राशिफल के हिसाब से मीन राशि वालों के संचित धन में वृद्धि होगी

0
230
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से मीन राशि वाले व्यक्तियों के संचित धन में वृद्धि होगी। 17 फरवरी 2021 का दिन मीन राशि वाले लोगों के लिए उन्नति कारक है। इस समय गुप्त विद्याओं के प्रति रुझान बढ़ेगा और उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। संचित धन में भी वृद्धि होने की संभावना रहेगी। वहीं वृष राशि वाले आज के दिन पराक्रम  व साहस  में कमी महसूस करेंगे, जिस कारण आपको मानसिक परेशानी होगी। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

17 फरवरी 2021 का पंचांग

सूर्योदयः  प्रात: 6:40 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) प्रातः 6:09 बजे, सूर्योदयः (बिहार) प्रातः 6:12 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:10  बजे तक, मासः माघ शुक्ल पक्ष, तिथि: षष्ठी द्विरा, दिनः बुधवार, नक्षत्र: अश्वनी रात्रि 11:48 बजे तक तत्पश्चात भरणी, योगः शुक्ल रात्रि अंत 2:36 बजे तक तत्पश्चात ब्रह्मा, करणः कौलव, राशि: चन्द्रमा मेष राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह 11:11 बजे से दोपहर 12:30  बजे तक, राहुकालः दोपहर 12.35 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक

- Advertisement -

17 फरवरी 2021 का राशिफल 

मेषः- नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नि के साथ व्यापार में लाभ होगा। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी।

वृषः- आपके विरोधी एवं शत्रुओं की वृद्धि होगी। आप साहस एवं पराक्रम की कमी महसूस करेंगे। आप अनावश्यक कार्यो में व्यय करंेगें।

मिथुनः- आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी।

कर्कः- आपको ननिहाल की ओर से प्रेम एवं सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपके ससुराल पक्ष से सम्बन्ध सुधरेंगे एवं सुख का अनुभव करेंगे। आप के मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी  नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें।

सिंहः- यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे। आपकी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद होने की सम्भावना है। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी।

कन्याः- यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।  आपकी आय की स्थिति कमजोर रहेगी। आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

तुलाः- आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिकः- आपके गुप्त शत्रु बढ़ेगे। आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी। आपको मानसिक चिन्तायें अधिक रहेगी।

धनुः- राशिफल के मुताबिक आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। आप कठिन मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी।

मकरः- आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। आप साझेदारी में व्यापार प्रारम्भ न करें अन्यथा हानि होगी। आपकी माता को कष्ट होगा या माता से दूर जाना पड़ सकता है।

कुम्भः- राशिफल के मुताबिक आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा। आपके चलते हुए कार्यों में बाधयें उत्पन्न होगी एवं ध्न हानि की सम्भावना बढेगी। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा।

मीनः- राशिफल के मुताबिक इस समय में आपको गुप्त-विद्याओं एवं गुप्त शक्तियाँ का ज्ञान बढ़ेगा। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आपका जीवन साधारण नहीं है। आपके कार्य समाज को महत्वपूर्ण दिशा देने की विशेष क्षमता रखते हैं। समाज आपके कार्यों का मूल्याकंन कर आपके कार्यों आदर्श समझ लेता है। परन्तु जिस सकारात्मक ढंग से आपका यह पक्ष उभर कर आता है उसी के ठीक विपरीत आप नकारात्मक पक्ष के भी शिकार हो सकते हैं। इसलिए आवश्यकता इस बात की होती है कि आपको भरपूर सामाजिक सहयोग मिले अथवा आप अपने भविष्य के प्रति सचेत रहें। आपका हृदय प्रेम से ओत-प्रोत है। जहां प्रेम मिला वहीं ठहर गये। हां, आपका दाम्पत्य जीवन विशेष उपलब्धिपूर्ण नहीं होता। आपकी उन्नति में आसमानी रंग, श्वेत वस्त्र अथवा वस्तुएं सहायक हैं। श्रेष्ठ तिथियां: 10, 19, 28 हैं। सहायक तिथियां: 4, 13, 29 हैं।

श्रेष्ठ समय: जिन व्यक्तियों का जन्म 12 अप्रैल से 23 मई के मध्य हुआ है वे आपके निष्ठावान मित्र, जीवन साथी, प्रेमिका, सहयोगी व कर्मचारी सिद्ध हो सकते हैं। इष्ट मित्रें के सहयोग से आपका यह वर्ष उपलब्धिपूर्ण रहेगा। समस्याओं का हल आगामी चार महीनों में संभावित है। आपके लिए गुरूवार और शनिवार के अलावा कोई भी दिन शुभ नहीं है। जो भी मांगलिक कार्य करना चाहें, इन्हीं दो दिनों में ही करें। वर्जित: आपके लिए अंक 1 और 4 अशुभ हैं। तारीख 1, 10, एवं 22 की तिथियों में जन्मे व्यक्ति से विवाह एवं व्यापारिक सम्बंध कदापि न करें।

विशेष: आप में अनेक क्षमताएं हैं, आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। लेकिन यदि आप इन्जीनियरिंग, राजनीति, उद्योग, पर्यटन संबंधी कार्य या नौकरी करें तो शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं।मार्च में कुछ तनाव हो सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में सावधानी बरतें। धन, यश, पद प्रतिष्ठा की दिशा में प्रयास सार्थक होंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। भौतिक दिशा में सफलता, जीवन साथी, का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। रोजगार की दिशा में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। दिसम्बर से मार्च के मध्य रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेंगी।

यह भी पढ़ेंः राशिफलः मीन राशि वालों को नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -