राशिफल के हिसाब से सितारे किसके बुलंद रहेंगे और किसके मंद, जानें

0
243
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से सितारे किसके बुलंद रहेंगे और किसके मंद, यह जानने के लिए पढ़ लीजिए 5 मार्च 2021 का राशिफल और ठीक से देख लीजिए पंचांग। आज का दिन मीन राशि वाले व्यक्तियों के लिए भाग्य व सामाजिक दृष्टि से उत्तम रहेगा। नए व रचनात्मक कार्यों को सीखने के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। आर्थिक लाभ भी उत्तम रहेगा। वहीं धनु राशि वाले व्यक्ति आज के दिन किसी भी प्रकार की यात्रा करने से बचें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक दृष्टि से भी सचेत रहने की आवश्यकता है। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

5 मार्च 2021 का पंचांग 

सूर्योदयः  प्रात: 6:38 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) प्रातः 5:48 बजे, सूर्योदयः (बिहारः प्रातः 5:50 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:21  बजे तक, मासः फागुन कृष्ण पक्ष, तिथि: सप्तमी रात्रि 7:54 बजे तक तत्पश्चात् अष्टमी, दिनः शुक्रवार, नक्षत्र: अनुराधा रात्रि 10:37 बजे तक तत्पश्चात् ज्येष्ठा, योगः हर्षण रात्रि 8:43 बजे तक तत्पश्चात् बज्र, करणः विष्टि, राशि: चन्द्रमा वृश्चिक राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह 06:45  बजे से सुबह 10:45  बजे तक, राहुकालः सुबह  11.04 बजे से दोपहर 12.32 बजे तक

- Advertisement -

5 मार्च 2021 का राशिफल 

मेषः– आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। ससुराल पक्ष से धन हानि हो सकती हैं। आपकी माता को कष्ट होगा या माता से दूर जाना पड़ सकता है।

वृषः- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा।

मिथुनः- छोटी बहिन के पुत्र से सुख मिलेगा। क्रूर कार्य से बचे अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है।

कर्कः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी।

सिंहः- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरों से धोखा मिल सकता है अतः सचेत रहें। आप अनावश्यक कार्यो में व्यय करंेगें।

कन्याः- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी।

तुलाः- किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें।

वृश्चिकः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी।

धनुः- यात्रा न करें, दुर्घटना हो सकती हैं। अगर यात्रा करना जरुरी हो तो गणेश जी के दर्शन कर के घर से निकलें। विदेश यात्रा में भी कष्ट रहेगा। आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

मकरः- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

कुम्भः- राशिफल के मुताबिक आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। आपको मानसिक चिन्तायें अधिक रहेगी।

मीनः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

अत्यन्त प्रभावशाली ग्रह गुरू तथा बुध आपके कारक ग्रह हैं। इस वर्ष आपका शुभ अंक भी 5 है। जिसके स्वामी युवराज बुध देव जी हैं। बुध इस वर्ष आपको दुहरा प्रभाव दिखायेंगे। एक ओर जहां आपको भारी सफलता मिलेगी, वहीं दूसरी ओर आपमें बहुमुखी खोजपरक होगी। यद्यपि आप जीवन में अर्थ लाभ तो अधिक कर लेंगे किन्तु इसको संभाल पाना असम्भव है। आप में व्यक्तियों और वस्तुओं के परखने की तीव्र बुद्धि होगी तथा ज्ञान का विशाल भण्डार अर्जित करने की क्षमता होगी। समाज व सामाजिक कार्य के प्रति आप में गहरी आस्था रहेगी। श्रेष्ठ तिथियां: 5, 14, 23 हैं। सहायक तिथियां: 1, 10, 19, 28 हैं। श्रेष्ठ समय: जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष 14 अप्रैल से 19 जून के मध्य 5, 14, 23 तारीखों में हुआ हो, वे आपके मददगार होंगे। वर्जित: मूलांक 6 और 9 वालों से सावधान रहें। वैवाहिक एवं व्यापारिक सम्बन्धों से बचें। आपके शुभ दिन: रविवार, गुरुवार और शनिवार हैं।

विशेष: आप इस वर्ष वकालत, सेल्समैन, टेलीग्राफ, पत्रकारिता, तम्बाकू, रेडियों डीलर, दलाल, एकाउन्टेन्ट, एजेन्ट, बीमा, सम्पादक व ट्रांसपोर्ट तथा राजनीति में लाभ तथा इससे सम्बन्धित क्षेत्रें में नौकरी आदि अर्जित कर सकते हैं। मार्च तथा अप्रैल का माह मान-सम्मान पद की वृद्धि करायेगा। इस अवधि में किसी बड़े धनी व्यक्ति से लाभ प्राप्त होगा। जुलाई, आखों का ध्यान रखें। साहित्य, संगीत तथा शिल्पकला से लाभ रहेगा। नवम्बर तथा दिसम्बर का माह अपेक्षाकृत सामान्य व्ययकारक रहेगा तथा आय अधिक मात्र में होती रहेेगी। आप के द्वारा किया गया कार्य समाज में सराहनीय होगा। आपके लिए काफी समय तक एक जगह रुकना मुश्किल हो जाएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको स्नायविक दुर्बलता तथा इसके प्रति सावधानी बरतनी होगी।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करेः रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -