राशिफल के हिसाब से सिंह राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी

0
238
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से सिंह राशि वाले व्यक्तियों के सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होने की संभावना रहेगी। 18 फरवरी 2021 का दिन सिंह राशि के लिए उत्तम रहेगा। वहीं कन्या राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन उनके द्वारा किए गए प्रयासों में सफलता मिलने में कुछ कठिनाइयों का अनुभव होगा। मन अशांत रहेगा और मानसिक तनाव रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

18 फरवरी 2021 का पंचांग 

सूर्योदयः  प्रात: 6:40 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) प्रातः 6:08 बजे, सूर्योदयः (बिहार) प्रातः 6:10 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:11  बजे तक, मासः माघ शुक्ल पक्ष, तिथि: षष्ठी सुबह 8:19 बजे तक तत्पश्चात सप्तमी, दिनः गुरुवार, नक्षत्र: भरणी रात्रि अंत 2:54 बजे तक तत्पश्चात कृतिका, योगः ब्रह्मा रात्रि अंत 3:35 बजे तक तत्पश्चात ऐन्द्र, करणः तैतिल, राशि: चन्द्रमा मेष राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह 12:11 बजे से दोपहर 15:00  बजे तक, राहुकालः दोपहर 13.57 बजे से दोपहर 15.23  बजे तक।

- Advertisement -

18 फरवरी 2021 का राशिफल 

मेषः- आपको समाज में सम्मान मिलेगा एवं सामाजिक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें। यदि आप विवाहित नहीं है तो आपका स्त्रियो की ओर आकर्षण बढेगा।

वृषः- आपमें सहनशीलता की कमी आयेगी। आप भोग-विलास की वस्तुओं पर धन का व्यय करेगे । आपको ज्वलनशील वस्तुओं से हानि होने की सम्भावना रहेगी।

मिथुनः- आपको आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।  आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

कर्कः- आप गरीबों एवं निर्बल की सहायता करने में हिचकिचायेंगें नहीं। आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित क्षेत्रों में लाभ मिलेगा।

सिंहः- आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ बनी रहेगी। आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा। आपका सगे-सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्धें में सुधार होगा।

कन्याः- आपके द्वारा किया गया कठिन परिश्रम भी सफलता नहीं मिलने देगा। मन में अशान्ति रहेगी एवं मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा।

तुलाः- आपको पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नी के साथ व्यापार में लाभ होगा। आप के मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी

वृश्चिकः- राशिफल के हिसाब से धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। आपकी धर्मिक कार्यों में रूचि बढ़ जायेगी। आपके शत्रुओं की वृद्धि होगी। अनायास आपका विरोध प्रारम्भ हो जायेगा। आपकी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद होने की सम्भावना है।

धनुः- राशिफल के हिसाब से आपको शत्रु नुकसान पहुँचा सकते हैं। आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे।

मकरः- राशिफल के हिसाब से आपकी देश-विदेश की यात्राओं का योग बन सकता है। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित समस्याओं बढे़गी। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है।

कुम्भः- आपको शारीरिक परेशानी बढेगी। आपकीं दूसरे व्यक्तियों पर शक करने की आदत बढेगी। यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेंगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे। आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी।

मीनः- आप किसी भी बात को शीघ्र उजागर नहीं करेंगे। यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।  आप कठिन मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ हो, तो आप साहसी होते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी अडिग रहते हैं। चुनौतियों को स्वीकारने की क्षमता रखते हैं। आप धार्मिक भावनाओं से युक्त होते हैं व प्रबल इच्छाशक्ति से अनेक साहसिक एवं अचरज भरे कार्य करने की क्षमता रखते हैं। आपके स्वभाव में क्रोध अधिक होता है, इसलिए अपने विरूद्ध सुनने के आदीनहीं होते हैं। जिस कार्य में लग जाते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं। कोई भी आप से भय एवं ताकत से कार्य नहीं करा सकता। आप धमकियों से डरते नहीं हैं, चुनौतियों को स्वीकारने की आप में क्षमता है। आपकी उन्नति में मूंगा, हल्का, लाल रंग, श्वेत वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। मंूगा आपका शुभ रत्न है। दाहिने हाथ की कनिष्ठा या मध्यमा में मूंगा 5 रत्ती से बड़ा धारण कर सकते हैं। श्रेष्ठ तिथियां: 9, 18, 27 हैं। सहायक तिथियां: 6, 15, 24 हैं।

श्रेष्ठ समय: जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी कैलेण्डर वर्ष में 18 नवम्बर से 24 दिसम्बर के मध्य 9, 18, 27 तारीखों को हुआ हो, तो वे लोग आपके लिए निष्ठावान सहायक सिद्ध होते हैं। अच्छे मित्र, सहयोगी, प्रेमी, प्रेमिका आदि का चयन करते समय इस बात का ध्यानन रखें। वर्जित: आपके लिए 4 और 6 अंक खतरनाक हैं। आप किसी भी माह की 22, 24, और 4 एवं 6 तारीख वाली जन्मतिथि के लोगों से विवाह एवं व्यापारिक सम्बंध कदापि न करें। आपके लिए बुध, वृहस्पति, शनिवार अशुभ हैं।

विशेष: यदि आप सेना, पुलिस, एक्साइज, सप्लाई, मादक वस्तुएं, राजनीति, कृषि कार्य, होटल, कैमिकल्स आदि के कार्य में भी हिस्सा लेते हैं, तो शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं। मकान, सम्पत्ति, मुकदमा, पदोन्नति, परिवर्तन, सन्तान के दायित्व की पूर्ति आदि के लिए यह वर्ष उत्तम होगा। पारिवारिक एवं व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी तथा धन, पद, प्रतिष्ठा की दिशा में लाभ मिलेगा। निजी सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। व्यावसायिक प्रगति के योग हैं। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे।

यह भी पढ़ेंः राशिफलः मीन राशि वाले व्यक्तियों के लिए दिन उत्तम रहेगा(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -