राशिफल के हिसाब से मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाभ

0
148
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से  8 नवम्बर  2020 का दिन मिथुन राशि वालों के लिए आध्यात्मिक व आर्थिक की दृष्टि से  लाभ देने वाला  होगा ।  वहीं,  आज का दिन कुम्भ राशि वालों को  आर्थिक कष्ट  होने का भय रहेगा, मानसिक अशांति रहेगी, उन्‍हें सतर्क रहने की जरूरत है। आज, आइए विस्‍तार से जानते हैं ज्‍योतिष एक्‍सपर्ट डॉ रचना भारद्वाज के साथ कैसा रहेगा अन्‍य राशिवालों का दिन।

8 नवम्बर 2020 पंचांग

सूर्योदय-  प्रातः 6:33 बजे से

- Advertisement -

सूर्यास्त- सायं 5:29  बजे तक

मास- कार्तिक कृष्ण पक्ष

तिथि- सप्तमी सुबह 7:29 बजे तक तत् पश्चात् अष्टमी दिन रविवार

नक्षत्र- पुष्य सुबह 8:44 बजे तक तत् पश्चात् आश्लेषा

योग- शुक्ल रात्रि अंत 3:42 बजे तक तत् पश्चात् ब्रह्मा

करण- बव

राशि- चन्द्रमा कर्क राशि में भ्रमण करेगा

आज का शुभ व अशुभ समय

शुभ समय- सुबह 09:40 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक

राहुकाल- सायं 4:07 बजे से सायं 5:29 बजे तक

8 नवम्बर 2020 राशिफल 

मेषः- आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। यदि आप सम्पत्ति बेचना चाहते है तो उसके बिकने में बाँधयें आयेगी। आपकी माता को कष्ट होगा या माता से दूर जाना पड़ सकता है।

वृषः- आज आप जनता के प्रिय रहेगें आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा। आपका सगे-सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्धें में सुधार होगा। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा।

मिथुनः- इस समय में आपको गुप्त-विद्याओं एवं गुप्त शक्तियाँ का ज्ञान बढ़ेगा। आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है।

कर्कः- नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नि के साथ व्यापार में लाभ होगा। आप के मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी  इस समय में आपके जीवन में सुख शान्ति मान-सम्मान प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी।

सिंहः- आपके विरोधी एवं शत्रुओं की वृद्धि होगी। आपका दूर देश की यात्राओं का योग बनेगा। आप अनावश्यक कार्यो में व्यय करंेगें।

कन्याः- आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी।

तुलाः- आपको ननिहाल की ओर से प्रेम एवं सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपके ससुराल पक्ष से सम्बन्ध सुधरेंगे एवं सुख का अनुभव करेंगे। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें।

वृश्चिकः- यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे। आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी।

धनुः- यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।  आपके शत्रु शारीरिक कष्ट पहुँचाने का प्रयास करेंगे। आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

मकरः- आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें। यदि आप विवाहित नहीं है तो आपका स्त्रियो की ओर आकर्षण बढेगा। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

कुम्भः- आपके गुप्त शत्रु बढ़ेगे। आपके चलते हुए कार्यों में बाधयें उत्पन्न होगी एवं ध्न हानि की सम्भावना बढेगी। आपको मानसिक चिन्तायें अधिक रहेगी।

मीनः- आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ हो तो आप साहसी एवं भावुक व्यक्ति हैं। महत्वाकांक्षी भी अधिक हैं। आप मर्यादापूर्ण जीवन जीने के साथ किसी के व्यक्तिगत कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करते हैं और न ही स्वयं सहन करते हैं। आप क्रोध पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं जो कि आपकी प्रगति में बाधक है। भावुक होने के कारण आप मित्रता के नाम पर अधिक से अधिक करने को तत्पर रहते हैं परन्तु अवसर मिलते ही मित्र विश्वासघात कर जाते हैं। आपको मित्रें की संख्या कम से कम रखनी चाहिए।

आपकी उन्नति में नीलम आसमानी नीले व गहरे नीले रंग की वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। श्रेष्ठ तिथियां- 8 17 26 हैं। सहायक तिथियां– 6 15 24 हैं। बचेः जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष 14 जनवरी से 17 मार्च के मध्य 8 17 26 तारीखों में हुआ हो वे आपके लिए सहायक मित्र होंगे। सहयोगी व अधीनस्थ कर्मचारी का चयन करते समय ध्यान रखें।

श्रेष्ठ समयः प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 14 जनवरी से 17 मार्च के मध्य। आपके शुभ दिनः गुरूवार और शनिवार। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 1 और 4 है उनसे सावधान रहें। घोर शत्रु अंक हैं। विवाह और व्यापारिक सम्बंधों से बचें। विशेषः आप में अनेक क्षमताएं हैं लेकिन यदि आप इन्जीनियर कोयला लोहा खनिज वस्तुएं राजनीति पत्रकारिता आदि से जुड़े हैं तो शिखर की सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस माह पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे सामान्य व्यवसाय का लाभ मिलेगा पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी धन सम्मान यश कीर्ति में वृद्धि के योग हैं। दिसम्बर से मार्च के मध्य आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। अप्रैल से जुलाई के मध्य कुछ पारिवारिक समस्याएं तथा कुछ व्यावसायिक समस्याएं रहेंगी।

- Advertisement -