राशिफल के हिसाब से 10 मार्च का दिन मेष राशि वालों के लिए शुभ

0
279
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से 10 मार्च 2021 का दिन मेष राशि वाले व्यक्तियों के लिए व्यापार की दृष्टि से अति उत्तम रहेगा। व्यापार में की योजनाएं सफल होंगी। मान सम्मान में वृद्धि होने की संभावना रहेगी। वहीं तुला राशि वाले व्यक्तियों के लिए आज के दिन भूमि से संबंधित कार्यों में लाभ की प्राप्ति न होने की संभावना रहेगी। चलते हुए कामों में परेशानियां आने के कारण मानसिक तनाव भी अधिक रहेगा। आर्थिक निर्णय सोच समझ कर लें, अन्यथा हानि का सामना उठाना पड़ेगा। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

10 मार्च 2021 का पंचांग

सूर्योदयः  प्रात: 6:33 बजे से

- Advertisement -

सूर्योदयः (झारखंड)- समय 5:39

सूर्योदयः बिहार समय 5:41

सूर्यास्तः सायं 6:23  बजे तक

मासः फागुन कृष्ण पक्ष

तिथि: द्वादशी दोपहर 2:41 बजे तक तत् पश्चात् त्रियोदशी, दिनः बुधवार,

नक्षत्र: श्रवण रात्रि 9:2 बजे तक तत् पश्चात् धनिष्ठा,

योगः परिध सुबह 10:34 बजे तक तत् पश्चात् शिव,

करणः तैतिल, राशि: चन्द्रमा मकर राशि में भ्रमण करेगा

शुभ समयः सुबह 06:37  बजे से सुबह 09:34  बजे तक

राहुकालः दोपहर 12.31 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक by

10 मार्च 2021 राशिफल 

मेषः- व्यापार में कुछ नये परिवर्तन की योजनाएं बनायेंगे। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी।

वृषः- पूजा-पाठ, सत्संग में रूचि बढ़ेगी। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुनः- गुरूजी का आर्शीवाद के बिना नये कार्य में सफलता नहीं मिलेगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन का उपयोग सोच समझकर करें, अन्यथा फॅसले की उम्मीद रहेगी  ।

कर्कः- अपने जीवन-साथी के साथ प्रेम-प्रसंग अच्छा रहेगा। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा। आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा।

सिंहः- आपको किसी से ऋण लेना पड़ सकता है। यात्रा में सुख का आनन्द प्राप्त होगा। अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे।

कन्याः- प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्त होगी। पदोन्नति होने की सम्भावना है। आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी।

तुलाः- जायदाद से सम्बन्धित सौदे में लाभ की सम्भावना नहीं है। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यापार में परेशानियां अधिक रहेगी इसीलिये आर्थिक निर्णय सोच समझकर ही लें।

वृश्चिकः- सहन शीलता से कार्य करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा। रुके हुये कार्यो में में गति आयगी।

धनुः- आपके परिवार से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आपके ऊपर आज पित्रों की विशेष कृपा रहेगी। आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचायेंगे।

मकरः- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। अदालती झगड़ों से बचाव होगा। खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है।

कुम्भः- किसी वस्तु की हानि होने की संभावना है। ऋण मिलने की कोई संभावना नहीं हैं। मौसी पक्ष की वजह से तनाव की संभावना अधिक रहेगी।

मीनः- रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे।

अंक ज्योतिष के अनुसार

सूर्य, यूरेनस तथा वृहस्पति आपके कारक प्रभावित करने वाले ग्रह हैं। आपके नूतन वर्ष का अंक 2 है जिसके स्वामी, मन के स्वामी चन्द्र तथा नेप्च्यून हैं। आपके कारक तथा वर्षपति को अत्यंत सौभ्यता प्राप्त है। आप बहुमुखी प्रतिभा वाले सर्वशक्ति सम्पन्न तथा आदर्शवादी व्यक्ति होंगे। सामाजिक सेवा, शोध कार्य तथा फरातत्व सर्वेक्षण कार्य में आपकी विशेष रुचि रहेगी। विशेषकर इस वर्ष आप नृत्य, संगीत तथा पेंटिंग के कार्यों में अधिक सफलता हासिल कर लेंगे। खेल तथा प्रशासनिक कार्यों के प्रति आपकी विशेष रुचि रहेगी तथा इस वर्ष आपको इन कार्यों में सफलता भी मिलेगी। श्रेष्ठ तिथियां: 1, 10, 11, 28 हैं। श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 27 अप्रैल से 25 जून तक। मार्च तथा अप्रैल का माह इन सब कार्यों में लाभ में लाभ ही लाभ देगा। मई, जून तथा जुलाई का माह नये व्यापार तथा नयी नौकरी की आरे से लाभान्वित करेगा। आपके शुभ दिनः रविवार, बुधवार और गुरुवार। वर्जित: मूलांक 8 वाले से वैवाहिक एवं व्यापारिक सम्बंध कदापि न करें। इसका योग आपके लिए विनाशकारी है।

विशेष: आप कोई नवीन व्यवसाय शूरू करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इन सबके होते हुए भी इस वर्ष आप सर्जरी का कार्य, वैज्ञानिकीय कार्य, इंजीनियरिंग, नौसेना जहाजी कार्य तथा फिल्म व्यवसाय के प्रति विशेष सफलता तथा मान-सम्मान अर्जित कर सकते हैं।  इस अवधि में आपको शिक्षा तथा प्रतियोगिता के क्षेत्रें में बेहद सफलता मिलेगी। अगस्त तथा सितम्बर में आप यात्र के प्रति सावधानी बरतें तथा ऋण लेने तथा देने के प्रति विशेष सावधान रहें।  इस अवधि में आपको शिक्षा तथा प्रतियोगिता के क्षेत्रें में बेहद सफलता मिलेगी। अगस्त तथा सितम्बर में आप यात्र के प्रति सावधानी बरतें तथा ऋण लेने तथा देने के प्रति विशेष सावधान रहें। अक्टूबर तथा नवम्बर में आपको मकान, वाहन, तथा भौतिक सुख-सुविधाओं के प्रति विशेष लाभ रहेगा। इस अवधि में संतान प्राप्ति का प्रबल योग बना हुआ है। दिसम्बर तथा जनवरी भी इसी प्रकार लाभ ही लाभ देते रहेंगे।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -