगे। आप अपने इस वर्ष को हाथ से न जाने दें। एकाग्रचित्त होकर लक्ष्य पूर्ति में लग जायें। मार्च, अप्रैल लाभप्रद तथा मई और जून अत्यधिक लाभप्रद होंगे। ये माह आपके सम्मान, पद तथा गरिमा का विकास करायेंगे। इस अवधि में चुनाव में आप विजय तथा मंत्री पद हासिल करेंगे।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

 

- Advertisement -