राशिफल के हिसाब से 14 फरवरी  2021 मकर राशि के लिए उत्तम

0
297
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से 14 फरवरी  2021 का दिन मकर राशि वालों के लिए बहुत ही उत्तम रहेगा।  जीवन साथी के साथ मेलजोल अच्छा रहेगा। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। वहीं राशिफल के हिसाब से मेष राशि वाले व्यक्ति आज के दिन भूमि से संबंधित कार्य में इन्वेस्टमेंट ना करें। कोई भी कार्य बहुत ही सोच-समझ कर करना चाहिए, अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा और मानसिक तनाव रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

14 फरवरी 2021 का पंचांग 

- Advertisement -

सूर्योदयः  प्रात: 6:40 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड)- समय 6:09, सूर्योदयः (बिहार) समय 6:12, सूर्यास्तः सायं 6:8  बजे तक, मासः माघ शुक्ल पक्ष, तिथि: तृतीया रात्रि अंत 2:0 बजे तक तत्पश्चात् चतुर्थी, दिनः रविवार, नक्षत्र: पूर्व भाद्रपद सायं 4:33 बजे तक तत्पश्चात् उत्तरा भाद्रपद, योगः सिद्ध रात्रि अंत 1:11 बजे तक तत्पश्चात् साध्य, करणः तैतिल, राशि: चन्द्रमा कुम्भ राशि में सुबह 10 बजकर 9 मिनट तक तत्पश्चात् मीन राशि में, शुभ समयः सुबह 09:49 बजे से दोपहर 12:34  बजे तक, राहुकालः सायं 16:42 बजे से सायं 18:09 बजे तक

14 फरवरी 2021 का राशिफल 

मेषः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ नहीं हैं। कोई भी कार्य करें समझदारी सें करें। अन्यथा न करे। मानसिक तनाव से बचें।

वृषः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

मिथुनः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

कर्कः- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

सिंहः- बहिन की पुत्री के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। बड़ी बहिन की पुत्र के स्वास्थ्य की तरफ से मानसिक तनाव रहेगा।

कन्याः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

तुलाः- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे।

वृश्चिकः- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

धनुः- यात्रा न करें, दुर्घटना होने की सम्भावना है। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। आज जमीन का सौदा न करें, आर्थिक हानि हो सकती है।

मकरः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

कुम्भः- राशिफल के हिसाब से आज आप किसी विशेष दुर्घटना से बच निकलेंगे। ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। वाणी में मधुरता एवं संयम रखें।

मीनः- राशिफल के हिसाब से आज के दिन आपकी स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। पत्नी की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

चन्द्रमा और राहु के मध्य वर्ग बन रहा है जिसके फलस्वरूप यह वर्ष आपको मिश्रित फल प्रदान करेगा। चन्द्रमा मन का प्रतिनिधित्व करता है और राहु जहां एक ओर व्यावहारिक दृष्टिकोण देता है वहीं व्यक्ति को भयभीत भी करता है। स्पष्ट है कि इस वर्ष आपके मन में जो विचार या योजनाएं आयेंगी उन्हें व्यवहार की कसौटी पर खरा उतरना होगा। अन्यथा सकारात्मक परिणाम मिलना मुश्किल है। अत्यन्त व्यावहारिक कार्यों के पीछे लगेंगे तो आपको एक ओर विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ेगा और दूसरी ओर परिणाम भी विचलित कर सकते हैं। आपकी उन्नति में पन्ना, हरे वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। श्रेष्ठ तिथियां: 5, 14, 23 हैं। सहायक तिथियां: 1, 10, 19, 28 हैं। श्रेष्ठ समय: जिन व्यक्तियों का जन्म किसी वर्ष में 21 अप्रैल से 20 जून के मध्य 5, 19, 23 तारीखों को हुआ हो, आपके लिए अच्छे मित्र, जीवन साथी, निष्ठावान सहयोगी सिद्ध होंगे। वर्जित: आपके लिए अंक 6 और 9 अशुभ हैं। जिन लोगों का जन्म 24 तारीख या 27 तारीखों में हुआ हो, उनसे विवाह एवं व्यापार कतई न करें। आपके लिए शनि, रवि एवं गुरूवार शुभ नहीं।

विशेष: आप में अनेक योग्यताएं हैं। यदि आप चिकित्सा, वित्त, लेखन, चांदी, चावल, कैमिकल, कागज, प्रकाशन, ज्योतिष, राजनीति आदि क्षेत्र में कार्य करते हैं तो शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं। दिसम्बर से मार्च के मध्य रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन, सम्मान यश कीर्ति में वृद्धि होगी तथा रोजी-रोजगार की दिशा में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। फरवरी-मार्च के महीने आपको बहुत अच्छे परिणाम नहीं देने वाले। अल्प-व्यावहारिक होकर यदि निर्णय करेंगे तो निस्सन्देह आगे जाकर परेशानियां भी उठानी पड़ेगी। अगस्त-सितम्र के महीने बेहतर रहेंगे। रोजी-रोजगार से जुड़ी समस्याओं के हल प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

यह भी पढ़ेंः राशिफल के हिसाब से मेष राशि वालों के लिए आत्मविश्वास भरा दिन है(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -