धनु राशि वालों के लिए मंगलकारी होगा मंगलवार का दिन

0
102
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

धनु राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन मंगलकारी होगा। राशिफल के हिसाब से 2 मार्च 2021 का दिन धनु राशि वाले व्यक्तियों के लिए नौकरी दृष्टि से उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र में मान सम्मान में भी वृद्धि होने की संभावना रहेगी। आर्थिक लाभ भी उत्तम रहेगा। वहीं मिथुन राशि वाले व्यक्तियों को इस समय व्यापार में की गई नई योजनाओं से लाभ   मिलने में कुछ देरी होने की संभावना रहेगी। आज के दिन अपनी वाणी पर संयम रखें, अन्यथा झगड़ा होने का डर रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा, अन्य राशि वालों का आज का दिन।

2 मार्च 2021 का पंचांग

सूर्योदयः  प्रात: 6:39 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) प्रातः 5:56 बजे, सूर्योदयः (बिहार) प्रातः 5:57 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:18  बजे तक, मासः फागुन कृष्ण पक्ष, तिथि: तृतीया रात्रि अंत 5:45 बजे तक तत्पश्चात् चतुर्थी, दिनः मंगलवार, नक्षत्र: हस्त रात्रि अंत 5:30 बजे तक तत्पश्चात् चित्रा, योगः गण्ड सुबह 9:23 बजे तक तत्पश्चात् वृद्धि, करणः बव, राशि: चन्द्रमा कन्या राशि में सायं 4 बजकर 27 मिनट तक तत्पश्चात् तुला राशि में, शुभ समयः सुबह 09:39  बजे से दोपहर 13:59  बजे तक, राहुकालः दोपहर 15.26 बजे से सायं 16.53 बजे तक

- Advertisement -

2 मार्च 2021 का राशिफल 

मेषः- अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा। ऋण मिलने की संभावना हैं।

वृषः- आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुनः- व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आज के दिन वाणी में मिठास रखने का प्रयास करें। आज वाहन नहीं खरीदें अन्यथा दुर्घटना अधिक होगी।

कर्कः- रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

सिंहः- आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचायेंगे। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कन्याः- खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा।

तुलाः- मौसी पक्ष की वजह से तनाव की संभावना अधिक रहेगी। नौकरी मिलने में परेशानियां आयेंगी। यात्रा में परेशानियां अधिक रहेगी।

वृश्चिकः- सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी। पदोन्नति होने की सम्भावना है।

धनुः- सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

मकरः- अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा।

कुम्भः- संचित धन का लाभ हो सकता है। आप किसी बड़ी हानि में फंस सकते हैं। अपने पित्रों का ध्यान करके घर से निकले अन्यथा परेशानी हो सकती हैं।

मीनः- आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। अदालती झगड़ों से बचाव होगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आपको अधिकतम प्रभावित करने वाले ग्रह चन्द्र, नेपच्यून तथा देवगुरू वृहस्पति हैं। आपके नूतन वर्ष का शुभ अंक । है जिसके स्वामी सूर्य तथा यूरेनस हैं। आपके कारक ग्रह चन्द्र तथा नेपच्यून से सूर्य तथा यूरेनस की युति अच्छी नहीं कही जा सकती किन्तु गुरू के साथ यह अत्यन्त लाभप्रद सिद्ध होगी। एक ओर जहां तथा सूर्य आपको अत्यधिक संवेदनशील बनायेंगे। वहीं पर चन्द्र गुरू तथा सूर्य का योग मान-सम्मान, पद प्रमोशन तथा गरिमा की वृद्धि कराएगा। आप अध्कि आदर्शवादी, कल्पनाशील तथा किसी भी बात का जल्दी ही बुरा मान जाने वाले व्यक्ति हैं। आप अपने जीवन में एकाग्रचित होकर केवल कार्य क्षेत्र की ओर ध्यान दीजिए। विशेषकर कला, साहित्य तथा संगीत के क्षेत्र में आपको अधिक मान-सम्मान तथा धन लाभ का संयोग है। श्रेष्ठ तिथियां: 2, 11, 20, 29 हैं। सहायक तिथियां:  6, 15, 24 हैं। श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 2 फरवरी से 20 मार्च के मध्य। इस अवधि में नये व्यापार तथा नौकरी आदि हासिल करके लाभ अर्जन कर सकते हैं। अक्टूबर तथा नवम्बर का माह अनेकों प्रकार की कामयाबियों से भरा होगा, विलासिता की तथा ठेके के कार्य में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त होगी। वर्जित: अंक 2 और 7 मूलांक वाले लोगों से सावधान रहें। इन लोगों से व्यापारिक एवं वैवाहिक सम्बंध कदापि न करें। आपके शुभ दिन: सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार हैं।

विशेष: प्राकृतिक सौन्दर्य से खुश होना तथा चंचलता आपके स्वभाव का मुख्य अंग है। इसके अतिरिक्त आप कृत्रिम व्यवसाय, तरल पदार्थ का व्यापार, दूध, बर्फ, मोती, गुप्त कार्य, समुद्री वस्तुओं तथा समुद्री जीवों का व्यापार दलाली, पत्रकारिता, गायन, होटल तथा चांदी आदि के व्यवसाय तथा नौकरी में लाभ अर्जित कर सकते हैं। मार्च तथा अप्रैल से आपको अनेक प्रकार की सफलता भी हासिल होगी। मई, जून तथा जुलाई में अनेकों प्रकार की सफलताएं अर्जित कर लेंगे।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करेः रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -